411 REFERENCE · Wikipedia
गोएकतुर्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|अपने शुरुआती काल में गोएकतुर्क ख़ागानत
गोएकतुर्क (पुरानी तुर्की: 7px7px7px7px 7px7px7px, कोक तुरुक; अंग्रेजी: Göktürk) मध्य एशिया और उत्तरपूर्वी एशिया में एक मध्यकालीन ख़ानाबदोश क़बीलों का परिसंघ था जिन्होंने ५५२ ईसवी से ७४४ ईसवी तक अपना गोएकतुर्क ख़ागानत (Göktürk Khaganate) नाम का साम्राज्य चलाया। इन्होनें यहाँ पर अपने से पहले सत्ताधारी जू-जान ख़ागानत को हटाकर रेशम मार्ग पर चल रहे व्यापार को अपने नियंत्रण में कर लिया। 'गोएक' (gök) का अर्थ तुर्की भाषा में 'आकाश' होता है और 'गोएकतुर्क' का मतलब 'आसमानी तुर्क' है। यह इतिहास का पहला साम्राज्य था जिसने अपने आप को 'तुर्क' बुलाया। इस से पहले 'तुर्क' या 'तुरुक' निपुण लोहार माने जाते थे लेकिन राजा-महाराजा नहीं।Encyclopedia of the Peoples of Asia and Oceania https://web.archive.org/web/20130528015742/http://books.google.com/books?id=pCiNqFj3MQsC 28 मई 2013 , Barbara A. West, Infobase Publishing, 2009, ISBN 978-1-4381-1913-7, ... Gokturk or Kok turk The first people to use the ethnonym Turk to refer to themselves were the Turuk peoples of the Gokturk khanate ... Prior to the development of the Gokturk empire, the Turuk people were known as skilled ironworkers ...
गोएकतुर्क साम्राज्य की स्थापना बूमीन ख़ागान (Bumin Qaghan) ने की थी और इसके अधीन मध्य एशिया के स्तेपी क्षेत्र का बहुत से क़बीले संगठित हो गए। लेकिन चौथे ख़ागान (जिसका नाम तसपार ख़ागान था) के बाद यह साम्राज्य दो हिस्सों - पूर्वी ख़ागानत और पश्चिमी ख़ागानत - में बंट गया। और आगे चलकर कुछ क़बीलों ने इसके गोएकतुर्कों के खिलाफ़ विद्रोह करा और उनका राज ख़त्म होने के साथ-साथ ७४४ ईसवी में उईग़ुर ख़ागानत सब से शक्तिशाली तुर्क साम्राज्य के रूप में उभरी।<ref name="ref24qeyep">Silk Road to Ruin: Is Central Asia the New Middle East?, Ted Rall, NBM, 2006, ISBN 978-1-56163-454-5, ... The Uyghur tribal federation was ruled by the Juan Juan during the late 5th and early 6th centuries before being absorbed by the Gokturk Khanate. Then, in 744, the Uyghurs successfully rebelled against the Turkic Empire and formed a new Uyghur Empire ...</refdkcdarvan
इन्हें भी देखें
उईग़ुर ख़ागानत
जू-जान ख़ागानत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:गोएकतुर्क
श्रेणी:तुर्की जातियाँ
श्रेणी:मंगोल इतिहास
श्रेणी:मध्य एशिया का इतिहास
श्रेणी:एशिया की मानव जातियाँ
श्रेणी:चीन का इतिहास