Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिम्बाणु

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|हल्के सूक्ष्मदर्शी (40x) द्वारा दिखाई देते दो बिम्बाणु, जिन्हें ला.र.को. ने घेर रखा है बिम्बाणु, या प्लेटेलेट, या '''[[थ्रॉम्बो] में उपस्थित अनियमित आकार की छोटी अनाभिकीय कोशिका (यानि वे कोशिकाएं, जिनमें नाभिक नहीं होता, मात्र डीएनए ही होता है) होती है, व इनका व्यास २-३ µm होता है।कैम्पबेल नील ए. जीव विज्ञान अष्टम २००८ पीयरसन एड्युकेशन लंदन 978-0-321-53616-7 ९१२ Platelets are pinched-off cytoplasmic fragments of specialized bone marrow cells. They are about 2-3µm in diameter and have no nuclei. Platelets serve both structural and molecular functions in blood clotting. प्लेटेलेट का राशाइनिक नाम -थ्रंबोसाइट एक प्लेटेलेट कोशिका का औसत जीवनकाल ८-१२ दिन तक होता है। सामान्यत: किसी मनुष्य के रक्त में एक लाख पचास हजार से लेकर 4 लाख प्रति घन मिलीमीटर प्लेटलेट्स होते हैं।उसकी त्वचा पर पड़ जाते थे काले धब्बे https://web.archive.org/web/20091023111429/http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/health/chiktsa/0905/22/1090522086_1.htm 23 अक्तूबर 2009 ।। वेब दुनिया। डॉ॰ कैलाशचन्द्र दीक्षित। होम्योपैथिक केस हिस्ट्री ये बढोत्तरी कारकों का प्राकृतिक स्रोत होती हैं। जीवित प्राणियों के रक्त का एक बड़ा अंश बिम्बाणुओं (जिनमें लाल रक्त कणिकाएं और प्लाविका शामिल हैं) से निर्मित होता है। दिखने में ये नुकीले अंडाकार होते हैं और इनका आकार एक इंच का चार सौ हजारवां हिस्सा होता है। इसे सूक्ष्मदर्शी से ही देखा जा सकता है। यह अस्थि मज्जा (बोन मैरो) में उपस्थित कोशिकाओं के काफी छोटे कण होते हैं, जिन्हें तकनीकी भाषा में मेगा कार्योसाइट्स कहा जाता है। ये थ्रोम्बोपीटिन हार्मोन की वजह से विभाजित होकर खून में समाहित होते हैं और सिर्फ १० दिन के जीवनकाल तक संचारित होने के बाद स्वत: नष्ट हो जाते हैं। शरीर में थ्रोम्बोपीटिन का काम बिम्बाणुओं की संख्या सामान्य बनाना होता है। रक्त में उपस्थित बिम्बाणुओं का एक महत्त्वपूर्ण काम शरीर में उपस्थित हार्मोन और प्रोटीन उपलब्ध कराना होता है। रक्त धमनी को नुकसान होने की स्थिति में कोलाजन नामक द्रव निकलता है जिससे मिलकर बिम्बाणु एक अस्थाई दीवार का निर्माण करते हैं और रक्त धमनी को और अधिक क्षति होने से रोकते हैं। शरीर में आवश्यकता से अधिक होना शरीर के लिए कई गंभीर खतरे उत्पन्न करता है।चाँदी के कण रोकेंगे रक्त के थक्के बनना https://web.archive.org/web/20090817040408/http://hindi.webdunia.com/news/news/national/0906/14/1090614053_1.htm 17 अगस्त 2009 ।। वेब दुनिया।१४ जून, २००९। नई दिल्ली]] इससे खून का थक्का जमना शुरू हो जाता है जिससे दिल के दौरे की आशंका बढ़ जाती है। बिम्बाणुओं की संख्या में सामान्य से नीचे आने पर रक्तस्नव की आशंका बढ़ती है। रक्त में बिम्बाणुओं की संख्या किसी खास रोग या आनुवांशिक गड़बड़ी की वजह से होती है। किसी इलाज या शल्यक्रिया की वजह से भी ऐसा होता है। अंग प्रत्यारोपण, झुलसने, मज्जा प्रत्यारोपण (मैरो ट्रांसप्लांट), हृदय की शल्यक्रिया या कीमोचिकित्सा (कीमोथेरेपी) के बाद अकसर खून की जरूरत होती है। ऐसे में कई बार बिम्बाणुआधान (प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन) की भी जरूरत पड़ती है। प्रायः प्रचलित रोग डेंगू जैसे विषाणु जनित रोगों के बाद बिम्बाणुओं की संख्या में गिरावट आ जाती है।डेंगू के मरीज बढे, एसएमएस में प्लेटलेट्स की कमीजून 2020 InternetArchiveBot । खास खबर।२१ सितंबर, २००९।डेंगू सीजनः प्लेटलेट्स के लिए दर-दर भटकेंगे मरीज https://web.archive.org/web/20090906215549/http://info.faridabadmetro.com/2009/09/05/blood-platelets-not-available-at-government-hospitals-%E0%A4%A1%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%82-%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%83-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A4%B2/ 6 सितंबर 2009 । फरीदाबाद मेट्रो।। शिखा राघव हल्के या मध्यम थ्रोम्बोसाइटोपेनिया से पीड़ित व्यक्ति कुछ घरेलू उपायों द्वारा प्लेटलेट्स की संख्या बड़ा सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फलों और सब्जियों में शामिल हैं – नींबू, संतरा, अनानास, अनार, कीवी, पपीता, ब्रोकोली आदि। प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है जिनमें अधिक मात्रा में फोलेट और विटामिन K होता है। इसके अलावा विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ भी प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में शामिल हैं- अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध, दही, वसायुक्त मछली जैसे – सैल्मन, टूना, मैकेरल आदि।https://webpostguru.com/2023/01/low-platelet-count-symptoms-know-the-cause-treatment-and-home-remedy-in-hindi/ प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण, कारण और उपाय पाण्डे डॉ अमित जनवरी 12, 2023 Web Post Guru 31 जनवरी 2023 31 जनवरी 2023 https://web.archive.org/web/20230131175701/https://webpostguru.com/2023/01/low-platelet-count-symptoms-know-the-cause-treatment-and-home-remedy-in-hindi/ dead सन्दर्भ इन्हें भी देखें अल्प-बिंबाणु चित्तिता बाहरी कड़ियाँ प्लेटलेट्स सिर्फ डेंगू नहीं है प्लेटलेट्स कम होने की वजह बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:रक्त श्रेणी:स्कंदन तंत्र श्रेणी:कोशिका जीवविज्ञान श्रेणी:मानव कोशिकाएं