411 REFERENCE · Wikipedia
गारुलिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गरुलिया मार्च 2024
गारुलिया Garuliaগারুলিয়া गारुलिया India West Bengal 22.82 88.37 inline, title पश्चिम बंगाल में स्थिति देश प्रान्त पश्चिम बंगाल ज़िला उत्तर २४ परगना ज़िला 85336 2011 भाषाएँ प्रचलित बंगाली भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 743133 दूरभाष कोड +91 33 WB लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र बैरकपुर विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र नोयापाड़ा north24parganas.nic.in
गारुलिया (Garulia) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर २४ परगना ज़िले के बैरकपुर उपमंडल में स्थित एक शहर है। यह कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है।"Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202"Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074 नगरपालिका चुनाव और विभिन्न गतिविधियों के प्रयोजन को ध्यान में रखते हुए गारुलिया नगरपालिका को 12 वार्डों में उप-विभाजित किया गया है।
भूगोल
गारुलिया 22.82 N 88.37 E पर स्थित है। इसकी औसत ऊंचाई 13 मीटर (43 फीट) है।
जनसांख्यिकी
भारत की जनगणना 2001India, गारुलिया की जनसंख्या 76,309 थी। पुरुषों की जनसंख्या 52% और महिलाओं की जनसंख्या 48% है। गारुलिया का औसत साक्षरता दर 73% है, जो कि राष्ट्रीय औसत दर 59.5% से अधिक है: पुरुष साक्षरता 79% है और महिला साक्षरता 67% है। गारुलिया की 10% जनसंख्या में 6 साल से कम उम्र वाले बच्चे आते हैं।
स्वास्थ्य-रक्षा
उत्तर 24 परगना जिले की पहचान उन क्षेत्रों में से एक के रूप में की गई है जहां का भूमि जल आर्सेनिक संदूषण से प्रभावित है।
इन्हें भी देखें
उत्तर २४ परगना ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर २४ परगना ज़िला
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के शहर
श्रेणी:उत्तर २४ परगना ज़िले के नगर
श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र