Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राइटर्स बिल्डिंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राइटर्स बिल्डिंग Writers' Building মহাকরণ Writers'_Building.jpg राइटर्स बिल्डिंग का मुख्य मुहार 1777 थॉमस ल्यों पश्चिम बंगाल सरकार राइटर्स बिल्डिंग (अंग्रेजी: Writers' Building; बांग्ला : মহাকরণ (महाकरन)), जिसे संक्षेप में अक्सर सिर्फ राइटर्स कहा जाता है, भारत के राज्य पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार के सचिवालय की इमारत है। यह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। 4 अक्टूबर 2013 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का कार्यालय इसी इमारत में था लेकिन अब इमारत के नवीकरण के कार्य के चलते सरकार के अधिकांश विभाग अस्थायी रूप से हावड़ा में स्थित नाबन्ना नामक एक अन्य इमारत में स्थानांतरित हो गये हैं। मूल रूप से इस इमारत का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के लेखकों यानि राइटर्स के कार्यालय के लिए किया गया था, इसलिए इसे यह नाम मिला है। इस इमारत के वास्तुकार थॉमस ल्यों हैं जिन्होने इसका डिजाइन 1777 में तैयार किया था। वर्षों के दौरान राइटर्स बिल्डिंग का कई बार विस्तार किया गया है। १ स्ंदर्भ श्रेणी:कोलकाता की इमारतें