411 REFERENCE · Wikipedia
विद्युतरोधी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|११० किलोवोल्ट का एक सिरैमिक कुचालक
right|thumb|300px|कम वोल्टेज के तारों को आपस में विद्युतरोधी बनाने के लिये पीवीसी का उपयोग होता है।
विद्युतरोधी (Insulator) वे पदार्थ होते हैं जो तुलनात्मक रूप से विद्युत धारा के प्रवाह का विरोध करते हैं या जिनमें से होकर समान स्थितियों में बहुत कम धारा प्रवाहित होती है। लकड़ी (सूखी हुई), बैकेलाइट, एस्बेस्टस, चीनी मिट्टी, कागज, पीवीसी आदि कुचालकों के कुछ उदाहरण हैं। वैद्युत प्रौद्योगिकी में जिस तरह सुचालकों, अर्धचालकों एवं अतिचालकों के विविध उपयोग हैं, उसी प्रकार कुचालकों के भी विविध प्रकार से उपयोग किये जाते हैं। ये सुचालक तारों के ऊपर चढ़ाये जाते हैं; विद्युत मशीनों के वाइंडिंग में तारों की परतों के बीच उपयोग किये जाते हैं; उच्च वोल्टता की लाइनों को खम्भों या तावरों से आश्रय देने (लटकाने/झुलाने) आदि विविध कामों में प्रयुक्त होते हैं।
इन्हें भी देखें
विद्युत चालकता
विद्युत चालक
प्रतिरोधकता
सुचालक
अर्धचालक
अतिचालकता
बाहरी कड़ियाँ
US Glass Insulators Reference Site
National Insulator Association - US site
Teleramics - specialises in UK telegraph insulators with a railway bias
One person's obsession with US telephone pole insulators
Insulatorscanada
Insulator Patent Reference Library - Contains over 2,800 US patents relating to electrical insulators and related items
Hungarian Insulators
Online Museum for Hemingray Glass Company items
Hemingray Glass Insulator Database
श्रेणी:विद्युत