411 REFERENCE · Wikipedia
जाजमऊ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जाजमऊ Jajmau / Jajesmow जाजमऊ India Uttar Pradesh 26.429 80.390 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला कानपुर नगर ज़िला 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, अवधी भारतीय मानक समय +5:30 UP-78 साक्षरता 80 % लोक सभा क्षेत्र कानपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र विधान सभा क्षेत्र कानपुर छावनी
जाजमऊ (Jajmau) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर का एक मुहल्ला है। प्रशासनिक रूप से यह कानपुर नगर ज़िले में स्थित है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
जाजमऊ गंगा नदी तट पर स्थित है। जाजमऊ एक औद्योगिक उपनगर है। यह सबसे पुराने क्षेत्र में बसे जगह के रूप में माना जाता है। मुख्य उद्योग चमड़ा उद्योग है। यह सबसे बड़ा चमड़ा उत्पादक नगर है। इस कारण इसे कानपुर का चमड़ा नगर कहा जाता है। यहां भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के द्वारा की गयी खुदाई में १२००-१३०० शताब्दी के बर्तन, कलाकृतिया भी मिली है। इन्हें वर्तमान में कानपुर संग्रहालय में रखा गया है।
भूगोल
इस शहर के निर्देशांक 26.46° उत्तर, 80.35° पूर्व है। यह लखनऊ से ८३ कि॰मी॰ की दूर है। जाजमऊ गंगा नदी के मुहाने पर स्थित है। यहाँ पर एक बड़ा बाजार भी है जिसका नाम लाल बंगला है। ४० कि॰मी॰ का उपमहानगर उत्तर में चन्दन नगर से लेकर दक्षिण में बीबीपुर तथा पूर्व में रामादेवी से लेकर पश्चिम में जाजमऊ तक फैला है।
वनस्पतियों और पशुवर्ग
जाजमऊ कई फलों वा सब्ज़ी जैसे ककड़ी, टमाटर, कटअहल,तरबूज, खरबूजा, संतरा, आम, अमरूद और केला, के पैदावार का केंद्र है। यहाँ कई आवारा जानवर शहर में हैं। कानपुर प्राणी उद्यान यहाँ से करीब २० कि॰मी॰ की दूर नवाबगंज में स्थित है और यह पशु पक्षियों को देखने के लिए एक अच्छा स्थान है।
इतिहास
वर्तमान में जाजमऊ कानपुर नगर का सब-अर्बन क्षेत्र है लेकिन मध्यकाल और प्राचीन काल के साक्ष्यों में जाजमऊ एक परगना था और इसका क्षेत्र काफ़ी बड़ा है । पश्चिम में कन्नौज से लेकर पूर्व में झूंसी (इलाहाबाद) इसके उत्तर-पूर्व में गंगाजी तथा दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम में कानपुर-देहात के अकबरपुर तक था । जाजमऊ ऐतहासिक , व्यवसायिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण शहर था । विश्व प्रसिद्ध शेरशाह सूरी मार्ग इसी क्षेत्र से गुजरता है । जो ढाका से लेकर लाहौर तक जुड़ा हैं । गंगाघाटों के अवशेष से पता चलता है कि यह गंगा मार्ग से बंगाल की खाड़ी से जुड़ा था ।
प्राचीन धार्मिक स्थल के रूप में यहाँ सिद्धनाथ मंदिर,जहाँ सिद्धनाथ घाट राजा ययाति के सिद्धि प्राप्त करके हनुमान जी के दर्शन के लिए प्रसिद्ध है । निकट हनुमान मंदिर भी है।
बारहवीं शताब्दी ईस्वी के हज़रत दादा मियाँ (क़ाज़ी सिराजुल् हक़ वद्दीन रहo) की दरगाह के प्रांगण में अलाउद्दीन खलजी का शिलालेख ६९६ हिजरी (१२९६---१३१६ ई) अभी भी देखा जा सकता है। हज़रत दादा मियां के सुपुत्र हज़रत मख़्दूम शाह आला की दरगाह टीले के उपर है जहॉ फ़िरोज़ शाह तुगलक के दो शिलालेख ७६१ हिजरी व ७६२ हिजरी देखे जा सकते हैं। उक्त तीनों शिलालेखों का चित्र व अनुवाद व पूर्ण विवरण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक एपिग्राफिया इंडिका १९६४ संस्करण के पृष्ठों ६ से ११ तक में उपलब्ध है तथा उनके वंशज क़ाज़ी हसीन अहमद एडवोकेट(मस्जिद क़ाज़ीयान पटकापुर कानपुर) के पास फ़िरोज़ शाह तुगलक के फरमान का भी वर्णन मिलता है ।हज़रत मख़्दूम शाह आला का उर्स बहुत प्रसिद्ध है जिसमें कई लाख श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं।
हज़रत की दरगाह करीब 700 वर्ष पुरानी हैं मान्यता हैं कि क्षेत्र के क्रूर राजा के चंगुल से हज़रत ने आमजन को छुटकारा दिलाया ।
इसी तरह जिन्नाती मस्जिद जोकि गंगाजी के किनारे स्थित टीले पर है यह टीला काफ़ी बड़ी श्रृंखला है । मोहनजोदड़ो के विस्तारित रूप में मौजूद हैं ।
यह मस्जिद मध्यकाल के निर्माण का बेहतरीन साक्ष्य है । मस्जिद के द्वार के शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण 1097 हिजरी लगभग 350 वर्ष पूर्व चिन कुलीच खां ने करवाया था जोकि मुग़ल बादशाह का वज़ीर था और कालांतर में निजामुलमुल्क हैदराबाद के रूप प्रसिद्ध हुआ ।
जलवायु
जाजमऊ की जलवायु गर्मियों में गर्म और सर्दियों में सर्द रहती है। जाजमऊ दिसंबर और जनवरी में भारी कोहरा पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप भारी यातायात और यात्रा में देरी होती है। बारिश जुलाई और सितंबर के बीच लगभग नियमित रूप से होती है। कुछ वर्षा जनवरी - मार्च के मौसम के दौरान भी दर्ज की गई है।
परिवहन
सड़क - राष्ट्रीय राजमार्ग 25 और राष्ट्रीय राजमार्ग 2 जाजमऊ से गुजरता है।
रेल - चकेरी (केंद्र से 3 किमी) रेलवे स्टेशन और कानपुर सेंट्रल (केंद्र से 10km) रेलवे स्टेशन शहर में है।
वायु - चकेरी हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है।
पर्यटक आकर्षण
दर्शनीय स्थल
जाजमऊ टीला
मखदूम बाबा मजार
हबीबा मस्जिद
सिद्धनाथ घाट
औद्योगिक एस्टेट जाजमऊ
मस्जिद
नीड डेरी
कश्फी टेलीकॉम
शॉपिंग
लाल बांग्ला (खरीदारी सड़क)
हरजिंदर नगर (खरीदारी सड़क)
केडीए बाजार (सब्जी बाजार)
राकेश परिसर (मॉल)
जस्सी परिसर (मॉल)
गृहशोभा परिसर (मॉल)
पार्क और स्टेडियम
नरेंद्र स्टेडियम
वायु सेना परिसर स्टेडियम
सेंट्रल पार्क
यूसुफ पार्क
आसपास के क्षेत्र
डिफेंस कॉलोनी
पुराना जाजमऊ
चमड़े का कारख़ाना
वाजिदपुर
जम्मू कश्मीर कालोनी
सेक्टर 1
सेक्टर 2
छबीले पुरवा
गज्जू पुरवा
केडीए
पोखरपुर
परदेवनपुर
गौशाला
रामेश्वरम धाम
लाल बंगला
चंदर नगर
हरजिंदर नगर
विमान नगर
बीबीपुर
वायु सेना
जग्गी पुरवा
ग्रेटर कैलाश
कैलाश नगर
शिवकटरा
धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र
250px 100px धार्मिक समूहOffice of the Registrar General and Census Commissioner, भारत http://www.censusindiamaps.net/page/Religion_WhizMap1/housemap.htm Census GIS Household 2006-04-26 https://web.archive.org/web/20100706213221/http://www.censusindiamaps.net/page/Religion_WhizMap1/housemap.htm 6 जुलाई 2010 dead #E5E4E2 धर्म प्रतिशत left मुस्लिम #00693E 60
हिन्दू #FF7E00 35
अन्य #5218FA 5
यहाँ की आबादी में ६०% मुसलमान, ३५% हिन्दू है। अन्य धर्म (मुख्यतः सिक्ख, ईसाई) के लोग ५% है
सड़कें
ग्रेटर कैलाश मेन रोड
पश्चिमी उप मेट्रोपोलिटन बाईपास (चकेरी रोड हरजिंदर नगर नगर क्रॉसिंग)
स्वामी विवेकानंद एवेन्यू (आशियाना कालोनी के निकट रोड)
जाजमऊ रोड (पुरानी चुंगी - राष्ट्रीय राजमार्ग 25)
चमड़ा इकाइयां
जाजमऊ चमड़े के उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की चमड़ा इकाईयों से हर साल लगभग १५०० करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है। यहाँ पर चप्पल, जूतों का कारखाना भी है। ये वस्तुए यहाँ से निर्यात इन देशो को होती है - जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, बेल्जियम, स्पेन, फ्रांस, स्वीडन, रूस, चीन, कनाडा, ब्राजील, मेक्सिको, उरुग्वे, पेरू, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया, मकाओ, सिंगापुर, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, यमन, ओमान, रोम, पुर्तगाल आदि।
अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध
Japan कासुकाबे, जापान Kasukabe: Sister Cities http://www.servinghistory.com/topics/Kasukabe::sub::Sister_Cities Serving History January 12, 2012 January 12, 2012
USA स्टैमफोर्ड, कनेक्टिकट, संयुक्त राज्य अमेरिका
USA पासाडेना, कैलीफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका Pasadena, California: Sister Cities http://www.servinghistory.com/topics/Pasadena, California::sub::Sister_Cities Serving History January 12, 2012 January 12, 2012 https://web.archive.org/web/20160315145025/http://www.servinghistory.com/topics/Pasadena, 15 मार्च 2016 dead
Algeria त्लेम्केन, अल्जीरिया
इन्हें भी देखें
कानपुर
कानपुर नगर ज़िला
सन्दर्भ
चंदारी कानपुर छावनी शुक्लागंज श्याम नगर जाजमऊ चकेरी हिएलि कॉलोनी उन्नाव जिला सलमान मैदान
श्रेणी:कानपुर में मुहल्ले