411 REFERENCE · Wikipedia
महेंद्र सिंह टिकैत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb| महेन्द्र सिंह टिकैत
चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत (जन्म : १९३५ - मृत्यु : १५ मई २०११) उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे। टिकैत ।
चौधरी साहब का जीवन किसानों की हक की लडाई लडते - लडते बीत गया।
सच्चे व ईमानदार किसानों के लिए लड़ने - मरने को तैयार जिन्होंने किसानों के हक की लडाई कई बार लड़ी है। हाजिर जवाबी और साधा जीवन जीते थे चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैतजी।
परिचय
महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गाँव में हुआ था। उन्होने दिसंबर 1986 में ट्यूबवेल की बिजली दरों को बढ़ाए जाने के ख़िलाफ़ मुज़फ्फरनगर के शामली से एक बड़ा आंदोलन शुरु किया था।
इसी आंदोलन के दौरान एक मार्च 1987 को किसानों के एक विशाल प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में दो किसान और पीएसी का एक जवान मारा गया था। इस घटना के बाद टिकैत राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरबहादुर सिंह ने टिकैत की ताकत को पहचाना और खुद सिसौली गांव जाकर किसानों की पंचायत को संबोधित किया और राहत दी।
इसके बाद से ही टिकैत पूरे देश में घूम घूमकर किसानों के लिए काम किया। उन्होंने अपने आंदोलन को राजनीति से बिल्कुल अलग रखा और कई बार राजधानी दिल्ली में आकर भी धरने प्रदर्शन किए। जिनमें मुख्य सभाओ का संचालन गुलाम मोहम्मद जौला किया करते थे।
बाहरी कड़ियाँ
किसानों के 'महात्मा' टिकैत का जाना
किसानों की लाठी - उन्होंने देश के तमाम हिस्सों में किसान आंदोलनों का नेतृत्व किया
Mahendra Singh Tikait Arrested before Surrender In Muzaffarnagar
Mahendra Singh Tikait addressing a press conference in Mysore
Tikait, supporters arrested to prevent BKU rally
Tikait declares: Love marriages are dirty
Tikait in THE HINDU
Official information at NIC
श्रेणी:किसान नेता
श्रेणी:भारतीय किसान