Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नमचा बरवा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नमचा बरवा (तिब्बती: གནམས་ལྕགས་འབར་བ།, अंग्रेज़ी: Namcha Barwa) दक्षिणपूर्वी तिब्बत में हिमालय पर्वतमाला का एक पर्वत है। ७,७८२ मीटर (२५,५३१ फ़ुट) ऊँचा यह पहाड़ हिमालय के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित है और विश्व का २८वाँ सबसे लम्बा पहाड़ है। यह हिमालय की नमचा बरवा हिमाल नामक पर्वतीय उपशृंखला का सदस्य माना जाता है। यरलुंग त्संगपो नदी (जो आगे चलकर ब्रह्मपुत्र नदी बन जाती है) इस पहाड़ तक तो पूर्व की ओर चलती है लेकिन फिर इसके इर्द-गिर्द मुड़कर दक्षिण का रुख़ करती है और भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की तरफ़ निकल जाती है। पर्वत के आसपास इस नदी से बनने वाली तंग घाटी बहुत ही विशाल है और यरलुंग त्संगपो महान घाटी के नाम से प्रसिद्ध है। घाटी के पार ग्याला पेरी पर्वत खड़ा है। == पहला आरोहण == जब १९७६ में काराकोरम पर्वतमाला का ७,७९५ मीटर लम्बा बतूरा सर पर्वत चढ़ा गया तो नमचा बरवा पृथ्वी का सबसे ऊँचा कभी न चढ़ा गया पर्वत बन गया। १९९२ में एक चीनी-जापानी मिश्रित पर्वतारोही दस्ता इसपर सफलतापूर्वक चढ़ने वाला सबसे पहला अभियान बन गया। इस से पहले १९९० में एक चीनी-जापानी दस्ते ने इसे क़रीब से देखकर अध्ययन किया। १९९१ में इसपर चढ़ने का प्रयास हुआ जिसमें आरोही दस्ता ७,४६० मीटर तक पहुँच गया लेकिन सदस्य हिरोशी ओनीशी की हिमप्रपात (ऐवालांच) में हुई मृत्यु से रुक गया। == इन्हें भी देखें == नमचा बरवा हिमाल यरलुंग त्संगपो महान घाटी यरलुंग त्संगपो नदी == सन्दर्भ ==