Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पेरियोरल डर्मेटाइटिस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|पेरियोरल डर्मेटाइटिस पेरियोरल डर्मेटाइटिस त्वचा पर होने वाले सूजन वाले लाल चकत्ते का एक सामान्य प्रकार है।Lee GL Zirwas MJ Granulomatous Rosacea and Periorificial Dermatitis: Controversies and Review of Management and Treatment. Dermatologic clinics जुलाई 2015 33 3 447-55 10.1016/j.det.2015.03.009 26143424 https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S0733863515000224?via%3Dihub 13 सितम्बर 2026 इसे पेरियोरिफ़िशियल डर्मेटाइटिस के रूप में भी जाना जाता है। इसके लक्षणों में मुँह और नथुनों के आसपास की त्वचा पर कई छोटे उभार और छाले पाए जाते हैं जिनके आसपास कभी-कभी लालिमा और पपड़ी भी हो सकती है। इससे कभी-कभी आँखों और जननांगों पर भी असर पड़ सकता है। संकेत और लक्षण इसके लक्षणों में आमतौर पर लाल चकत्ते के साथ चुभन और जलन महसूस होती है लेकिन खुजली कम ही होती है।Perioral Dermatitis: Background, Pathopysiology and Etiology, Epidemiology https://emedicine.medscape.com/article/1071128-overview#a4 13 सितम्बर 2026 13 मई 2026 पेरियोरल डर्मेटाइटिस के कारण होने वाली लालिमा अवसाद और चिंता के अलग-अलग स्तरों से जुड़ी हुई है। शुरुआत में नथुनों के दोनों तरफ़ छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं। इसके बाद मुंह, नाक और कभी-कभी गालों के आसपास कई छोटे-छोटे दाने और मवाद वाले दाने निकल आते हैं। कारण पेरियोरल डर्मेटाइटिस का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है। पेरियोरल डर्मेटाइटिस और स्टेरॉयड, संक्रमण और विशिष्ट चेहरे के उत्पादों के बीच संबंध की जांच करने वाले नैदानिक परीक्षण किए गए हैं। ये कारक इसके विकास में भूमिका निभा सकते हैं। सौंदर्य प्रसाधन इसके संभावित कारण के तौर पर अहम भूमिका निभाते हैं। सौंदर्य प्रसाधनों में विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे मॉइस्चराइज़र, फाउंडेशन और सनस्क्रीन शामिल होते हैं जिन्हें चेहरे पर लगाया जाता है।Searle Tamara Ali Faisal R. Al‐Niaimi Firas Perioral dermatitis: Diagnosis, proposed etiologies, and management Journal of Cosmetic Dermatology दिसम्बर 2021 20 12 3839–3848 10.1111/jocd.14060 33751778 https://onlinelibrary.wiley.com/doi/10.1111/jocd.14060 en 1473-2130 उपचार उपचार के ज़्यादातर तरीके आज़माकर और गलतियों से सीखकर विकसित किए गए है। इसके उपचार के विभिन्न तरीके उपलब्ध हैं। उपचार के लिए प्रतिजैविक और दूसरी थेरेपी की कम से कम संभव खुराक इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।Ellis CN Stawiski MA The treatment of perioral dermatitis, acne rosacea, and seborrheic dermatitis. The Medical clinics of North America जुलाई 1982 66 4 819-30 10.1016/s0025-7125(16)31396-7 6212726 https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S0025712516313967?via%3Dihub 13 सितम्बर 2026 इन्हें भी देखें घमौरी त्वचा का रंग बदलना त्वचाखरता पेलाग्रा सन्दर्भ श्रेणी:रोग श्रेणी:त्वचा रोग