Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

औद्योगिक रोबोट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|एक ढलाईखाने में संचालित एक कृत्रिम औद्योगिक रोबोट औद्योगिक रोबोट (industrial robot) विनिर्माण के लिए काम आने वाली रोबोट प्रणाली है। औद्योगिक रोबोट तीन और अधिक अक्षों में गति करने, स्वतः काम करने, प्रोग्राम करने योग्य होते हैं।https://www.iso.org/obp/ui/#iso:std:iso:8373:ed-3:v1:en ISO 8373:2021(en) Robotics — Vocabulary www.iso.org रोबोट के विशिष्ट अनुप्रयोगों में वेल्डिंग, रंगना, समन्वायोजन, खोलना,https://www.researchgate.net/publication/277712748_Robot_Assisted_Disassembly_for_the_Recycling_of_Electric_Vehicle_Batteries (PDF) Robot Assisted Disassembly for the Recycling of Electric Vehicle Batteries ResearchGate en 2025-01-25 प्रिन्टेड सर्किट बोर्ड के लिए उठाना और रखना, संवेष्टन, उत्पाद की निरीक्षण और परीक्षण शामिल हैं। ये सभी कार्य बहुत ध्यान, गति और परिशुद्धता के साथ सम्पन्न होते हैं। इसके अतिरिक्त सामग्री को काम लेने में भी ये सहायक होते हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रोबोटिक्स (IFR) के अनुसार 2023 में विश्वभर में 4,281,585 रोबोट संचालन में थे। प्रकार और विशेषताएं thumb|वेल्डिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले छः-अक्ष रोबोटों का एक सेट औद्योगिक रोबोट छः प्रकार के होते हैं।OSHA Technical Manual (OTM) Section IV: Chapter 4 - Industrial Robots and Robot System Safety Occupational Safety and Health Administration https://www.osha.gov/dts/osta/otm/otm_iv/otm_iv_4.html#2 2020-11-15 www.osha.gov संधित रोबोट संधित रोबोट (articulated robots) सबसे प्रचलित औद्योगिक रोबोट हैं।Guarana-DIY 2020-06-30 The Top Six Types of Industrial Robots in 2020 https://diy-robotics.com/blog/top-six-types-industrial-robots-2020/ 2020-11-15 DIY-Robotics en-CA वो मानव हाथ की तरह दिखाई देते हैं इसीलिए इन्हें रोबोट का हाथ अथवा मैनिपुलेटर आर्म भी कहा जाता है।2012 Robots and robotic devices — Vocabulary https://www.iso.org/obp/ui/#iso:std:iso:8373:ed-2:v1:en 2020-11-15 www.iso.org इनमें कई दिशाओं में घूमने और कई स्थानों से मुड़कर बहुत बड़ी दूरी तक काम करने की क्षमता होती है। स्वायत्त रोबोट स्वायत्त रोबोट (autonomous robot) उस रोबोट को कहते हैं जो मान नियंत्रण के बिना काम करता है। पहले स्वायत्त रोबोट परिवेश को एल्मर एंड एल्सी के नाम से जाना जाता है जिसे डब्ल्यू ग्रे वाल्टर ने 1940 के दशक के आखिरी वर्षों में निर्मित किया था। ये रोबोट की पहली पीढ़ी थी जिसमें रोबोट उस तरह सोचने के लिए बनाया गया था जैसे जैविक दिमाग सोचता है।2012-03-07 The very first robot "brains" were made of old alarm clocks https://gizmodo.com/the-very-first-robot-brains-were-made-of-old-alarm-cl-5890771 2024-01-11 Gizmodo en एल्मर एंड एल्सी को अक्सर कछुआ/टोर्टोइज कहा जाता था क्योंकि उसका आकार और चलने का तरिका कछुए जैसा था। ये फोटॉटैक्सिस करने में सक्षम था जो प्रकाश की उत्तेजना के कारण होने वाली गति है।Grey Walter Constructs the First Electronic Autonomous Robots; the Origin of Social Robotics : History of Information https://www.historyofinformation.com/detail.php?entryid=854 2024-01-11 www.historyofinformation.com कार्तीय निर्देशांक रोबोट कार्तीय रोबोट को रेक्टिलिनियर, गैन्ट्री रोबोट और x-y-z रोबोट भी कहते हैं। ये सभी दिशाओं में घुमाने और विस्थापित होने के लिए विन्यासित होते हैं।La robotique industrielle : guide pratique https://www.usinenouvelle.com/expo/guides-d-achat/robotique-industrielle-6 2020-11-15 www.usinenouvelle.com fr बेलनाकार निर्देशांक रोबोट बेलनाकार निर्देशांक रोबोट उनके आधार के रोटरी जोड़ और कम से कम एक प्रिज्मीय जोड़ से पहचाना जाता है। गोलाकार निर्देशांक रोबोट गोलाकार निर्देशांक रोबोट में भी रोटरी जोड़ होते हैं। औद्योगिक अनुप्रयोगों में काम आने वाले ये सबसे पहले रोबोट थे। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Industrial robots श्रेणी:रोबॉट श्रेणी:अमेरिकी आविष्कार श्रेणी:व्यावसायिक संरक्षा व स्वास्थ्य