Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर (BBCISWOTY) भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को सम्मानित करने की बीबीसी की पहल है.https://www.bbc.co.uk/sport/51313397 Indian women changing the game BBC Sport 2021-02-17 en-GB सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के अलावा इस आयोजन में किसी एक महिला खिलाड़ी को भारतीय खेलों में उनके असाधारण सहयोग के लिए लाइफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा. ये स्पोर्ट्स अवॉर्ड पहली बार साल 8 मार्च 2020, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खेल मंत्री किरन रिजीजू द्वारा बैडमिन्टन खिलाड़ी पी.वी.सिंधू को और लाइफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार पी.टी. ऊषा को दिया गया. 8 मार्च 2021 को इसके दूसरे अंक की विजेता का नाम घोषित किया जाएगा. https://www.bbc.com/hindi/media-56062346 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर' की पांच नॉमिनी 2021-02-14 BBC News हिंदी hi 2021-02-17 नामांकन प्रक्रिया इस अवॉर्ड के लिए भारत की महिला खिलाड़ियों का चुनाव पिछले वर्ष में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है. खेल पत्रकारों और जानकारों की ज्यूरी भारतीय महिला खिलाड़ियों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार करती है. चुनी गईं महिला खिलाड़ियों में से जिन पांच महिला खिलाड़ियों को ज्यूरी सदस्यों के सबसे अधिक वोट मिलते हैं, उन्हीं के नामों को पब्लिक वोटिंग के लिए घोषित किया जाता है. ये वोटिंग बीबीसी की स्पोर्ट्स वेबसाइट और छह भाषाओं की वेबसाइट के ज़रिए की जा सकती है.https://www.bbc.com/hindi/sport-55973887 बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर: क्यों अहम है ये अवॉर्ड? BBC News हिंदी 2021-02-17 hihttps://www.thehindu.com/sport/other-sports/bbc-indian-sportswoman-of-the-year-sindhu-mary-kom-among-nominees/article30727311.ece BBC Indian Sportswoman of the Year: Sindhu, Mary Kom among nominees Bureau Sports 2020-02-03 The Hindu 2021-02-17 en-IN 0971-751X पहली कड़ी इस स्पोर्ट्स अवॉर्ड की पहली कड़ी में एथलीट दुती चंद, पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी, बॉक्सर मैरी कॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी.सिंधू और पहलवान विनेश फोगाट के नाम वोटिंग के लिए घोषित किए गए थे.https://www.bbc.com/hindi/sport-51237555 BBC Indian Sportswoman of the Year: अपनी पसंदीदा खिलाड़ी के लिए वोट कीजिए BBC News हिंदी 2021-02-17 hi 1. दुती चंदअंगूठाकार दुती चंद (23 वर्ष) महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में साल 2019 की भारतीय चैंपियन हैं. साल 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की 100 मीटर दौड़ में क्वॉलिफाई करने के साथ ही, वो इस स्पर्धा में क्वॉलिफाई करने वाली तीसरी भारतीय महिला बनीं. दुती चंद ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, ये इस स्पर्धा में 1998 के बाद जीता गया पहला पदक था. 2. मानसी जोशी मानसी जोशी (30 वर्ष) पैरा बैडमिन्टन खिलाड़ी हैं. स्विट्जरलैंड के बेसल में आयोजित 2019 पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था. वो साल 2020 की पैरा बैडमिंटन की टॉप रैंकिंग महिला खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल भी जीता था. 2011 में एक सड़क हादसे में मानसी ने अपना बायां पैर गंवा दिया था. 3. मैरी कॉमअंगूठाकार एमसी मेरी कॉम (36 वर्ष) एक फ़्लाईवेट बॉक्सर हैं. मेरी कॉम (महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी में) अकेली ऐसी बॉक्सर हैं जिन्होंने आठ वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीते हैं. उन्होंने अपने शुरुआती सात वर्ल्ड चैंपियनशप में लगातार मेडल जीता. इसके अलावा वो दुनिया की अकेली ऐसी महिला हैं जो रिकॉर्ड छठी बार 'वर्ल्ड ऐमेचर बॉक्सिंग' चैंपियन बनी. मेरी कॉम ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला बॉक्सर हैं. मेरी कॉम राज्यसभा की मनोनीत सदस्य भी हैं. उन्हें वर्ल्ड ओलंपियन्स एसोसिएशन ने 'OLY' की उपाधि से सम्मानित किया है. 4. पीवी सिंधुअंगूठाकार पीवी सिंधु (24 वर्ष) बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. वो बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं. सिंधु ने अब तक कुल पांच वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक अपने नाम किए हैं. वह बैडमिंटन के एकल वर्ग में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी हैं. सितंबर 2012 में सिंधु ने 17 साल की उम्र में बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड रैंकिंग के शीर्ष 20 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई थी. बीते चार सालों से वो दुनिया के शीर्ष-10 खिलाड़ियों में लगातार बनी हुई हैं. 5. विनेश फोगाट विनेश फोगाट (25 वर्ष) एक फ़्रीस्टाइल रेसलर हैं. 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं. फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में भी दो गोल्ड मेडल जीते हैं. साल 2019 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना पहला मेडल हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया. दूसरी कड़ी इस स्पोर्ट्स अवॉर्ड की दूसरी कड़ी में शूटर मनू भाकर, एथलीट दुती चंद, चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी, पहलवान विनेश फोगाट और हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम वोटिंग के लिए घोषित किए गए हैं. इसके अलावा किसी एक महिला खिलाड़ी को भारतीय खेलों में उनके असाधारण सहयोग के लिए लाइफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा. एक वर्चुअल इवेंट में ये अवॉर्ड आठ मार्च 2021 को घोषित किए जाएंगे. अवॉर्ड के तहत एक ’स्पोर्ट्स हैकथॉन’ का आयोजन भी किया जा रहा है. इसमें विकीपीडिया पर 50 भारतीय महिला खिलाड़ियों की एंट्री बनाई जाएगी और मौजूदा एंट्री सुधारी जाएगी. भारत के 13 संस्थानों में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में ये काम करेंगे.http://hindi.webdunia.com/sports-news/indian-sports-woman-of-the-year-award-121011800126_1.html महिला खिलाड़ियों के जज़्बे को सलाम करने के लिए फिर आ रहा है 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड Webdunia hindi.webdunia.com hi 2021-02-17 सन्दर्भ