411 REFERENCE · Wikipedia
कोल्ड डेज़र्ट बायोस्फीयर रिज़र्व
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|300x300पिक्सेल| सरचू, लद्दाख
कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश के भीतर पश्चिमी हिमालय में स्थित एक बायोस्फीयर रिजर्व है। बायोस्फीयर रिजर्व स्थलीय और तटीय पारिस्थितिक तंत्र के क्षेत्र हैं जो टिकाऊ उपयोग के द्वारा जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देते हैं। दुनिया भर में 134 से अधिक देशों में 738 से अधिक बायोस्फीयर रिजर्व हैं। पर्यावरण और वन मंत्रालय, परिदृश्य, जैविक विविधता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए संबंधित राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इस क्षेत्र को कोल्ड डेजर्ट बायोम का दर्जा प्राप्त है। यह क्षेत्र दो कारणों से शीत मरुस्थलीय जीवोम का दर्जा रखता है, एक तो हिमालय का पवनमुक्त (Leeward) भाग है जो मानसूनी हवाओं से बचा हुआ है और दूसरा औसतन 3000-5000 मीटर की ऊंचाई पर इसकी स्थिति है। https://whc.unesco.org/en/tentativelists/6055/ Cold Desert Cultural Landscape of India Centre UNESCO World Heritage UNESCO World Heritage Centre en 2021-05-24
भूगोल
कोल्ड डेजर्ट का क्षेत्रफल 7,770 km2 acres है।
इसमें शामिल है:
चंद्र ताल
किब्बर वन्यजीव अभयारण्य
पिन वैली नेशनल पार्क
सरचू
अवस्थिति (लोकेशन)
भारत के ठंडे मरुस्थल हिमालय पर्वत के निकट स्थित हैं। वे भारतीय मानसून से प्रभावित नहीं होते हैं क्योंकि वे हिमालय की वर्षा छाया में रहते हैं।
वनस्पति और जीव
जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए यहां महत्वपूर्ण जैव विविधता है। वनस्पतियों के कुछ प्रतिनिधि औषधीय पौधे हैं जैसे कि एकोनिटम रोटुंडिफोलियम (Aconitum Rotundifolium), अर्नेबियूक्रोमा (Arnebiaeuchroma), एफेड्रा जेरार्डियाना (Ephedra Gerardiana), फेरुला जैशकेना (Gerula Jaeschkeana) और हायोसीमुसनिगर (Hyoscymusniger)। जीवों के अपने प्रतिनिधि भी हैं, जैसे ऊनी खरगोश, तिब्बती गज़ेल, हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, हिमालयी भूरा भालू, लाल लोमड़ी, तिब्बती भेड़िया, हिमालयन आइबेक्स, हिमालयन मर्मोट, हिमालयी नीली भेड़, लाल चोंच वाली शॉ (Chough), चुकार तीतर, स्नो पार्ट्रिज, ब्लू रॉक पिजन, स्नो पिजन, हिमालयन स्नोकॉक, लैमर्गायर, हिमालयन ग्रिफन, गोल्डन ईगल, रोजफिंच, व अन्य इस क्षेत्र में पाये जाते हैं।
इन्हें भी देखें
भारत के रेगिस्तान
हिमालय की पारिस्थितिकी
भारत में पारिस्थितिक क्षेत्रों की सूची
संदर्भ
श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:हिमाचल प्रदेश का पर्यावरण
श्रेणी:भारत के मरुस्थल
श्रेणी:भारत के संरक्षित जैवमंडल