Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द वॉरियर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|फ़िल्म का पोस्टर। द वॉरियर सन् 2022 की भारतीय फ़िल्म है। इसका निर्देशन एन. लिंगुसामी ने किया है और इसका निर्माण श्रीनिवास चित्तूरी ने श्रीनिवास सिल्वर स्क्रीन के तहत किया है।Ram Pothineni’s next titled The Warriorr https://indianexpress.com/article/entertainment/telugu/ram-pothineni-next-titled-the-warriorr-7727456/ 8 जुलाई 2024 द इंडियन एक्सप्रेस 17 जनवरी 2022 en फ़िल्म को तेलुगु और तमिल भाषाओं में एक साथ फिल्माया गया है। इसमें राम पोथिनेनी (अपनी पहली तमिल फ़िल्म में), कृति शेट्टी, आदि पिनिसेट्टी, अक्षरा गौड़ा और नादिया ने अभिनय किया है। संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है, जबकि छायांकन और संपादन सुजीत वासुदेव और नवीन नूली ने संभाला था। लिंगुस्वामी ने 2016 में एक तेलुगु-तमिल द्विभाषी फ़िल्म पर विचार करना शुरू किया था। यह उनकी तेलुगु भाषा में निर्देशित पहली फ़िल्म हुई। फ़िल्म की घोषणा फरवरी 2021 में हुई थी। इसमें राम पोथिनेनी मुख्य भूमिका में थे। मुख्य फिल्मांकन जुलाई 2021 में शुरू हुआ और मई 2022 में समाप्त हुआ। इसमें मुख्य रूप से हैदराबाद और चेन्नई में फ़िल्मांकन हुआ। द वॉरियर 14 जुलाई 2022 को आलोचकों की नकारात्मक समीक्षाओं के साथ जारी हुई और टिकट खिड़की पर धराशायी हो गई।Chandar Bhuvanesh ‘The Warriorr’ review: Ram Pothineni’s latest suffers from generic screenwriting and shallow characters https://www.thehindu.com/entertainment/movies/the-warriorr-review-ram-pothinenis-latest-suffers-from-generic-screenwriting-and-shallow-characters/article65639578.ece 8 जुलाई 2024 द हिन्दू 14 जुलाई 2022 en-INThe Warriorr Movie Review: Ram Pothineni and Krithi Shetty's film is a cringe-fest https://www.indiatoday.in/movies/regional-cinema/story/the-warriorr-movie-review-ram-pothineni-and-krithi-shetty-s-film-is-a-cringe-fest-1975573-2022-07-14 8 जुलाई 2024 इण्डिया टुडे 14 जुलाई 2022 en कहानी सत्या (राम पोथिनेनी) एक एमबीबीएस डिग्रीधारक है जो सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की नौकरी मिलने के बाद अपनी माँ और बहन नित्या के साथ कुरनूल में रहता है। सत्या को गुरु नामक एक क्रूर गैंगस्टर के बारे में भी पता चलता है। इसके परिणामस्वरूप अस्पताल में 3 बच्चों की मौत हो जाती है। लेकिन पुलिस इस पर ध्यान नहीं देती क्योंकि वे गुरु से डरते हैं। सत्या गुरु के खिलाफ पर्याप्त सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराता है। गुरु को इस बारे में पता चलता है और वह कोंडा रेड्डी किले में सत्या की पिटाई करता है और उसे फांसी पर लटका देता है। हालांकि, सत्या को उसके अस्पताल के डीन डॉ. रॉबर्ट द्वारा बचा लिया जाता है। वह अपनी मां और नित्या के साथ शहर छोड़ देता है। दो साल बाद, सत्या शहर के डीएसपी के रूप में कुरनूल वापस लौटता है। वह अब गुरु और उसके आदमियों के खिलाफ युद्ध छेड़ता है। सत्या को पता चलता है कि डॉ. रॉबर्ट की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सत्या को रॉबर्ट के शव के दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति मिलती है। वह फिर शव को निकालने के लिए उसकी कब्र खोदता है। लेकिन कब्र के अंदर किसी और का शरीर होता है। गुरु सत्या को बताता है कि उसने रॉबर्ट को तब मारा था जब उसने सत्या को शहर से भागने में मदद की थी। अगले दिन, गुरु चुनाव लड़ता है लेकिन सत्या गुरु को एक यूएसबी फ्लैश ड्राइव मिलने के बाद गिरफ्तार कर लेता है। उसमें गुरु की अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी होती है। सन्दर्भ श्रेणी:2022 की फ़िल्में श्रेणी:भारतीय बहुभाषी फ़िल्में श्रेणी:भारतीय एक्शन फ़िल्में