411 REFERENCE · Wikipedia
हटा, दमोह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हटा Hatta हटा India Madhya Pradesh 24.128 79.598 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति ज़िला दमोह ज़िला प्रान्त मध्य प्रदेश देश 32465 2011 भाषा प्रचलित भाषाएँ हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
हटा (Hatta) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के दमोह ज़िले में स्थित एक नगर और तहसील है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
विवरण
यह नगर हटा तहसील का मुख्यालय भी है।हटा नगर का नाम गोंड राजा हट्टे शाह के नाम पर है,जो दमोह ज़िले की सबसे बड़ी तहसील है।हम आप के इतिहास के पहलू के साथ आपको बता दें कि यह हटा तहसील गोंडवाना साम्राज्य के 52 गढ़ों में शामिल थी जो महारानी दुर्गावती के समय काल में भी रहा है।आज भी हटा नगर में देखने को मिलता है कि गोंडवाना साम्राज्य के कालीन में यह महल बहुत बड़ा वैभवशाली बना है जिसका नाम रंग महल के नाम से जाना जाता है। महल में पहले इतिहासकारों ने अपनी किताबों में दर्शाया गया कि एक सुरंग थी जिसका सीधा महोबा के उत्तर प्रदेश में और यहां के दमोह जिले के सिंगौरगढ़ जो की आज ग्राम सिग्रामपुर के नाम से जाना जाता है। इस किले की सुरंग के माध्यम से महारानी दुर्गावती अपने सिंगौरगढ़ किले से सुरंग के द्वारा हटा पहुंच जाती थी ऐसा ही इतिहासकारों ने बताया है कि हटा के आगे 17 किमी मड़ियादो है जहां पर आज भी गोंडवाना साम्राज्य के गढ़ किले बने हुए हैं। परतुं जिनका जीर्णोंधार होना आवश्यक है।हटा क्षेत्र बहुत जिले से घिरा हुआ है।पूर्व में पन्ना पश्चिमी टीकमगढ़ उत्तर में छतरपुर दक्षिण में दमोह से जबलपुर तथा सागर टीकमगढ़ भी जाता है हटा से छतरपुर के किलोमीटर लगभग 130 किलोमीटर दूर है आधार पन्ना की लंबाई 120 किलोमीटर दूर है सागर 144है। हटा शहर को उपकाशी के नाम से जाना जाता है। यहाँ के पर्यटक स्थल चडीं जी मंदिर,गौरी शंकर मंदिर, सांई
मंदिर,रंग महल, सुनार नदी आदि हैं।
भूगोल
हटा क़स्बा सुनार नदी के दाहिने (पूर्वी) तट पर स्थित है। जिला मुख्यालय दमोह यहाँ से लगभग चालीस किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम दिशा में है और दोनों शहर मध्य प्रदेश राज्य राजमार्ग संख्या 49 द्वारा आपस में जुड़े हैं और यहां के निवासी राज रोहित हैं जो कि अपनी स्नातक की पढ़ाई इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल ब्रांच में कर रहे हैं जो कि वर्तमान में रघु हॉस्टल में निवास कर रहे हैं।
जनसांख्यिकी
वर्ष 2011 की जनगणना के आँकड़ोंhttp://www.census2011.co.in/data/town/802164-hatta.html संग्रहीत प्रति 7 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20180330021601/http://www.census2011.co.in/data/town/802164-hatta.html 30 मार्च 2018 live के अनुसार हटा की कुल जनसंख्या 32, 465 थी जिसमें 17,141 पुरुष और 15,324 महिलायें शामिल थीं।यहाँ ८५.५७ हिंदू, १०.४८% मुश्लिम, २.४२% जैन, ०.०९% ईसाई,०.१%सिख व ०.०२% बौध्द हैं।
हटा शहर में मानव लिंगानुपात 894 दर्ज किया गया जो राज्य के औसत 931 से कम था। शहर में साक्षरता दर 84.74 % थी जो राज्य के औसत 69.32 % से अधिक थी; पुरुष साक्षरता 90.75 % तथा महिला साक्षरता 78.03 % दर्ज की गई।
इन्हें भी देखें
दमोह ज़िला
सुनार नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:दमोह ज़िला
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:दमोह ज़िले के नगर