411 REFERENCE · Wikipedia
कांसुके यामामोटो (कलाकार)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कांसुके यामामोटो (जापानी: 山本 悍右; 30 मार्च 1914 – 2 अप्रैल 1987) जापानी फ़ोटोग्राफ़र और कवि थे। उन्हें जापान में अतियथार्थवाद (सुर्रियलिज़्म) के अग्रदूतों और प्रमुख प्रतिनिधियों में से एक माना जाता है।
जीवन-परिचय
यामामोटो ने टोक्यो स्थित Meiji University में फ़्रांसीसी साहित्य का अध्ययन किया और 1930 में अपने गृह नगर नागोया लौट आए। वहाँ उन्होंने साहित्यिक लेखन शुरू किया और साथ ही फ़ोटोग्राफ़ी तथा कोलाज पर भी काम किया।https://www.getty.edu/art/exhibitions/japans_moderndivide/yamamoto.html Japan's Modern Divide (Getty Center Exhibitions) www.getty.edu 2026-01-19
1930 के दशक के उत्तरार्ध में वे अवाँ-गार्दे कलाकार समूह VOU के सदस्य बने, जो विशेष रूप से प्रयोगधर्मी फ़ोटोग्राफ़ी को बढ़ावा देता था। 1938 में उन्होंने अल्पकालिक फ़ोटो-पत्रिका ''Yoru no Funsui'' (''The Night’s Fountain'') की स्थापना की, जिसमें कविताएँ, साहित्यिक रचनाएँ, तथा स्वयं यामामोटो के चित्र और फ़ोटोग्राफ़ प्रकाशित होते थे। अवाँ-गार्दे कला और अतियथार्थवाद के मंच के रूप में यह पत्रिका अपने विचारों के कारण पुलिस के ध्यान में आ गई और एक वर्ष बाद ही इसका प्रकाशन बंद करना पड़ा।
कृतियाँ (संग्रह) — चयनित
1989: नागोया सिटी कला संग्रहालय, नागोया, जापान
2000: टोक्यो फ़ोटोग्राफ़िक आर्ट म्यूज़ियम, टोक्यो, जापान
2006: सांता बारबरा कला संग्रहालय, सांता बारबरा, संयुक्त राज्य अमेरिका
2009: जे. पॉल गेटी संग्रहालय (गेटी फ़ाउंडेशन), लॉस एंजेलिस, संयुक्त राज्य अमेरिका
2017: आर्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ शिकागो, शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिकाhttps://www.artic.edu/artists/115323/kansuke-yamamoto Kansuke Yamamoto 1914 The Art Institute of Chicago en 2026-01-19
2018: स्मिथसोनियन संग्रहालय (वॉशिंगटन, डी.सी.), संयुक्त राज्य अमेरिका
2021: आइची प्रान्तीय कला संग्रहालय, आइची, जापान
2025: मॉर्गन लाइब्रेरी और संग्रहालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
2025: आधुनिक कला संग्रहालय (MoMA), न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिकाhttps://www.moma.org/collection/artists/140516 Kansuke Yamamoto MoMA The Museum of Modern Art en 2026-01-19
प्रमुख प्रदर्शनियाँ — चयनित
2003: ह्यूस्टन ललित कला संग्रहालय, ह्यूस्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका
2007: नेशनल आर्ट सेंटर, टोक्यो, टोक्यो, जापान
2012: लॉस एंजिल्स काउंटी म्युजियम ऑफ़ आर्ट (LACMA), लॉस एंजेलिस, संयुक्त राज्य अमेरिका
2013: जे. पॉल गेटी संग्रहालय, लॉस एंजेलिस, संयुक्त राज्य अमेरिका
2022: मेट्रोपोलिटन कला संग्रहालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
2022: टेट मॉडर्न, लंदन, यूनाइटेड किंगडम
2-25-2026: स्मिथसोनियन संस्थानhttps://asia.si.edu/explore-art-culture/collections/search/edanmdm:fsg_S2018.2.333/ Magnifying Glass, Rendez-vous (clouds and thread) - National Museum of Asian Art National Museum of Asian Art en-US 2026-01-20https://asia.si.edu/explore-art-culture/collections/search/edanmdm:fsg_S2018.2.330/ Untitled (sea egg/distant horizon) - National Museum of Asian Art National Museum of Asian Art en-US 2026-01-20
श्रेणी:1914 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९८७ में निधन