411 REFERENCE · Wikipedia
पेड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेड़ा Kesar Peda.jpg Peda, Pedha, Pera भारत मिठाई, प्रसाद खोया, शक्कर
पेड़ा एक प्रकार का पकवान है जो खोये तथा शक्कर से बनाया जाता है। यह आकार में गोल होता है। पेड़ा बनाने के लिए खोया (मावा) व शक्कर मुख्य सामग्री है। इसमें पारम्परिक स्वाद के लिए इलायची के दाने, केसर तथा पिस्ता भी मिलाये जाते हैं। पेड़ा शब्द का उपयोग सामान्य रूप से किसी भी कोमल गोल आकार की वस्तु के लिए किया जाता है जैसे आटा और खोया। इस मिठाई के लिए अनेक प्रकार के शब्द और नाम जैसे पेढा, पेंडा (गुजराती में), पेरा और पिन्नी सम्मिलित हैं, जिन सब नामों का मूल संस्कृत शब्द "पिण्डक" से है।
विधि
पेड़ा बनाने के लिए खोया कद्दूकस कर के कढ़ाई में डाला जाता है. साथ ही इसमें चीनी भी मिला कर इसे मध्यम आंच पर पकाया जाता है.जब चीनी घुल जाती है तब इसमें केसर और इलायची पाउडर डाल कर इसे गाढ़ा होने तक पकाया जाता है.फिर इसे आंच से उतार कर, ठंडा होने पर हाथों में घी लगा कर मध्यम आकार के पेड़े बनाये जाते हैं।https://www.youtube.com/watch?v=-_y-SfgWgvo पेड़ा रेसिपी विडियो
विभिन्न त्यौहारों या अवसरों पर विशेष व्यंजन के तौर पर इसे परोसने के अलावा यह एक व्रत रेसिपी भी है जो कि जन्माष्टमी, शिवरात्रि, नवरात्रि या करवा चौथ जैसे व्रतों में बनाई जाती है.
सजावट
पेड़ा प्राय: पिस्ता की कतरन और इलायची के दानों से सजाया जाता है. पेड़े की कुछ रेसिपीज़ में इसे बादाम से भी सजाया जाता है.http://lajeezkhana.com/badam-peda-recipe बादाम पेड़ा रेसिपी 3 अक्तूबर 2016 https://web.archive.org/web/20161005202531/http://lajeezkhana.com/badam-peda-recipe/ 5 अक्तूबर 2016 dead
इतिहास
पेड़े का उद्भव उत्तर प्रदेश के मथुरा नगर में हुआ था। मथुरा पेड़ा, मथुरा नगर की विविध मिठाइयों में से विशिष्ट है। पेड़ा उत्तर प्रदेश से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप के विभिन्न भागों में फैला हुआ है।
लखनऊ के ठाकुर राम रतन सिंह, जिन्होंने धारवाड़ (वर्तमान में कर्नाटक) से पलायन किया, ने 1850 के दशक में पेड़े का आरम्भ किया था। यह विशिष्ट प्रकार का पेड़ा अब धारवाड़ पेड़े के रूप में प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र में सतारा का कांदी पेड़ा, पेड़े की एक और जानी-मानी प्रकार है। भारत में धार्मिक आयोजनों में प्रसाद के रूप में बहुत बार लड्डुओं के जैसे पेड़े का भी वितरण किया जाता है।
चित्र
सन्दर्भ
25em
श्रेणी:भारतीय मिठाइयाँ