Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चीन-अरब संबंध

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चीन-अरब संबंध (चीनी: 中国与阿拉伯世界之间的关系; अरबी: العلاقات بين الصين والعالم العربي‎), ऐतिहासिक रूप से पहले खलीफा के समय से महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों और अच्छे राजनयिक संबंधों के साथ प्रारम्भ हुए। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) की स्थापना के बाद से, आधुनिक चीन-अरब संबंध और अच्छे हो गए हैं। चीन-अरब स्टेट्स कोऑपरेशन फोरम (सीएएससीएफ) चीन और अरब देशों को इस वैश्वीकरण के दौर में एक नई साझेदारी स्थापित करने में मदद कर रहा है। परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य संबंध कायम हो रहे हैं।Commentary: Sino-Arab relations to enjoy bright future in new era - People's Daily Online http://en.people.cn/n3/2018/0713/c90000-9480772.html en.people.cnSpecial show of affection reserved for new era of Chinese relations https://www.thenational.ae/uae/special-show-of-affection-reserved-for-new-era-of-chinese-relations-1.752704 The National en 2018 से, चीन और अरब देशों के बीच राजकीय यात्राओं, बढ़ते व्यापार और एक दूसरे को सहायता प्रदान करने के चलते इनके बीच के संबंध और भी गर्मा गए हैं।China Focus: China, Arab states to forge strategic partnership - Xinhua English.news.cn http://www.xinhuanet.com/english/2018-07/10/c_137315080.htm www.xinhuanet.com 30 नवंबर 2021 30 नवंबर 2021 https://web.archive.org/web/20211130044809/http://www.xinhuanet.com/english/2018-07/10/c_137315080.htm dead China offers $105m to Arab countries, political support to Palestine http://www.middleeasteye.net/news/china-offer-100-million-aid-palestine-339542495 Middle East Eye enChina, Arab states agree to enhance cooperation under new strategic partnership http://www.arabnews.com/node/1336746/saudi-arabia Arab News 10 July 2018 en 1990 के बाद से, किसी भी अरब देश के चीन गणराज्य (आरओसी) के साथ आधिकारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। हालांकि आरओसी ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक कार्यालयों के माध्यम से कुछ अरबी देशों में राजनयिक रूप से अपना प्रतिनिधित्व करता है। वर्तमान संबंध अरब जगत में 14 कन्फ्यूशियस संस्थान हैं। कन्फ्यूशियस संस्थान चीन के उन प्रमुख तरीकों में से एक हैं जिनसे वह अरब देशों और दुनिया में अपना प्रभाव कायम करता है। 14 वर्षों के संचालन के बाद, यह कहा जा सकता है कि ये कन्फ्यूशियस संस्थान चीनी सॉफ्ट पावर के एक उपकरण के रूप में अरब दुनिया में बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रवेश कर चुके हैं।Yellinek Roie Mann Yossi Lebel Udi 2020-11-01 Chinese Soft-Power in the Arab world – China's Confucius Institutes as a central tool of influence https://doi.org/10.1080/01495933.2020.1826843 Comparative Strategy 39 6 517–534 10.1080/01495933.2020.1826843 226263146 0149-5933 बीते कुछ समय में इन दोनों पक्षों के बीच बढ़ते संबंधों का एक दुष्प्रभाव बढ़ते नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के रूप में सामने आया है। ग्वांगडोंग के नशीली दवा पुलिस (ड्रग पुलिस) का दावा है कि प्रांत में अधिकांश ड्रग डीलर अफ्रीका या मध्य पूर्व से हैं।07GUANGZHOU946_a https://wikileaks.org/plusd/cables/07GUANGZHOU946_a.html WikileaksWang Huazhong More foreigners involved in drug trafficking cases http://www.chinadaily.com.cn/photo/2010-06/26/content_10023151.htm China Daily 2010-06-26 2007 के राजनयिक केबल में अमेरिकी राजनयिकों ने ड्रग डीलरों का मुकाबला करने में पुलिस को आने वाली भाषाई कठिनाइयों का वर्णन किया क्योंकि व्यापार मुख्य रूप से साथी अफ्रीकियों या मध्य पूर्व के लोगों के साथ किया जाता है। सन्दर्भ