411 REFERENCE · Wikipedia
कुमाऊँ हिमालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुमाऊँ हिमालय nanda_devi.jpg 250px नन्दा देवी पर्वत चोटी का एक दृश्य. नन्दा देवी पर्वत, उत्तराखण्ड 7816 m ft 0 on 30 32 26 N 79 58 15 E
कुमाऊँ हिमालय, हिमालय पर्वत श्रंखला के चार क्षैतिज विभाजनों में से एक है। सतलुज नदी से काली नदी के बीच फैली लगभग ३२० किलोमीटर लम्बी हिमालय श्रंखला को ही कुमाऊँ हिमालय कहा जाता है। उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश में स्थित इस पर्वत श्रंखला के पूर्व में नेपाल हिमालय तथा पश्चिम में कश्मीर हिमालय स्थित हैं। कुमाऊँ हिमालय चारों विभाजनों में सबसे छोटा है। यह अपनी झीलों तथा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
नन्दा देवी, कामेत, त्रिशूल, केदारनाथ, बद्रीनाथ, दूनागिरी तथा गंगोत्री इत्यादि कुमाऊँ हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटियाॅं हैं। गिरीश पर्वत उत्तराखंड के कुमाऊँ हिमालय क्षेत्र में स्थित एक पर्वत शिखर है, जिसकी ऊंचाई लगभग 6,136 मीटर है। यह हिमालयी जल विभाजक क्षेत्र का हिस्सा है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं ऊंची पर्वतीय संरचना के लिए जाना जाता है। स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गिरीश पर्वत का संबंध भगवान शिव के गिरीश स्वरूप से माना जाता है।Abhishek Awasthi Shiva’s Guardians in Kumaon’s Trans-Himalayan Frontier https://english.hindusthansamachar.in/Encyc/2026/7/23/Shivang-Parvat-Himalayan-Front.php?utm_source=chatgpt.com english.hindusthansamachar.in hindusthansamachar 24 सितम्बर 2026 en
धर्मा पर्वत उत्तराखंड के कुमाऊँ हिमालय की एक चोटी है, जिसकी ऊँचाई लगभग 5,585 मीटर बताई गई है। इसके नाम को भारतीय दर्शन की धर्म अवधारणा से जोड़ा जाता है, जो नैतिक कर्तव्य, उचित आचरण और विश्व व्यवस्था को दर्शाती है। क्षेत्रीय परंपराओं में इसे स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।COL RP Singh “Where Sacred Geography Meets Strategic Highs: Dharma Parvat and Bamdev Parvat of Kumaon” by Col RP Singh (Retd) - STRIVE https://striveindia.in/where-sacred-geography-meets-strategic-highs-dharma-parvat-and-bamdev-parvat-of-kumaon-by-col-rp-singh-retd/?utm_source=chatgpt.com Strive India Strive India 13 अक्टूबर 2026 28 जुलाई 2026गंगा, यमुना तथा रामगंगा नदियों का उद्गम कुमांऊँ हिमालय में ही होता है। नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल तथा सात ताल इत्यादि यहाँ की प्रसिद्ध झीलें हैं। यहाँ कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी स्थित हैं, जिनमें चार धाम, पंच प्रयाग तथा पंच केदार प्रमुख हैं।
इन्हें भी देखें
हिमालय
कश्मीर हिमालय
नेपाल हिमालय
बंगाल हिमालय
असम हिमालय
सन्दर्भ
आर सी तिवारी, भारत का भूगोल, प्रयाग पुस्तक भवन
kumaun Himalayas कुमाऊँ हिमालय https://www.britannica.com/place/Kumaun-Himalayas इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका 12 अक्तूबर 2017 en https://web.archive.org/web/20160617120123/http://www.britannica.com/place/Kumaun-Himalayas 17 जून 2016 live
Division of the Himalayas: Regional Division of the Himalayas on the Basis of River Valleys हिमालय के विभाजन: नदियों के आधार पर हिमालय के प्रादेशिक विभाजन http://www.yourarticlelibrary.com/himalayas/division-of-the-himalayas-regional-division-of-the-himalayas-on-the-basis-of-river-valleys/13794/ yourarticlelibrary.com 12 अक्तूबर 2017 en https://web.archive.org/web/20170920022316/http://www.yourarticlelibrary.com/himalayas/division-of-the-himalayas-regional-division-of-the-himalayas-on-the-basis-of-river-valleys/13794 20 सितंबर 2017 dead
Divisions Of Himalaya हिमालय के विभाजन https://www.importantindia.com/4253/divisions-of-himalayas/ importantindia.com 12 अक्तूबर 2017 en https://web.archive.org/web/20171012202132/https://www.importantindia.com/4253/divisions-of-himalayas/ 12 अक्तूबर 2017 dead
श्रेणी:हिमालय
श्रेणी:भारत की पर्वतमालाएँ