Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्लेन (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्लेन (Plane) सन् 2023 की एक्शन थ्रिलर अमेरिकी फिल्म है। इसे चार्ल्स कमिंग और जे.पी. डेविस की पटकथा से जीन-फ्रांकोइस रिचेट द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में जेरार्ड बटलर, माइक कोल्टर, योसन एन और टोनी गोल्डविन हैं। कथानक एक पायलट पर केंद्रित है जो अपने यात्रियों को एक शत्रुतापूर्ण क्षेत्र से बचाने के लिए एक कैदी के साथ सहयोग करता है। फिर वे आपातकालीन लैंडिंग करते हैं। फिल्म की घोषणा 2016 में की गई थी। 2019 में इसे फिल्म निर्माण कंपनी लायंसगेट द्वारा अधिग्रहित किया गया था।McNary Dave Gerard Butler Action-Thriller ‘The Plane’ Lands at Lionsgate https://variety.com/2019/film/news/gerard-butler-the-plane-lionsgate-1203398035/ 5 जुलाई 2024 en Variety 8 नवम्बर 2019 इसे 2020 में सोलस्टाइस स्टूडियो को बेच दिया गया और 2021 में लायंसगेट द्वारा पुनः अधिग्रहण कर लिया गया।Wiseman Andreas Lionsgate Re-Acquires Rights To Distribute Gerard Butler Thriller ‘The Plane’ After Solstice Deal Failed To Take Off https://deadline.com/2021/05/gerard-butler-the-plane-lionsgate-solstice-1234762822/ 5 जुलाई 2024 en Deadline 24 मई 2021 इसे पोर्टो रीको में फिल्माया गया है। इस फिल्म को संयुक्त राज्य अमेरिका में 13 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था। इसे आलोचकों से आम तौर पर अनुकूल समीक्षा मिली और इसने दुनिया भर में $7.45 करोड़ की कमाई की है।Plane (2023) 5884796 29 अगस्त 2023 कहानी वाणिज्यिक पायलट ब्रॉडी टॉरेंस स्कॉटलैंड से एक पूर्व आरएएफ पायलट है। वह 14 यात्रियों और तीन केबिन क्रू सदस्यों के साथ ट्रेलब्लेज़र एयरलाइंस की उड़ान 119 को सिंगापुर से टोक्यो के रास्ते होनोलूलू, हवाई तक उड़ा रहा है। यात्रियों में एक हत्याकांड का संदिग्ध लुई गैस्पारे भी शामिल है। उसके साथ कनाडा जाने वाले रास्ते में एक पुलिस अधिकारी भी है। अपने वरिष्ठों में से एक के निर्देश के अनुसार, ब्रॉडी दक्षिण चीन सागर के पार एक छोटा रास्ता लेता है। लेकिन बिजली गिरने से विमान के एवियोनिक्स नष्ट हो जाते हैं। इस दौरान हुई उथल-पुथल में एक फ्लाइट अटेंडेंट और उस पुलिस अधिकारी की मौत हो जाती है। वे फिलीपींस में जोलो द्वीप की एक मिट्टी वाली पट्टी पर आपातकालीन लैंडिंग करते हैं। सन्दर्भ श्रेणी:2023 की फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्में श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में