411 REFERENCE · Wikipedia
डांग जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डांग ज़िलाDang districtડાંગ જિલ્લો Dang in Gujarat (India).svg आहवा 1,764 2,26,769 2011 130 तालुका 3 गुजराती
डांग ज़िला भारत के गुजरात राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय आहवा है।"Gujarat, Part 3," People of India: State series, Rajendra Behari Lal, Anthropological Survey of India, Popular Prakashan, 2003, ISBN 9788179911068"Dynamics of Development in Gujarat," Indira Hirway, S. P. Kashyap, Amita Shah, Centre for Development Alternatives, Concept Publishing Company, 2002, ISBN 9788170229681"India Guide Gujarat," Anjali H. Desai, Vivek Khadpekar, India Guide Publications, 2007, ISBN 9780978951702
विवरण
यह क्षेत्र पश्चिमी घाट की उत्तरी दिशा में है। इसके उत्तर और पश्चिम में तापी, नवसारी, वलसाड तथा दक्षिण और पूर्व में नंदुरबार तथा नासिक जिले हैं। इनका केंद्रीय नगर आहवा है। पर्वतीय सँकरा क्षेत्र होने के कारण यहाँ रागी तथा अन्य धान उत्पन्न होते हैं। पहले यह गुजरात की छोटी-छोटी देशी रियासतों के समूह में था। १९४९ ई. में बंबई राज्य में इसका विलय हुआ और १९६० ई. में गुजरात राज्य बनने पर यह उसमें सम्मिलित हो पाया। इस जिले में ७२ प्रतिशत आदिवासी हैं। शबरीधाम, सापुतारा, महाल, डोन, पंपा सरोवर, पूर्णा वन्यजीव अभयारण्य यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है।
इन्हें भी देखें
आहवा
गुजरात
गुजरात के जिले
बाहरी कड़ियाँ
डांग जिला पंचायत-अधिकृत जालस्थल
डांग (यात्रा सलाह)
सन्दर्भ
श्रेणी:गुजरात के जिले
*