Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पैराट्रूपर प्रशिक्षण विद्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पैराट्रूपर प्रशिक्षण विद्यालय अथवा पीटीएस (en Paratroopers Training School) आगरा, उत्तर प्रदेश में स्थित एक विद्यालय है, जहाँ भारतीय थलसेना के पैराट्रूपरों का प्रशिक्षण दिया जाता है। पीटीएस की स्थापना १९४८ (विक्रम संवत् २००५, शक संवत् १८७०, कलियुग ५०५९) में आगरा में हुई। इतिहास अक्टूबर १९४१ (विक्रम संवत् १९९८, शक संवत् १८६३, कलियुग ५०५२) में दिल्ली में ५०वीं भारतीय पैराशूट ब्रिगेड का गठन हुआ। उसी समय एयर लैंडिंग स्कूल, जो पी.टी.एस. का पूर्ववर्ती था, नई दिल्ली के सफदरजंग विमानक्षेत्र पर स्थापित किया गया। ए.जी. रंगराज (IMS) तथा हवलदार मेजर मथुरा सिंह (१५२वीं भारतीय पैराशूट बटालियन) प्रथम भारतीय बने जिन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर कूद सम्पन्न की। १९४२ (विक्रम संवत् १९९९, शक संवत् १८६४, कलियुग ५०५३) में एयर लैंडिंग स्कूल का नाम परिवर्तित कर "नं॰ ३ पी.टी.एस., ए.एफ़." रखा गया और इसे चक्लाला (वर्तमान पाकिस्तान) स्थानान्तरित किया गया। १९४४ (विक्रम संवत् २००१, शक संवत् १८६६, कलियुग ५०५५) में डकोटा, वेलेंसिया हडसन वेलिंग्टन तथा हैलिफ़ैक्स विमान पैराट्रूपर्स के परिवहन हेतु प्रयुक्त हुए। भारत के विभाजन के पश्चात् स्क्वाड्रन लीडर टी.एस. गोपालन के अधीन भारतीय पी.जे.आई. दल आगरा स्थानान्तरित हुआ और वर्तमान विद्यालय की स्थापना हुई।http://indianairforce.nic.in/show_page.php?pg_id=139 Paratroopers Training School https://web.archive.org/web/20150426121635/http://indianairforce.nic.in/show_page.php?pg_id=139 26 April 2015 15 October 2014 dead एयर वाइस मार्शल डी.के. धिंग्रा (वी.एम.) (भारतीय वायुसेना) तथा मेजर जे.सी.एम. राव (भारतीय थलसेना) भारत के प्रथम आकाशक्रीड़क बने। उन्हें १९७० (विक्रम संवत् २०२७, शक संवत् १८९२, कलियुग ५०७९) में अमेरिका के फ़ोर्ट ब्रैग (नॉर्थ कैरोलाइना) तथा फ़ोर्ट बेनिंग (जॉर्जिया) भेजा गया, जहाँ उन्होंने "फ़्रीफ़ॉल जम्प मास्टर्स" पाठ्यक्रम पूर्ण किया। तत्पश्चात् ए.वी.एम. धिंग्रा भारत लौटे और आगरा स्थित पी.टी.एस. में सैन्य युद्धक फ्रीफ़ॉल प्रशिक्षण प्रारम्भ किया। पुरस्कार ए.वी.एम. डी.के. धिंग्रा को १९७१ (विक्रम संवत् २०२८, शक संवत् १८९३, कलियुग ५०८०) के युद्ध में बांग्लादेश पर वायुसेना आक्रमण योजना (टाङ्गाइल ड्रॉप) हेतु वायुसेना पदक (वी.एम.) प्रदान किया गया।【उद्धरण – https://www.bharat-rakshak.com/indianairforce/database/7563】 पी.टी.एस. के स्क्वाड्रन लीडर एम. वैनियन तथा फ़्लाइट लेफ्टिनेन्ट पी. वेणुगोपाल को शौर्यचक्र प्रदान किया गया।August 2021 सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय वायुसेना