Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उमेश चन्द्र बनर्जी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बनर्जी की प्रतिमा का चित्र 1844 12 29 y कलकत्ता, ब्रितानी भारत 1906 07 21 1844 12 29 y भारतीय वकील भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमश्र्चंद्रा बनर्जी ओरिएंटल सेमिनरीहिन्दू स्कूल हेमांगीनी मोतीलाल 1859 thumb|उमेश चन्द्र बनर्जी व्योमेश चन्द्र बनर्जी (29 दिसम्बर 1844 – 21 जुलाई 1906) भारतीय बैरिस्टर एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे। ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के लिये चुनाव लड़ने वाले वे प्रथम भारतीय थे (किन्तु वे जीत नहीं पाये)। ब्रितानी संसद में प्रवेश पाने की उन्होने दो कोशिशें की किन्तु असफल रहे। पूर्व जीवन उमेश चन्द्र बनर्जी का जन्म 29 दिसम्बर 1844 को कलकत्ता के एक उच्च मध्यम वर्ग के कुलीन ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पूर्वज हुगली जिले के बंगदा नामक गाँव से थे। उनके पिता कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायवादी थे। 1859 में उनका विवाह हेमांगिनी मोतीलाल के साथ हुआ। उन्होंने 1862 डब्ल्यू॰पी॰ अटोर्नीज़ ऑफ़ कलकत्ता सुप्रीम कोर्ट में लिपिक की नौकरी आरम्भ की। इस समय उन्होंने कानूनी जानकारियाँ प्राप्त की जो उनके आगे के जीवन में काफी सहायक रही। 1864 में उन्हें बम्बई के आर॰जे॰ जीजाबाई ने छात्रवृत्ति के साथ इंग्लैण्ड भेजा।सैयद जफ़र मुहम्द Pillars of Modern India, 1757-1947 आधुनिक भारत के स्तम्भ http://books.google.com/books?id=w8XPyBqxwX8C&pg=PA19 1994 एपीएच पब्लिशिंग 978-81-7024-586-5 19 अंग्रेज़ी 1868 में अपनी कोलकाता वापसी पर उन्हें सर चार्ल्स पॉल, बैरिस्टर-एट-लॉ, कलकत्ता उच्च न्यायालय में नौकरी मिली।Dictionary of Indian Biography भारतीय जीवनी शब्दकोश 48 1906 बुकलैण्ड, सीई स्वान सोन्नेंशीन & को॰ लंदन http://archive.org/stream/dictionaryofindi00buck#page/48/mode/1up अंग्रेज़ी 2 सितंबर 2014 https://web.archive.org/web/20130728115647/http://archive.org/stream/dictionaryofindi00buck#page/48/mode/1up 28 जुलाई 2013 live अन्य वकील जे॰पी॰ केनेडी ने भी उनकी एक वकील के रूप में काफी सहायता की। कुछ ही समय में वो उच्च न्यायालय के जाने-माने वकीलों में से एक हो गये। वो कलकत्ता विश्वविद्यालय के छात्र एवं इसके विधि संकाय के अध्यक्ष भी रहे और इसके बाद विधान परिषद् के लिए भी चुने गये। वो कलकत्ता बार से 1901 में सेवा निवृत्त हुए। उनकी पुत्री जानकी बनर्जी ने नेवंहम कॉलेज, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में प्राकृत विज्ञान, रशायन शास्त्र, प्राणीशास्त्र और कार्यिकी की शिक्षा प्राप्त की।सुशीला नास्ता India in Britain: South Asian Networks and Connections, 1858-1950 ब्रिटेन में भारत: दक्षिण एशियाई सम्बंध, १८५८-१९५० http://books.google.com/books?id=dgYGlJI9vrUC&pg=PA70 2012 पालग्रेव मैकमिलन 978-0-230-39272-4 70 अंग्रेज़ी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बम्बई में 1885 में हुए प्रथम सत्र की अध्यक्षता की। यह सत्र 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चला था और 72 सदस्यों ने इसमें भाग लिया था।Sonia sings Vande Mataram at Congress function एंटोनिया मायनो(सोनिया) ने कांग्रेस उत्सव में वन्दे मातरम् गाया http://www.rediff.com/news/report/cong/20061228.htm रिडीफ 2 सितम्बर 2014 28 दिसम्बर 2006 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140826120809/http://www.rediff.com/news/report/cong/20061228.htm 26 अगस्त 2014 live गोरखपुर...तो इसलिए षष्ठी से होती है दुर्गा की विशेष पूजा http://www.livehindustan.com/news/location/rajwarkhabre/article1-story-0-0-193355.html लाइव हिन्दुस्तान 30 सितम्बर 2011 2 सितम्बर 2014 नवंबर 2024 InternetArchiveBot सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ उमेश चन्‍द्र बनर्जी श्रेणी:1844 में जन्मे लोग श्रेणी:१९०६ में निधन श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ श्रेणी:कोलकाता के लोग श्रेणी:पश्चिम बंगाल के लोग श्रेणी:बंगाली लोग श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष