411 REFERENCE · Wikipedia
बातकेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बातकेन Batken / Баткен 40 4 N 70 50 E बातकेन प्रांत, किरगिज़स्तान १२,००० २००९ किरगिज़, उज़बेक, रूसी, ताजिक
thumb|240px|बातकेन शहर के नज़दीक एक पाठशाला का द्वार
बातकेन (किरगिज़: Баткен, अंग्रेज़ी: Batken) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश में एक छोटा सा शहर है। यह किर्गिज़स्तान के दक्षिण में प्रसिद्ध फ़रग़ना वादी में स्थित है और किर्गिज़स्तान के बातकेन प्रांत की राजधानी है। इस शहर का नाम प्राचीन सोग़दाई भाषा से आया है और इसका अर्थ 'हवाओं का शहर' है। बातकेन के क्षेत्र में १९९० के शतक के बाद चरमपंथी इस्लामी उग्रवाद शुरू हुआ जिसका असर पड़ोसी उज़्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान पर भी था। इस कारणवश किर्गिज़स्तान की सरकार ने सन् १९९९ में ओश प्रांत को विभाजित करके बातकेन शहर पर केन्द्रित एक नया प्रांत बनाया ताकि प्रांतीय सरकार यहाँ की व्यवस्था पर पूरा ध्यान दे।Kyrgyzstan: The Bradt Travel Guide https://web.archive.org/web/20160102190052/https://books.google.com/books?id=HZbOBPoTGfUC 2 जनवरी 2016 , Laurence Mitchell, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7, ... In response to these incursions, President Akaev created a new regional administration for Batken (the region had previously been part of Osh Oblast) in addition to tightening up border controls ...
इन्हें भी देखें
फ़रग़ना वादी
किरगिज़स्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:बातकेन प्रांत
श्रेणी:किर्गिज़स्तान के शहर
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर
श्रेणी:किर्गिज़स्तान
श्रेणी:फ़रग़ना वादी