Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दि स्टारी नाइट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Van Gogh - Starry Night - Google Art Project.jpg दि स्टारी नाइट The Starry Night रात के आकश का एक चित्र जिसमें 10 सर्पिल तारे, शुक्र ग्रह और एक चमकीला पीले रंग का अर्धचंद्रमा है। पार्श्व में पहाडियाँ हैं और आगे की तरफ सरू के वृक्ष और कुछ घर हैं। विन्सेंट वैन गॉग 1889 चित्रपटल पर तेल से चित्रण F612 JH1731 73.7 92.1 28.7 36 1 4 cm in न्यूयॉर्क म्यूजियम ऑफ़ मॉर्डन आर्ट दि स्टारी नाइट डच प्रभाववादोत्तर चित्रकार विंसेंट वैन गॉग का एक तैलचित्र (ऑइल-ऑन-कैनवास) है। यह चित्र वैन गॉग ने जून 1889 में बनाया था जब वे मानसिक अवसाद से ग्रस्त थे और सें-रेमी-द-प्रोवाँस में एक आरामगृह (असाइलम) में रह रहे थे; चित्र में उनके कक्ष की पूरब दिशा की ओर खुलने वाली खिड़की से दिखाई पड़ने वाली, सूर्योदय के ठीक पहले की, तारों भरी रात का चित्रण है जिसमें उनके द्वारा एक काल्पनिक गाँव भी जोड़ा गया है।नाइफे स्मिथ 2011 यह 1941 से न्यूयॉर्क शहर में आधुनिक कला संग्रहालय के स्थायी संग्रह में है जिसे लिली पी. ब्लिस की वसीयत द्वारा यहाँ स्थापित किया गया है। कला जगत में व्यापक रूप से यह रचना वैन गॉग की मैग्नम ऑपस, अर्थात महान रचना, मानी जाती हैhttp://www.theartstory.org/artist-van-gogh-vincent.htm Vincent van Gogh Biography, Art, and Analysis of Works द आर्ट स्टोरी 12 जून 2015 Starry Night is often considered to be Van Gogh's pinnacle achievement.https://growthskills.co/vincent-van-gogh-paintings-and-50-works-of-art/ Vincent van Gogh Paintings, 50 of his best works of art 2013-03-08 विन्सेंट वैन गॉग के बनाए चित्र, उनके ५० सर्वश्रेष्ठ कार्य। ग्रोथ स्किल्स en-US 2020-08-18 और पाश्चात्य कला जगत के कुछ सबसे अधिक जाने-माने चित्रों में से एक है।http://www.cnet.com/news/interactive-canvas-lets-viewers-stir-van-goghs-starry-night/ Interactive canvas lets viewers stir Van Gogh's 'Starry Night' संवादात्मक कैन्वास वैन गॉग की द स्टाररी नाइट में झांकने की अनुमति देता है। मोयर एडवर्ड 14 फरवरी 2012 सीनेट न्यूज़ 12 जून 2015 "...one of the West's most iconic paintings: Vincent van Gogh's 'The Starry Night.'"http://www.moma.org/explore/inside_out/2010/05/27/vincent-van-gogh-s-the-starry-night-now-pocket-sized Vincent van Gogh's The Starry Night, now pocket-sized! विन्सेंट वैन गॉग की अब पॉकेट आकार की द स्टार्री नाइट किम हन्नाह् 27 मई 2010 मोमा 12 जून 2015 "Instantly recognizable and an iconic image in our culture, Vincent van Gogh’s The Starry Night is a touchstone of modern art and one of the most beloved works..." शरणस्थल अंगूठाकार| सें-पॉल द मोज़ोल मठ 23 दिसंबर 1888 को मानसिक अवसाद से ग्रस्त होने के बाद, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने अपने बाँए कान को स्वंय नुकसाननाइफे स्मिथ 2011 701–7 पिकवैन्स 1984 पहुँचा लिया था, वैन गॉग स्वेच्छा से 8 मई 1889 को सें-पॉल-द-मोज़ोल के पागलखाने में भर्ती हो गए।नाइफे स्मिथ 2011 741–3 पिकवैन्स 1986 25–6 पहले के एक मठ में स्थित, सेंट-पॉल-डी-मौसोल धनाढ्यों की आरामगाह थी और वैन गॉग के प्रवेश के समय आधे से भी कम भरी हुई थी,नाइफे स्मिथ 2011 जिससे उन्हें न केवल दूसरी मंजिल पर एक शयनकक्ष आसानी से मिल गया, बल्कि भूतल पर भी एक कमरा चित्रकारी के लिए कार्यकक्ष के रूप में मिल गया।नाइफे स्मिथ 2011 पूरे साल वैन गॉग सें-रेमी-द-प्रोवाँस में शरण में रहे, उन्होंने अर्ल्स में शुरू की गई चित्रकारी का विपुल उत्पादन जारी रखा।नाइफे स्मिथ 2011 इस अवधि के दौरान, उन्होंने अपने पेशेवर जीवन के कुछ सबसे प्रसिद्ध रचनाओं का निर्माण किया, जिसमें से अधिकतर अब जे पॉल गेट्टी संग्रहालय में रखी हुई हैं। इन रचनाओं में मई 1889 में निर्मित आईरिसेज़ मुसी डी'ऑर्से में रखी हुई है जहाँ उनका सितंबर 1889 में निर्मित स्वयँ का नीले रंग का एक चित्र भी रखा हुआ है। द स्टाररी नाइट को 18 जून से पहले तक चित्रित कर लिया गया था। 18 जून को उन्होंने अपने भाई थियो को यह कहने के लिए लिखा था कि उनके पास तारों वाले आकाश का एक नया अध्ययन है।"पिकवैन्स 1986"नाइफे स्मिथ 2011http://vangoghletters.org/vg/letters/let782/letter.html Letter 782:To Theo van Gogh. Saint-Rémy-de-Provence, on or about Tuesday, 18 June 1889 पत्र ७८२: थियो वैन गॉग को, संत रेमी डी प्रोविंस से १८ जून १८८९ को Vincent van Gogh: The Letters वैन गॉग संग्रहालय 1v:2 At last I have a landscape with olive trees, and also a new study of a starry sky. 14 जनवरी 2022 14 अक्तूबर 2023 https://web.archive.org/web/20231014105657/https://vangoghletters.org/vg/letters/let782/letter.html dead चित्र अंगूठाकार| शरण में वैन गॉग का शयनकक्ष हालांकि द स्टाररी नाइट को वैन गॉग के भूतल स्टूडियो में दिन के समय चित्रित किया गया था, यह कहना गलत होगा कि चित्र को सिर्फ़ स्मृति के बल पर चित्रित किया गया था। इस दृश्य की पहचान उनके शयन कक्ष की खिड़की से पूर्व की ओर मुख वाले दृश्य के रूप में की गई है,नाइफे स्मिथ 2011 बोइमे 1984व्हिटनी 1986 एक ऐसा दृश्य जिसे वैन गॉग ने कम से कम इक्कीस बार चित्रित किया, द स्टाररी नाइट सहित। 23 मई 1889 के आसपास, उन्होंने अपने भाई, थियो को लिखा, "लोहे की बाड़ वाली खिड़की के माध्यम से," मुझे गेहूं का एक संलग्न वर्ग दिखाई दे रहा है ... जिसके उपर मैं सुबह-सुबह महानता से भरा एक सूर्योदय देखता हूँ।"http://vangoghletters.org/vg/letters/let776/letter.html Letter 776: To Theo van Gogh. Saint-Rémy-de-Provence, on or about Thursday, 23 May 1889 पत्र ७७६: थियो वैन गॉग को, संत रेमी डी प्रोविंस से २३ मई १८८९ को Vincent van Gogh: The Letters वैन गॉग संग्रहालय 1v:2 Through the iron-barred window I can make out a square of wheat in an enclosure, a perspective in the manner of Van Goyen, above which in the morning I see the sun rise in its glory. 14 जनवरी 2022 31 मार्च 2024 https://web.archive.org/web/20240331010713/https://www.vangoghletters.org/vg/letters/let776/letter.html dead वैन गॉग ने दिन के अलग-अलग समय और विभिन्न मौसम स्थितियों जैसे सूर्योदय, चंद्रोदय, धूप से भरे दिन, बादल वाले दिन, हवा वाले दिन और बारिश के साथ एक दिन दृश्य का चित्रण किया। जबकि अस्पताल के कर्मचारियों ने वैन गॉग को अपने शयनकक्ष में चित्रकारी करने की अनुमति नहीं दी थी, वह कागज पर स्याही या लकड़ी के कोयले से रेखाचित्र बनाने में सक्षम थे; अंततः, वह नई विविधताओं के लिए चित्र के पिछले संस्करणों को आधार बनाते थे, यानी पुराने के उपर नया बनाते जाते थे। इन सभी चित्रों को एकजुट करने वाला सचित्र तत्व, दाहिनी ओर से आने वाली विकर्ण रेखा है जो अल्पाइल्स पहाड़ों की निचली लुढ़कती पहाड़ियों को दर्शाती है। इक्कीस संस्करणों में से पंद्रहवें में, सरू के पेड़ गेहूं के खेत को घेरने वाली दूर की दीवार से परे दिखाई दे रहे हैं। वैन गॉग ने इनमें से छह कला चित्रों में दृश्य को दूरबीन से देखा, विशेष रूप से एफ717 व्हीट फील्ड में सरू और द स्टाररी नाइट के लिए, जिससे पेड़ चित्र में आगे की ओर पास में दिखते हैं। दृश्य के पहले चित्रों में से एक सेंट-रेमी के पीछे एफ611 पर्वतीय परिदृश्य था, जो अब कोपेनहेगन में है। वैन गॉग ने चित्र के लिए कई रेखाचित्र बनाए, जिनमें से एफ1547 द एनक्लोज्ड व्हीटफील्ड आफ्टर ए स्टॉर्म विशिष्ट है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह चित्र उनके स्टूडियो में बनाया गया था या बाहर। अपने 9 जून के पत्र में इसका वर्णन करते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि वह कुछ दिनों से बाहर ही काम कर रहे थे।हल्स्कर 1986पिकवैन्स 1986http://vangoghletters.org/vg/letters/let779/letter.html Letter 779: To Theo van Gogh. Saint-Rémy-de-Provence, Sunday, 9 June 1889 पत्र ७७९: थियो वैन गॉग को, संत रेमी डी प्रोविंस से, रविवार ०९ जून १८८९ को Vincent van Gogh: The Letters वैन गॉग संग्रहालय 1v:2 ... for a few days now I’ve been going outside to work in the neighbourhood... One is the countryside that I glimpse from the window of my bedroom. In the foreground, a field of wheat, ravaged and knocked to the ground after a storm. A boundary wall and beyond, grey foliage of a few olive trees, huts and hills. Finally, at the top of the painting, a large white and grey cloud swamped by the azure. It’s a landscape of extreme simplicity — in terms of colouration as well. 14 जनवरी 2022 14 अक्तूबर 2023 https://web.archive.org/web/20231014105617/https://vangoghletters.org/vg/letters/let779/letter.html deadव्हिटनी 1986 वैन गॉग ने 16 जून 1889 को अपनी बहन विल वैन गॉग को लिखे एक पत्र में उन दो परिदृश्यों में से दूसरे का वर्णन किया, जिन पर वे काम कर रहे थेhttp://vangoghletters.org/vg/letters/let780/letter.html Letter 780: To Willemien van Gogh. Saint-Rémy-de-Provence, Sunday, 16 June 1889 पत्र ७८०: विलेमियन वैन गॉग को, संत रेमी डी प्रोविंस से, रविवार १६ जून १८८९ को Vincent van Gogh: The Letters वैन गॉग संग्रहालय 1r:1 Then yet another that depicts a field of yellowing wheat surrounded by brambles and green bushes. At the end of the field a little pink house with a tall and dark cypress tree that stands out against the distant purplish and bluish hills, and against a forget-me-not blue sky streaked with pink whose pure tones contrast with the already heavy, scorched ears, whose tones are as warm as the crust of a loaf of bread. 14 जनवरी 2022 6 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200506135404/http://vangoghletters.org/vg/letters/let780/letter.html dead यह सरू के साथ एफ719 ग्रीन व्हीट फील्ड है, जो अब प्राग में है, और शरण स्थली में पहली कलाकृति उन्होंने निश्चित रूप से खुले आकाश के नीचे चित्रित की थी। एफ1548 व्हीटफील्ड, सेंट-रेमी डे प्रोवाँस, (सेंट रेमी प्रांत में गेँहू के मैदान) जो अब न्यूयॉर्क में है, इसके लिए एक अध्ययन का विषय है। दो दिन बाद, विंसेंट ने थियो को लिखा कि उसने "एक तारों वाला आकाश" चित्रित किया है।नाइफे स्मिथ 2011http://vangoghletters.org/vg/letters/let782/letter.html Letter 782:To Theo van Gogh. Saint-Rémy-de-Provence, on or about Tuesday, 18 June 1889 पत्र ७८२: थियो वैन गॉग को, संत रेमी डी प्रोविंस से, मंगलवार १८ जून १८८९ को Vincent van Gogh: The Letters वैन गॉग संग्रहालय 1v:2 At last I have a landscape with olive trees, and also a new study of a starry sky. 14 जनवरी 2022 14 अक्तूबर 2023 https://web.archive.org/web/20231014105657/https://vangoghletters.org/vg/letters/let782/letter.html dead अपने शयनकक्ष की खिड़की से देखे गए विभिन्न दृश्यों की श्रृंखला में तारों की रात ही अकेला रात का चित्रण है। जून की शुरुआत में, विंसेंट ने थियो को लिखा, "आज सुबह मैंने अपनी खिड़की से ग्रामीण इलाकों को सूर्योदय होने से बहुत पहले देखा, लेकिन सुबह के तारे के अलावा कुछ नहीं था, जो बहुत बड़ा लग रहा था"।http://vangoghletters.org/vg/letters/let777/letter.html Letter 777: To Theo van Gogh. Saint-Rémy-de-Provence, between about Friday, 31 May and about Thursday, 6 June 1889 पत्र ७७७: थियो वैन गॉग को, संत रेमी डी प्रोविंस से, ३१ मई और लगभग गुरुवार ०६ जून १८८९ को Vincent van Gogh: The Letters वैन गॉग संग्रहालय 1v:2 This morning I saw the countryside from my window a long time before sunrise with nothing but the morning star, which looked very big. 14 जनवरी 2022 19 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180619102423/http://vangoghletters.org/vg/letters/let777/letter.html dead शोधकर्ताओं ने निर्धारित किया है कि शुक्र (कभी-कभी "सुबह का तारा" कहा जाता है) वास्तव में 1889 के वसंत में प्रोवाँस में भोर में दिखाई दे रहा था, और उस समय जितना संभव हो उतना उज्ज्वल था। तो इस चित्र में सबसे चमकीला "तारा", सरू के पेड़ से दर्शक के दाईं ओर, वास्तव में शुक्र ग्रह है। चंद्रमा शैलीकृत है। खगोलीय दस्तावेज बताते हैं कि वान गाग के चित्र चित्रित करते समय यह वास्तव में आकार में घटा हुआ था और ढलान पर था,व्हिटनी 1986 306 और भले ही उस समय चंद्रमा के चरणों के अनुसार वह वर्धमान आकार में घटा हुआ था, वान गाग का बनाया चंद्रमा खगोलीय रूप से सही नहीं होगा। चंद्रमा की अधिक व्याख्या के लिए नीचे लॉरेन सोथ देखें। चित्र में दर्शाया गया एक सचित्र तत्व जो निश्चित रूप से वैन गॉग की कोठरी से दिखाई नहीं दे रहा था, वह है गाँव, जो सेंट-रेमी गाँव के ऊपर एक पहाड़ी पर बने एक रेखाचित्र एफ1541वी पर आधारित है।नाइफे स्मिथ 2011 760 पिकवेंस ने सोचा कि एफ1541वी बाद में बनाया गया था, और जिसमें प्रोवेनकल की तुलना में शिखर अधिक डच जैसा प्रतीत होता है, यह वैन गॉग के रात्रिकाल में चित्रित किए गए अपने कई और चित्रों का एक सम्मिश्रण है, और इस प्रकार उनकी अगले वर्ष बनाई गई " उत्तर की यादें " समूह का पहला चित्र भी है।पिकवैन्स 1986 193 हलस्कर ने सोचा कि पीछे की तरफ से एफ1541आर के उल्टे पर बना एक परिदृध्य भी चित्र के लिए एक अध्ययन का विषय हो सकता था।हल्स्कर 1986 396 श्रेणी:विन्सेंट वैन गॉग की कृतियाँ व्याख्यानो में वान गाग द्वारा बड़ी संख्या में पत्र लिखने के बावजूद, उन्होंने द स्टाररी नाइट यानी तारों की रात के बारे में बहुत कम कहा है। यह बताने के बाद कि उन्होंने जून में एक तारों वाले आकाश को चित्रित किया था, वैन गॉग ने अगली बार थियो को या लगभग 20 सितंबर 1889 को एक पत्र में इस कलाकृति का उल्लेख किया, जब उन्होंने इसे चित्रों की एक सूची में शामिल किया, जिसे वे पेरिस में अपने भाई को भेज रहे थे, जिसमें उन्होंने इसका "रात के अध्ययन" के रूप में जिक्र किया था।Van Gogh Letters Project, [वैन गॉग पत्रचार परियोजना] सं० 805 चित्रों की इस सूची में से, उन्होंने लिखा, "सभी चीज़ों में केवल एक चीज जिसे मैं इसमें थोड़ा अच्छा मानता हूं, वे हैं गेंहू के खेत, पर्वत, उद्यान, नीली पहाड़ियों के साथ जैतून के पेड़ और व्यक्ति का चित्र और खदान का प्रवेश द्वार, और बाकी में मुझे कोई आकर्षण नहीं दिखता"; यहाँ "बाकी" में संभवत: द स्टाररी नाइट शामिल होगा। जब उन्होंने डाक के पैसे बचाने के लिए इस गट्ठर से तीन चित्र वापस लेने का फैसला किया, तो द स्टाररी नाइट उन चित्रों में से एक था जिसे उन्होंने नहीं भेजा था।Van Gogh Letters Project, [वैन गॉग पत्रचार परियोजना] सं० 806 अंत में, नवंबर 1889 के अंत में चित्रकार एमिल बर्नार्ड को लिखे एक पत्र में, वैन गॉग ने पेंटिंग का "विफलता" के रूप में संदर्भ दिया था।नाइफे स्मिथ 2011 784 वैन गॉग ने बर्नार्ड और विशेष रूप से पॉल गाउगिन के साथ तर्क वितर्क किया कि क्या किसी को प्रकृति को देखकर चित्रण करना चाहिए, जैसा कि वैन गॉग पसंद करते थे,नाइफे स्मिथ 2011 या गाउगिन के अनुसार चित्रण करना चाहिए जिसे "एब्स्ट्रैक्शन" कहा जाता है: नाइफे स्मिथ 2011 यानि कल्पनाओं के आधार पर बनाया गया चित्र, या डे टेटे।नाइफे स्मिथ 2011 बर्नार्ड को लिखे पत्र में, वान गाग ने अपने अनुभवों को याद किया जब गौगिन 1888 की शरद ऋतु और सर्दियों में नौ सप्ताह तक उनके साथ रहे: "जब गौगिन आर्ल्स में था, मैंने एक या दो बार खुद को अमूर्तता में भटकने दिया, जैसा कि आप जानते हैं। . . . लेकिन वह भ्रम था, प्रिय मित्र, और वह भ्रम जल्द ही टूट जाता है। . . और फिर भी, एक बार फिर मैंने अपने आप को उन सितारों तक पहुंचने के लिए भटकने दिया जो बहुत बड़े हैं - एक और विफलता - और मेरा मन इससे भर गया है।"The Letters of Vincent van Gogh https://archive.org/details/lettersofvincent0000gogh विन्सेंट वैन गॉग के पत्र डी लीउ रोनाल्ड (ed.) 1996 पेंग्विन बुक्स 978-0-140-44674-6 लंदन 469 वैन गॉग यहाँ अभिव्यंजनावादी भंवरों की बात कर रहे हैं जो तारों की रात (द स्टाररी नाइट) के ऊपरी मध्य भाग पर हावी हैं।नाइफे स्मिथ 2011 थियो थियो ने 22 अक्टूबर 1889 को विंसेंट को लिखे एक पत्र में इन सचित्र तत्वों का उल्लेख किया: "मैं स्पष्ट रूप से समझता हूं कि चांदनी रात में गाँव [ द स्टाररी नाइट ] या पहाड़ों जैसे नए कैनवास में आपकी रूचि है और ये आपको कितना व्यस्त कर देते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि नई शैलियों की खोज और नई शैलियों में परोसने से चीजों की वास्तविक भावना छिन जाती है।" विंसेंट ने नवंबर की शुरुआत में जवाब दिया, "आप अपने पिछले पत्र में जो कहते हैं, कि शैली की खोज अक्सर अन्य गुणों को नुकसान पहुंचाती है, उसके बावजूद यदि आप जानना चाहें तो तथ्य यह है कि मैं खुद को नई शैली की तलाश करने के लिए बहुत प्रेरित महसूस करता हूं, लेकिन इससे मेरा मतलब अधिक मर्दाना और अधिक मन लगाकर किए गए चित्रण से है। अगर वह मुझे बर्नार्ड या गाउगिन जैसा बना देगा, तो मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।Van Gogh Letters Project, [वैन गॉग पत्रचार परियोजना] सं० 816 लेकिन हालांकि वान गाग ने समय-समय पर गौगिन और बर्नार्ड की प्रथाओं का बचाव किया, हर बार उन्होंने अनिवार्य रूप से उनका खंडन कियानाइफे स्मिथ 2011 और प्रकृति को देखकर चित्रण की अपनी पसंदीदा पद्धति को जारी रखा।नाइफे स्मिथ 2011 पेरिस में मिले प्रभाववादियों विशेष रूप से क्लाउड मोनेट की तरह, वैन गॉग भी चित्रों की एक श्रृंखला बनाकर काम करने के पक्षधर थे। उन्होंने आर्ल्स में सूरजमुखी के चित्रों की अपनी श्रृंखला को चित्रित किया था, और उन्होंने सेंट-रेमी में सरू और गेहूं के खेतों की श्रृंखला को चित्रित किया था। द स्टाररी नाइट इस गेहूं के खेतों की श्रृंखला से संबंधित है,Vincent van Gogh विन्सेंट वैन गॉग स्कापीरो मेयर 1950 एच. एन. अब्रैम्स न्यूयॉर्क 110 साथ ही साथ रातों के चित्रण की एक छोटी श्रृंखला से भी संबंधित है जिसकी शुरुआत उन्होंने आर्ल्स में की थी। अंगूठाकार| वैन गॉग की रोन के ऊपर तारों वाली रात, 1888, कैनवास पर तेल से रात्रिकालीन श्रृंखला प्रकृति से ऐसे दृश्यों को चित्रित करने से उत्पन्न कठिनाइयों से सीमित थी, अर्थात रात में।नाइफे स्मिथ 2011 650 श्रृंखला का पहला चित्र कैफे टेरेस एट नाइट था, जिसे सितंबर 1888 की शुरुआत में आर्ल्स में चित्रित किया गया था, उसके बाद उसी महीने बाद में स्टाररी नाइट (ओवर द रोन) बनाई गई। इन चित्रों के संबंध में वान गाग के लिखित बयान सामान्य रूप से रात के अध्ययन और विशेष रूप से द स्टाररी नाइट (तारों की रात) को चित्रित करने के उनके इरादों में और अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। फरवरी 1888 में आर्ल्स में आने के तुरंत बाद, वैन गॉग ने थियो को लिखा, "मुझे सरू के वृक्षों के साथ दिख रही या शायद पके गेहूं के एक खेत के ऊपर तारों की एक रात चाहिए; यहाँ कुछ बहुत खूबसूरत रातें हैं।" उसी सप्ताह, उन्होंने बर्नार्ड को लिखा, "एक तारों वाला आकाश एक ऐसी चीज है जिसे चित्रित करने की मुझे कोशिश करनी चाहिए, जैसे दिन में मैं सिंहपर्णी से घिरे एक हरे घास के मैदान को चित्रित करने की कोशिश करने जा रहा हूं।"नाइफे स्मिथ 2011 649 उन्होंने सितारों की तुलना मानचित्र पर बिंदुओं से की और कहा कि, जैसे कोई पृथ्वी पर यात्रा करने के लिए ट्रेन लेता है, "हम एक तारे तक पहुंचने के लिए मृत्यु लेते हैं।"नाइफे स्मिथ 2011 611 हालांकि इस समय अपने जीवन में वान गाग का धर्म से मोहभंग हो गया था,सोथ 1986 301नाइफे स्मिथ 2011 766 ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने मृत्यु के बाद के जीवन में अपना विश्वास नहीं खोया था। रोन के ऊपर तारों वाली रात को चित्रित करने के बाद उन्होंने थियो को लिखे एक पत्र में इस अस्पष्टता को आवाज दी, "जब मैं शब्द धर्म के लिए कहूंगा - तो मैं सितारों को चित्रित करने के लिए रात में बाहर जाउँगा।"नाइफे स्मिथ 2011 651 उन्होंने मृत्यु के बाद एक और आयाम में अस्तित्व के बारे में लिखा और इस आयाम को रात के आकाश से जोड़ा। "यह इतना आसान होगा और जीवन में भयानक चीजों के लिए बहुत कुछ होगा, जो अब हमें विस्मित और घायल कर देता है, अगर जीवन में एक और गोलार्ध होता तो वह अदृश्य है यह सच है, लेकिन जहां कोई मरने के बाद जाता है।"नाइफे स्मिथ 2011 858n "आशा सितारों में है," उन्होंने लिखा, लेकिन उन्होंने यह इंगित करने में देर नहीं की कि "पृथ्वी भी एक ग्रह है, और फलस्वरूप एक तारा, या खगोलीय वस्तु है।"नाइफे स्मिथ 2011 649 और उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि द स्टाररी नाइट (तारों वाली रात) "उनके लिए रूमानी या धार्मिक विचारों की वापसी नहीं थी।"नाइफे स्मिथ 2011 767 शापिरो और स्वेन प्रसिद्ध कला इतिहासकार मेयर शापिरो ने द स्टाररी नाइट के अभिव्यक्तिवादी पहलुओं पर प्रकाश डाला, यह कहते हुए कि इसे "भावना में बह कर" बनाया गया था और यह एक "धार्मिक मनोदशा से प्रेरित एक दूरदर्शी [कलाकृति] है।"श्कैपिरो 1994 100 कला इतिहासकार स्वेन लोवग्रेन ने शापिरो के दृष्टिकोण पर विस्तार किया, फिर से द स्टाररी नाइट को एक "दूरदर्शी चित्रकारी" कहा, जिसकी "महान भावनात्मक मनोस्थिति" की स्थिति में कल्पना की गई थी।"लोएव्ग्रेन 1971 172 वह "चित्र के मतिभ्रम चरित्र और उसके हिंसक रूप से अभिव्यंजक रूप" के बारे में लिखते हैं, हालांकि वह इस बात पर ध्यान देते हैं कि चित्र को वैन गॉग के मानसिक टूट की स्थिति के दौरान चित्रित और निष्पादित नहीं किया गया था।लोएव्ग्रेन 1971 लोवग्रेन ने वैन गॉग की "धार्मिक रूप से आगे की ओर झुकाव" की तुलना वॉल्ट व्हिटमैन की कविता से की है।लोएव्ग्रेन 1971 181 वह द स्टाररी नाइट को "एक असीम रूप से अभिव्यंजक चित्र कहते हैं जो ब्रह्मांड द्वारा कलाकार के अंतिम अवशोषण का प्रतीक है" और जो "अनंत काल की दहलीज पर खड़े होने की कभी न भूलने वाली अनुभूति देता है।"लोएव्ग्रेन 1971 182 लोएवग्रेन ने शापिरो की पेंटिंग की "स्पष्ट व्याख्या" की एक सर्वनाशकारी दृष्टि के रूप में प्रशंसा कीलोएव्ग्रेन 1971 183 और उत्पत्ति के पुराने नियम की पुस्तक में जोसेफ के सपनों में से एक में ग्यारह सितारों के संदर्भ में अपने स्वयं के प्रतीकात्मक सिद्धांत को आगे बढ़ाया।लोएव्ग्रेन 1971 186 लोवग्रेन दावा करते हैं कि द स्टाररी नाइट के चित्रात्मक तत्वों को "विशुद्ध रूप से प्रतीकात्मक रूप में देखा गया है" और टिप्पणी करते हैं कि "सरू भूमध्यसागरीय देशों में मौत का पेड़ है।"लोएव्ग्रेन 1971 184 अंगूठाकार| 1889 में स्टाररी नाइट में सरू के चित्रण के बाद वैन गॉग द्वारा निष्पादित एक रीड पेन प्रति। मूल रूप से कुन्स्थाले ब्रेमेन में रखी गई, आज विवादित बाल्डिन संग्रह का हिस्सा है।The Sterling and Francine Clark Art Institute: Cypresses in Starry Night [तारों की रात में सरू] https://archive.today/20130110200318/http://maca.cdmhost.com/cdm/singleitem/collection/p132501coll33/id/467/rec/20 10 जनवरी 2013 खोए हुए कलाकृतियों के डिजिटल समूह में। Retrieved 3 जून 2012.Richard Boudreaux: "Ex-Soviet Officer Tried to Return Art Found in Cellar", लॉस एंजेल्स टाइम्स 20 मार्च 1995, retrieved 3 जून 2012. लॉरेन सोथ कला इतिहासकार लॉरेन सोथ ने द स्टाररी नाइट में एक प्रतीकात्मक उप-पाठ भी पाया, और कहते है कि चित्र एक "छुपे हुए पारंपरिक धार्मिक विषय"सोथ 1986 308 के भेष में और "[वान गाग की] गहरी धार्मिक भावनाओं की एक उत्कृष्ट छवि है।"सोथ 1986 312 यूजीन डेलाक्रोइक्स के चित्रों के लिए वैन गॉग की प्रशंसा का हवाला देते हुए, और विशेष रूप से वैन गॉग के बनाए क्राइस्ट के चित्रों में प्रशिया ब्लू और सिट्रोन येलो के उपयोग के कारण सोथ का मानना है कि वैन गॉग ने इन रंगों का इस्तेमाल द स्टाररी नाइट में ईसा मसीह का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया था।सोथ 1986 307 वह शापिरो और लोएवग्रेन की बाइबिल पर आधारित चित्र में उपस्थित चंद्रमा की व्याख्याओं की आलोचना करते हैं, क्योंकि वे इस अर्धचंद्राकार को सूर्य के तत्वों वाला चंद्रमा मानते हैं। उनका कहना है कि यह केवल एक अर्धचंद्र है, जो वे लिखते हैं, वान गाग के लिए एक प्रतीकात्मक अर्थ भी था, जो "सांत्वना" भाव को दर्शाता है।सोथ 1986 309 बोइम द स्टाररी नाइट की ऐसी प्रतीकात्मक व्याख्याओं के आलोक में कला इतिहासकार अल्बर्ट बोइम चित्र की अपनी व्याख्या प्रस्तुत करते हैं। जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, बोइम ने साबित कर दिया है कि कलाकृति न केवल वान गाग के दृश्य के स्थलाकृतिक तत्वों को उनकी शरणकक्ष की खिड़की से दर्शाती है, बल्कि खगोलीय तत्वों को भी दर्शाती है, जो न केवल शुक्र बल्कि नक्षत्र मेष राशि की पहचान करते हैं।बोइमे 1984 88 उनका सुझाव है कि वैन गॉग मूल रूप से एक उभरे हुए या पूर्ण चंद्रमा को चित्रित करने का इरादा रखता था, लेकिन अर्धचंद्र की "एक अधिक पारंपरिक छवि पर वापस आ गया", और यह सिद्धांत देते हैं कि इसके परिणाम स्वरूप बने अर्धचंद्र के चारों ओर उपस्थित उज्ज्वल प्रकाश मूल पूर्ण उभरे हुए चंद्रमा वाले संस्करण का अवशेष है।बोइमे 1984 89 वह विक्टर ह्यूगो और जूल्स वर्न अपने लेखन में वैन गॉग की रुचि को सितारों या ग्रहों पर एक बाद के जीवन में उनके विश्वास के लिए संभावित प्रेरणा के रूप में याद करते हैं।बोइमे 1984 95 और वह वान गाग के जीवनकाल के दौरान हुई खगोल विज्ञान में अच्छी तरह से प्रचारित प्रगति की विस्तृत चर्चा प्रदान करते हैं। बोइम ने दावा किया कि हालांकि वान गाग ने अपने पत्रों में खगोलशास्त्री फ्लैमेरियॉन का उल्लेख कभी नहीं किया हैंबोइमे 1984 96 उनका मानना है कि वैन गॉग को फ्लैमेरियॉन के लोकप्रिय सचित्र प्रकाशनों के बारे में पता होगा, जिसमें सर्पिल नीहारिकाओं के चित्र शामिल थे (जैसा कि तब आकाशगंगाओं को कहा जाता था) जो कि दूरबीनों के माध्यम से देखी और छाया चित्रित की गई थीं। बोइम द स्टाररी नाइट चित्र में आकाश के मध्य भाग में घूमती हुई आकृति की व्याख्या या तो एक सर्पिल आकाशगंगा या धूमकेतु को दर्शाने के लिए चित्रित मानते हैं, जिसकी तस्वीरें लोकप्रिय मीडिया में भी प्रकाशित हुई थीं।बोइमे 1984 89 उनका दावा है कि चित्र के एकमात्र गैर-यथार्थवादी (नकली) तत्व गाँव और आकाश में दिख रहे भंवर हैं। ये भंवर वैन गॉग की ब्रह्मांड को एक जीवित, गतिशील स्थान के रूप में समझ को दर्शाते हैं। बोइमे 1984 92 व्हिट्नी हार्वर्ड खगोलशास्त्री चार्ल्स ए. व्हिट्नी ने तारों की रात का अपने स्वंय के खगोलीय आलोक में अध्ययन किया, जो कि बोइम से अलग था (जिन्होंने अपना लगभग पूरा करियर यूसीएलए में बिताया)। http://articles.latimes.com/2008/oct/23/local/me-boime23 Art historian viewed works from social, political standpoints कला इतिहासकारों ने कला को सामाजिक और राजनीतिक नज़रिए से देखा रौर्के मैरी लॉस एंजेल्स टाइम्स 16 अगस्त 2014 जबकि व्हिटनी मेष राशि के नक्षत्र के संबंध में बोइम की निश्चिंतता से सहमत नहीं हैं,व्हिटनी 1986 वह चित्रण के समय प्रोवाँस में शुक्र की दृश्यता पर बोइम के साथ सहमत है।व्हिटनी 1986 वह आकाश में एक सर्पिल आकाशगंगा का चित्रण भी देखते हैं, हालांकि वह इसके मूल चित्रण के लिए एंग्लो-आयरिश खगोलशास्त्री विलियम पार्सन्स, लॉर्ड रॉस को श्रेय देते हैं, जिनके काम को फ्लैमेरियॉन ने पुन: प्रस्तुत किया था।व्हिटनी 1986 दाएँ|अंगूठाकार| वान गाग के चित्र से 44 साल पहले 1845 में लॉर्ड रॉस द्वारा व्हर्लपूल गैलेक्सी का रेखाचित्र व्हिटनी का यह भी मानना है कि आकाश में भंवर हवा को दर्शाने वाले हो सकते हैं, जो मिस्ट्रल को उद्घाटित करते हैं जिसका वान गाग पर प्रोवाँस में बिताए सत्ताईस महीनों के दौरान गहरा प्रभाव था। व्हिटनी 1986 358 (यह मिस्ट्रल था जिसकी वजह से जुलाई 1889 में, द स्टाररी नाइट को चित्रित करने के एक महीने से भी कम समय में शरणस्थल में प्रवेश करने के बाद गॉग पहली बार मानसिक रूप से टूट (ब्रेकडाउन) गये थे।)नाइफे स्मिथ 2011 771 बोइम का मानना है कि क्षितिज के ठीक ऊपर नीले रंग के हल्के रंग सुबह की पहली रोशनी दिखाते हैं। बोइमे 1984 89 अन्य कई अवलोकनों में चित्र में बने गाँव को वान गॉग की मातृभूमि नीदरलैंड,श्कैपिरो 1994 34 की याद के रूप में या सेंट-रेमी शहर के एक रेखाचित्र के आधार पर पहचाना जाता है।नाइफे स्मिथ 2011 760 बोइमे 1984 89 सभी अवलोकनों और व्याख्याओं में, यह चित्र का एक काल्पनिक घटक है, जो शरणस्थल के शयनकक्ष की खिड़की से दिखाई नहीं देता है। यूरोपीय संस्कृति में सरू के पेड़ लंबे समय से मौत से जुड़े हुए हैं, हालांकि यह सवाल कि क्या वैन गॉग ने उन वृक्षों के लिए द स्टाररी नाइट में मौत के प्रतीकात्मक अर्थ का इशारा किया था, एक खुली बहस का विषय है। अप्रैल 1888 में बर्नार्ड को लिखे एक पत्र में, वैन गॉग ने "अंतिम संस्कार के सरू" का उल्लेख किया, हालांकि यह संभवतः "आलीशान ओक" या "रोते हुए विलो" के वृक्ष कहने के समान है। द स्टाररी नाइट को चित्रित करने के एक सप्ताह बाद, उन्होंने अपने भाई थियो को लिखा, "सरू हमेशा मेरे विचारों पर हावी रहे हैं। मैं उनमें से कुछ को सूरजमुखी के चित्रफलक यानी कैनवस की तरह बनाना चाहता हूं, क्योंकि यह मुझे चकित करता है कि ऐसा अभी तक नहीं किया गया हैं जैसा कि मैं उन्हें देखता हूं।"नाइफे स्मिथ 2011 758 उसी पत्र में उन्होंने "हरी बोतल के रंग की छाया वाले सरू के दो अध्ययनों" का उल्लेख किया।Van Gogh Letters Project, [वैन गॉग पत्रचार परियोजना] सं० 783 इन बयानों से पता चलता है कि वान गाग पेड़ों में उनके प्रतीकात्मक अर्थ की तुलना में उनके औपचारिक गुणों के लिए अधिक रुचि रखते थे। उत्पत्ति शुरू में इसे वापस रखने के बाद, वैन गॉग ने 28 सितंबर 1889 को पेरिस में द स्टाररी नाइट को थियो को नौ या दस अन्य चित्रों के साथ भेजा।पिकवैन्स 1986 106 जनवरी 1891 में विंसेंट के छह महीने से भी कम समय बाद थियो की मृत्यु हो गई। थियो की विधवा योहाना वैन गॉग बौंगर वान गाग की विरासत की रखवाली बनीं। 1900 में पेरिस में उन्होंने कवि जूलियन लेक्लर्क को यह कलाकृति बेच दी। 1901 में लेक्लर्क ने इसे गाउग्विन के पुराने मित्र एमिल शुफेनेकर को बेच दिया। योहाना ने पेंटिंग को शूफेनकर से वापस खरीदा और 1906 में इसे रॉटरडैम में ओल्डेंज़ील चित्रशाला को बेच दिया। 1906 से 1938 तक इसका स्वामित्व रॉटरडैम के जॉर्जेट पी. वैन स्टोल्क के पास था, जिन्होंने इसे पेरिस और न्यूयॉर्क के पॉल रोसेनबर्ग को बेच दिया था। यह रोसेनबर्ग से आधुनिक कला संग्रहालय ने 1941 में यह कलाकृति हासिल की।http://www.moma.org/collection/provenance/provenance_object.php?object_id=79802 The Provenance Research Project प्रोवाँस अनुसंधान परियोजना म्यूजियम ऑफ़ मॉडर्न आर्ट 16 अगस्त 2014 उपयोग की गई सामग्री चित्र की जांच रोचेस्टर तकनीकी संस्थान और न्यूयॉर्क में म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट के वैज्ञानिकों ने की थी। यॉंघुई झाओ रॉय एस० बर्न्स लॉरेंस ए० टैपलिन जेम्स कोडिंग्टन An Investigation of Multispectral Imaging for the Mapping of Pigments in Paintings, in Proc. Computer Image Analysis in the Study of Art 681007 एसपीआईई डिजिटल लाइब्रेरी 10.1117/12.765711 6810 29 फरवरी 2008 2008 वर्णक विश्लेषण से पता चला है कि आकाश को अल्ट्रामरीन और कोबाल्ट नीले रंग से चित्रित किया गया था, और सितारों और चंद्रमा के लिए, वैन गॉग ने दुर्लभ वर्णक भारतीय पीले को जस्ता पीले के साथ मिलाकर बनाया था।वैन गॉग, द स्टाररी नाइट, illustrated pigment analysis , वर्णक विश्लेषण की व्याख्या, कलरलेक्स इन्हें भी देखें कला ललित कला तेल से चित्रकारी यूजीन साइबर्ड सरू वृक्षों के साथ हरे गेंहू के मैदान सन्दर्भ उद्धरण  24em 24em पत्र L स्रोत बोइमे एल्बर्ट Albert Boime दिसम्बर 1984 Van Gogh's Starry Night: A History of Matter and a Matter of History वैन गॉग की स्टाररी नाइट: ए हिस्ट्री ऑफ़ मैटर एंड अ मैटर ऑफ़ हिस्ट्री http://www.albertboime.com/Articles/Dec1984.pdf आर्ट्स मैगज़ीन 59 4 86–103 14 जनवरी 2022 23 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181123150057/http://www.albertboime.com/Articles/Dec1984.pdf dead The works of Vincent van Gogh विन्सेंट वैन गॉग के कार्य डे ला फाइले जैकब फार्ट म्युलेनहॉफ़ 1970 3rd एम्सटर्डम 300160639 https://archive.org/details/VincentvanGoghTheDrawings Vincent Van Gogh: The Drawings विन्सेंट वैन गॉग: कलाकृतियाँ आइव्स कोल्टा स्टीन सूजन एलिसन वैन ह्युगटन स्ज्रार वेलेकूप मैरिये 2005 मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट 978-1588391650 न्यूयॉर्क The Complete Van Gogh: Paintings, Drawings, Sketches https://archive.org/details/completevangoghp0000huls संपूर्ण वैन गॉग: चित्र, रेखा चित्र, कलाकृतियाँ हल्स्कर जान हैरिसन हाउस/हैरी एन०. एब्राम्स। क्राउन प्रकाशन, रैन्डम हाउस द्वारा वितरित 1986 0-517-44867-X न्यूयॉर्क जिरत-वासियुत्यिन्स्की वोज्टेक दिसम्बर 1993 Vincent van Gogh's Paintings of Olive Trees and Cypresses from St.-Remy सेंट रेमी से विन्सेंट वैन गॉग के सरू और ओलिव वृक्षों के चित्र आर्ट बुलेटिन 75 4 3045988 https://archive.org/details/genesisofmoderni0000lovg The Genesis of Modernism: Seurat, Gauguin, Van Gogh, and French Symbolism in the 1880s आधुनिकतावाद का जन्म: सियुरत, गाउग्विन, वैन गॉग और १८८० में फ्रांसीसी संकेतवाद लोएव्ग्रेन स्वेन 1971 इंडियाना यूनिवर्सिटी प्रेस 978-0253325600 ब्लूमिंग्टन registration Van Gogh: The Life https://archive.org/details/vangoghlife0000naif वैन गॉग: एक जीवनी नाइफे स्टीवन स्मिथ ग्रेगोरी व्हाइट 2011 रैंडम हाउस 978-0-375-50748-9 न्यूयॉर्क CITEREFNaifehSmith2011 Van Gogh in Arles आर्ल्स में वैन गॉग पिकवैन्स रोनाल्ड 1984 मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट 0-87099-376-3 न्यूयॉर्क Van Gogh In Saint-Rémy and Auvers (exhibition catalog, Metropolitan Museum of Art) संत रेमि और अवुएर्स में वैन गॉग पिकवैन्स रोनाल्ड मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट, एब्राम्स 1986 0-87099-477-8 न्यूयॉर्क Van Gogh https://archive.org/details/vincentvangogh0000scha वैन गॉग श्कैपिरो मेयर हैरी एन०, एब्राम्स 1994 0-81098-117-3 सोथ लॉरेन जून 1986 Van Gogh's Agony https://archive.org/details/sim_art-bulletin_1986-06_68_2/page/301 वैन गॉग के कष्ट आर्ट बुलेटिन 68 2 301 10.1080/00043079.1986.10788341 व्हिटनी चार्ल्स ए० सितम्बर 1986 The Skies of Vincent van Gogh https://archive.org/details/art-history_1986-09_9_3/page/351 विन्सेंट वैन गॉग के आकाश आर्ट हिस्ट्री 9 3 351–362 10.1111/j.1467-8365.1986.tb00206.x बाहरी कड़ियाँ द स्टाररी नाइट https://web.archive.org/web/20161008214204/https://whoisvangogh.com/ 8 अक्तूबर 2016 एट हू इज वैन गॉग https://web.archive.org/web/20161008214204/https://whoisvangogh.com/ 8 अक्तूबर 2016 वैन गॉग, पेंटिंग और ड्रॉइंग: एक विशेष ऋण प्रदर्शनी, द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट लाइब्रेरीज़ की एक पूरी तरह से डिजीटल प्रदर्शनी कैटलॉग, जिसमें इस पेंटिंग पर सामग्री शामिल है (सूचकांक देखें) विन्सेंट के बेडरूम को चिह्नित करते हुए मठ की हवाई तस्वीर https://web.archive.org/web/20170424233013/http://www.vangoghsstudiopractice.com/2011/07/studio-behind-bars/ 24 अप्रैल 2017 विन्सेंट वैन गॉग, द स्टाररी नाइट, कलरलेक्स "इतिहास की 12 सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग्स", पेंटैंडपेंटिंग.कॉम https://web.archive.org/web/20230105161919/https://paintandpainting.com/12-top-famous-paintings-in-history/ 5 जनवरी 2023 श्रेणी:ललित कला श्रेणी:चित्र कला श्रेणी:तैल चित्र श्रेणी:विन्सेंट वैन गॉग की कृतियाँ