411 REFERENCE · Wikipedia
चावंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चावंड (Chawand) भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह महाराणा प्रताप द्वारा शासित मेवाड़ की अन्तिम राजधानी थी।
== विवरण ==
चावंड उदयपुर शहर से मात्र 60 किलोमीटर दूर सराड़ा तहसील में पड़ता है। यहाँ अभी भी एक तहस-नहस हुआ 'प्रतापी किला' खड़ा प्रताप के गौरव की गाथा सुना रहा है। इसी किले के पास महाराणा प्रताप ने माता चामुंडा शक्तिपीठ की स्थापना की। महाराणा प्रताप ने यहीं अपने जीवन के अन्तिम दिन व्यतीत किये। एक दिन अपने सख़्त धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते समय एक अंदरुनी चोट लगने से प्रताप का निधन हो गया। निधन के बाद बंदोली केजाद व चावंड के बीच बनी केजड़ झील के बीच में इनकी 8 खम्भो की छतरी बनाई गई। आज उनका चावंड में बना ये किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण में है।
== इन्हें भी देखें ==
उदयपुर ज़िला
== सन्दर्भ ==