Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मौलिक समतल (गोलीय निर्देशांक)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किसी गोलीय निर्देशांक प्रणाली में मौलिक समतल (fundamental plane) ऐसा एक काल्पनिक समतल होता है जो उस गोले को दो बराबर के गोलार्धों (हेमिस्फ़ीयरों) में विभाजित कर दे। फिर उस गोले पर स्थित किसी भी बिन्दु का अक्षांश (लैटिट्यूड) उस समतल और गोले के केन्द्र से बिन्दु को जोड़ने वाली रेखा के बीच का कोण होता है।It's ONLY Rocket Science: An Introduction in Plain English Lucy Rogers Springer 2008 9780387753782 136 http://books.google.com/books?id=JTFGAAAAQBAJ&pg=PA136. पृथ्वी पर यह समतल भूमध्य रेखा द्वारा निर्धारित करा गया है। यदि पृथ्वी के ज्यामितीय केन्द्र से नई दिल्ली शहर के बीच के क्षेत्र तक एक काल्पनिक रेखा खींची जाये तो उसका इस समतल से बना कोण (ऐंगल) लगभग २८.६१३९° बनेगा और यह समतल से उत्तर में है। इसलिये भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली के तहत नई दिल्ली का अक्षांश भी २८.६१३९° उत्तर (28.6139° N) माना जाता है। इन्हें भी देखें गोलीय निर्देशांक प्रणाली भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली सन्दर्भ श्रेणी:भूगोल श्रेणी:गोलीय ज्यामिति श्रेणी:मानचित्रण श्रेणी:प्राथमिक ज्यामिति