411 REFERENCE · Wikipedia
थॉमस गिर्स्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
थॉमस गिर्स्ट (जन्म 4 जुलाई, 1971 को ट्रायर में हुआ) एक जर्मन लेखक और सांस्कृतिक मैनेजर हैं।
जीवन
गिर्स्ट ने लिवरपुल हाई स्कूल (न्यूयार्क राज्य) और सार्ब्रुकेन, जर्मनी के रोटेनबुहेल हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। फिर हैम्बर्ग यूनिवर्सिटी और न्यूयार्क यूनिवर्सिटी से उन्होंने कला इतिहास, अमेरिकन अध्ययन और जर्मन साहित्य की पढ़ाई की। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के समय ‘‘कला, साहित्य और जापानी अमेरिकन इंटर्नमेंट’’ पर शोधपत्र के साथ पीएचडी पूरी की। 1995 से 2003 के बीच वो डीएएडी एकेडेमिक स्कॉलरशिप के साथ न्यूयार्क में रहे। 1998 में शुरू हुई एक गैलरी में काम करने के बाद, साल 2000 में उन्होंने स्टीफन जे गूल्ड, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के निर्देशन में आर्ट साईंस रिसर्च लैबोरेटरी के रिसर्च मैनेजर का कार्यभार संभाला। इस अवधि में वो जर्मन डेली ‘‘डाई तागेस्ज़ीतुंग’’ के सांस्कृतिक संवाददाता भी रहे।
साल 2003 से वो बीएमडब्लू ग्रुप, म्यूनिख में कल्चरल इंगेज़मेंट के ग्लोबल हेड का दायित्व संभाल रहे हैं। वो पूरी दुनिया में सैकड़ों दीर्घकालिक गठबंधन देखते हैं, जिनमें ऑपेरा हाउस से लेकर ऑर्केस्ट्रा, म्यूज़ियम से लेकर आर्ट फेयर, तथा आधुनिक एवं समकालीन कला, फिल्म, डिज़ाईन, आर्किटेक्चर, क्लासिकल म्यूज़िक और जैज़ आदि अनेक क्षेत्रों में की जाने वाली पहल शामिल हैं। वो सालों से कलाकारों के साथ सहयोग व कार्य करते आए हैं, जिनमें एस्थर महलांगू, जेफ कून्स, ओलाफर एलियासन, जुली महरेतु, चाओ फी, जॉन बल्देसारी और जुआन मैन्युअल एशावैरिया आदि के नाम प्रमुख हैं।
2016 में उन्हें ‘‘यूरोपियन कल्चरल मैनेजर ऑफ इ ईयर’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
गिर्स्ट प्रोज़, पोएट्री, इलस्ट्रेशन और आर्ट पर इंटरनेशनल एंथोलॉजी, ‘‘डाई ऑसेंसीट डे एलिमेंटेज़’’ के फाउंडिंग एडिटर और पब्लिशर (पोएट जान वैग्नर के साथ) भी रहे हैं। उन्होंने क्योरेटर के रूप में अनेक प्रदर्शनियों का आयोजन किया है, जिनमें न्यूयार्क की सीन गैलरी में ‘‘एलिव एंड किकिंगः द कोलाजेस ऑर चार्ल्स हेनरी फोर्ड’’ तथा म्यूनिख के लेन्बाशॉस में ‘‘मार्सेल डुचांप इन म्यूनिख, 1912’’ शामिल हैं। गिर्स्ट लुडविग मैक्सिमिलन यूनिवर्सिटी, म्यूनिख, एकेडेमी ऑफ फाईन आर्ट्स, म्यूनिख तथा एकेडेमी ऑफ एप्लाईड साईंसेज़, ज्यूरिख और आई.ई. बिज़नेस स्कूल, मैड्रिड में पढ़ाते हैं। 2005 से 2009 के बीच वो एसोसिएशन ऑफ आर्ट्स एंड कल्चर ऑफ जर्मन इकॉनॉजी एवं फेडरेशन ऑफ जर्मन इंडस्ट्रीज़ में बोर्ड ऑफ आर्ट स्पॉन्सरशिप के सदस्य रहे हैं। साल 2010 से वो उनके साहित्य के पैनल में हैं। वो बोर्ड ऑफ स्पीलमोटर ई.वी. और एसोसिएशन ऑफ द आर्किटेक्चर म्यूज़ियम, म्यूनिख (2023 तक) के सदस्य हैं। 2012 से गिर्स्ट निम्फेनबर्ग पोर्सलीन मैनुफैक्टरी के सांस्कृतिक प्रतिनिधि हैं। वो 2015 से 2022 के बीच वो म्यूनिख में काउंसिल ऑफ द यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूज़िक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के सदस्य थे। गिर्स्ट पैट्रॉल सर्किल ऑफ द फ्रेंड्स, हॉस डर कुंस्ट, म्यूनिख के सदस्य हैं। 2016 में उन्हें स्काई आर्ट्स के एडवाईज़री बोर्ड में शामिल किया गया। 2017 में वो इंडियन बायनेल इफेक्ट्स एंड ईकोसिस्टम्स एडवाईज़री बोर्ड में शामिल हुए तथा 2018 में म्यूज़ियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी, बैंगलोर के एडवाईज़री बोर्ड (2025 तक) में शामिल किए गए। 2019 में गिर्स्ट को राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा सारलैंड का राजदूत नियुक्त किया गया।
वो 2003 से म्यूनिख की टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर कल्चर एंड आर्ट्स में बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के सदस्य हैं। 2025 से वो बर्गसन, कुंस्तक्राफ्टवर्क के एडवाईज़री बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
टीचिंग
गिर्स्ट एकेडेमी ऑफ फाईन आर्ट्स, म्यूनिख में ऑनरेरी प्रोफेसर हैं। वो मैड्रिड के आई.ई. बिज़नेस स्कूल में एडजंक्ट प्रोफेसर भी हैं। वो लुडविग-मैक्सिमिलियंस-यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख में लैक्चरर, इतिहास और कला की फैकल्टी के रूप में भी अपनी सेवाएं देते हैं। वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेस्ट लैक्चर देते हैं, तथा ज्यूरिख यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाईड साईंसेज़ (जैडएचएडब्लू) में लैक्चरर हैं। 2020 तक उन्होंने वेनिस में आई.ई.डी. इंस्टीट्यूटो यूरोप डे डिज़ाईन में अपनी सेवाएं दी हैं।
प्रकाशन (सलेक्शन)
2000 से 2003 के बीच डाई तागेस्ज़ीतुंग के लिए सांस्कृतिक कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में अपनी सेवाएं देने के अलावा, गिर्स्ट ने व्यापक स्तर पर ऑनलाईन प्रकाशन किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रों, मैग्ज़ीन, कैटालोग और शैक्षणिक ज़र्नल्स में अपने लेख दिए हैं, जिनमें अमेरैसिया ज़र्नल, टाटे मॉडर्न, द नॉर्डिक ज़र्नल ऑफ एस्थेटिक्स, साईंस लिमिटेड, स्टाट्सगैलेरी स्टटगार्ट, म्यूज़ियो जुमेक्स, सर्पेंटाईन गैलरीज़, कूपर हेविट म्यूज़ियम ऑफ डिज़ाईन, कुंसथले शिर्न, आईसीए, जैडकेएम, कार्ल्सरुहे, द एंडी वरहोल फाउंडेशन, म्यूज़ियम ऑफ एप्लाईड आर्ट्स कोलोन, स्टाटलिशेस म्यूज़ियम श्वेरिन, आर्ट इन अमेरिका, फ्रीज़, सोथेबीज़, द आर्ट न्यूज़पेपर, मोनोपोल, फ्रैंकफर्टर रुंडशाउ, एसजैड-मैग्ज़ीन, वेल्ट, विर्ट्सशैफ्ट्सवोश, आर्टनेट, वेल्टकंस्ट, वॉलपेपर, फोर्ब्स, ब्लूमबर्ग, वोग, द ब्रुकलिन रेल आदि शामिल हैं।
लेखक
आफ्टरशॉक: युद्धोत्तर और समकालीन अमेरिकी कला में रेडीमेड, न्यूयॉर्क: डिकिंसन, 2003 (फ्रांसिस एम. नौमन के साथ) 978-1885013354
मार्टिन एडर: द कोल्ड फ़ोर्स, बर्लिन: हैटजे कैंट्ज़, 2004, 978-3-7757-1474-7 (जर्मन, इंग्लिश)
द इंडिफ़िनिट ड्यूचैम्प, बर्लिन: हैटजे कैंट्ज़, 2013, आईएसबीएन 978-3-7757-Hatje Cantz Homepage (http://www.hatjecantz.de/search-results-624-1.html?q=thomas+girst) (जर्मन, इंग्लिश)
द ड्यूचैम्प डिक्शनरी, लंदन और न्यूयॉर्क: थेम्स एंड हडसन, 2014, आईएसबीएन 9780500239179 (इंग्लिश, कोरियन, चाइनीज़)
कला, साहित्य और जापानी अमेरिकी इंटर्नमेंट, फ्रैंकफर्ट और न्यूयॉर्क: पीटर लैंग, 2015, आईएसबीएन 978-3631659373
कला जगत के 100 रहस्य, लंदन: कोएनिग, 2016 (मैग्नस रेश के साथ), आईएसबीएन 978-3863359614
एले ज़ीत डेर वेल्ट, मुनशेन: हैंसर, 2019 978-3446261877 (जर्मन, इटैलियन, कोरियन, चाइनीज़)
एस्तेर महलांगु: द पेंट इज़ इन माय हार्ट, लंदन और न्यूयॉर्क: थेम्स और हडसन, 2024 आईएसबीएन 978-0500028124 · (अज़ू न्वाग्बोगु, हंस उलरिच ओब्रिस्ट के साथ)
एडिटर
डाई ऑबेंसिटे दे एलिमेंटीज़ Nr. 1-11, बर्लिन और न्यूयॉर्क: नॉन प्रॉफिट आर्ट मूवमेंट (एनपीएएम), 1992-2003http://www.perlentaucher.de/buch/thomas-girst/die-aussenseite-des-elements-nr-10-jubilaeumsverausgabung.html Thomas Girst / Jan Wagner (Hg.): Die Außenseite des Elements, Nr. 10: Jubiläumsverausgabung. Die Literaturschachtel – Perlentaucher
एडिटर-इन-चीफ, टाउ-फ़े: द मार्सेल ड्यूचैम्प स्टडीज़ ऑनलाइन जर्नल संख्या 1-5, न्यूयॉर्क: आर्ट साइंस रिसर्च लेबोरेटरी, 1999-2003 http://www.toutfait.com/issues/issue_1/Editorial/contributors.html Editorial, TOUT-FAIT: The Marcel Duchamp Studies Online Journal
मार्सेल ड्यूचैम्प इन म्यूनिख 1912, म्यूनिख: शिरमर/मोसेल, 20129783829605915 (जर्मन, इंग्लिश) (हेल्मुट फ्रीडल, मैथियास मुहलिंग, फ़ेलिशिया रैपे के साथ)
बीएमडब्ल्यू आर्ट कार्स, बर्लिन: हत्जे कैंट्ज़, 2014 (रिवाइज़्ड एडिशन 2025) आईएसबीएन 978-3-7757-5996-0 (जर्मन, इंग्लिश, फ्रेंच)Hatje Cantz Homepage (http://www.hatjecantz.de/search-results-624-1.html?q=thomas+girst)
संदर्भ
बाहरी लिंक्स
थेम्स और हडसन
डिजाइनर और किताबें
बीएमडब्ल्यू ग्रुप https://web.archive.org/web/20160214164324/http://www.bmwgroup.com/e/0_0_www_bmwgroup_com/home/home.html 14 फ़रवरी 2016
श्रेणी:1971 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:जर्मनी के लोग