411 REFERENCE · Wikipedia
कीर्ति रेड्डी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कीर्ति रेड्डी भारतीय कीर्ति रेड्डी अभिनेत्री 1996–2004 सुमंथ 2004 2006 2 तनिष्क रेड्डी
कीर्ति रेड्डी पूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिन्दी भाषा की फिल्मों में दिखाई दी हैं। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में तोली प्रेमा (1998) प्यार इश्क और मोहब्बत (2001) और अर्जुन (2004) शामिल हैं।
करियर
1996 में, कीर्ति रेड्डी ने एस. वी. कृष्णा रेड्डी द्वारा निर्देशित कॉमेडी थ्रिलर गनशॉट में अली के साथ अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। 1998 में कीर्ति को तोली प्रेमा में पवन कल्याण के साथ हीरोइन के रूम में लिया गया था जो एक ब्लॉकबस्टर रही। कीर्ति रेड्डी ने 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ तेरा जादू चल गया से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उनकी अगली फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत में उन्होंने ईशा नायर के रूप में नवोदित अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ अभिनय किया। उनकी भूमिका एक ऐसी लड़की की थी जिसे तीन पुरुष गौरव सक्सेना, यश सभरवाल (सुनील शेट्टी) और ताज भारद्वाज (आफताब शिवदासानी) पसंद करते हैं। 2002 में कीर्ति ने अनिल कपूर के साथ बधाई हो बधाई में सहायक भूमिका निभाई। इन फिल्मों के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में अभिनय करना बंद कर दिया।https://www.rediff.com/entertai/2001/aug/01kirti.htm#3 The Kirti Reddy Interview 1 August 2001 Rediff.com https://web.archive.org/web/20110307055848/http://www.rediff.com/entertai/2001/aug/01kirti.htm#3 7 March 2011 31 January 2020
2002 में, कीर्ति रेड्डी ने सुपर स्टार में अभिनय किया, जो उनकी एकमात्र कन्नड़ फिल्म रही। 2004 में कीर्ति रेड्डी ने तेलुगु फिल्म अर्जुन में महेश बाबू की बहन के रूप में काम किया। इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - तेलुगू का पुरस्कार मिला।http://www.viggy.com/english/current_filmfare_award_2004.asp Filmfare 2004 Awards for South Indian Films 13 March 2011 Viggy.com https://web.archive.org/web/20200131092110/http://www.viggy.com/english/current_filmfare_award_2004.asp 31 January 2020 31 January 2020
निजी जीवन
कीर्ति ने 2004 में नागार्जुन अक्किनेनी के भतीजे और अक्किनेनी नागेश्वर राव के पोते और अभिनेता सुमंत से शादी की। 2006 में उनका तलाक हो गया। बाद में उन्होंने पुनर्विवाह किया और अब सिंगापुर में रहती हैं। इन दंपति के दो बच्चे हैं http://www.tupaki.com/movienews/article/Keerti-Reddy-Attends-Marriage-Event-in-India/131366 Keerthi in India again https://web.archive.org/web/20160606011944/http://www.tupaki.com/movienews/article/Keerti-Reddy-Attends-Marriage-Event-in-India/131366 6 June 2016 3 June 2016http://www.greatandhra.com/viewnews.php?id=32169&cat=1&scat=5 Sumanth Said Yes For Second Marriage Published Date : 18 September 2011 22:00:00 GMT 18 September 2011 Greatandhra.com https://web.archive.org/web/20150210085357/http://www.greatandhra.com/viewnews.php?id=32169&cat=1&scat=5 10 February 2015 18 March 2013
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:२१वीं सदी की भारतीय अभिनेत्रियाँ
श्रेणी:जन्म वर्ष अज्ञात (जीवित लोग)
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री