411 REFERENCE · Wikipedia
चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड भारत में निजी क्षेत्र में के. के. बिड़ला समूह की एक बड़ी व उत्कृष्ट उर्वरक कम्पनी है।
यह राज्स्थान के कोटा जिले के गडेपान नामक स्थान पर स्थित है।
सी.एफ.सी.एल. का 'उत्तमवीर यूरिया' अन्तरराष्ट्रीय आधुनिकतम तकनीक से निर्मित प्लांट में बनाया जाता है | इसकी प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता 15,50,300 मीट्रिक टन यूरिया है | यह संयंत्र गैस टेक्नालाजी पर आधारित है तथा इसमे विश्व की सभी आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध की गई हैं ताकि लगातार उत्तम क्वालिटी की यूरिया प्राप्त हो सके | यूरिया के अतिरिक्त सी.ऍफ़.सी.एल. किसानो के लिए अन्य कृषि आदानों के विपणन द्वारा सेवाएँ भी प्रदान करती है जैसे - उत्तम कीटनाशक, उत्तम बीज, उत्तम फास्फेट, उत्तम डी.ए.पी. व तकनीकी सेवाएँ।
== बाहरी कड़ियाँ ==
उत्तम कृषि - चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड का कृषि-सम्ब्न्धी जालघर