411 REFERENCE · Wikipedia
उधार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वित्तीय मामलों में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को धन देना उधार कहलाता है। धन लेने वाला इसे ऋण कहता है और आमतौर पर इस धन के उपयोग के लिए ब्याज का भुगतान करता है।
ऋण को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज़ (उदाहरण के लिए वचन पत्र) सामान्यतः उधार लिया गया मूलधन, ब्याज दर, पुनर्भुगतान की तिथि सहित अन्य बातों को निर्दिष्ट करता है। उधारी में उधार देने वाले और लेने वाले दोनों के मध्य एक निश्चित अवधि के लिए संपत्ति का लेनेदेने भी शामिल हो सकता है।
ब्याज ऋणदाता को मिलने वाला ब्याज उसे उधार देने के लिए प्रोत्साहित करता है। कानूनी उधारी में सभी दायित्व और प्रतिबंध एक समझौते द्वारा लागू किये जाते हैं। यद्यपि यह लेख मौद्रिक उधारी के बारे में है लेकिन वास्तविकता में कोई भी सामान उधार दिया जा सकता है।
उधार प्रदान कररने का काम बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियों जैसे वित्तीय संस्थानों की मुख्य गतिविधियों में से एक है। अन्य संस्थानों के लिए वित्तपोषण का काम बॉन्ड जैसे ऋण अनुबंध द्वारा किया जाता है।
उधार भुगतान
उधारी भुगतान का सबसे आम तरिका पूर्णतः परिशोधन भुगतान है जिसमें एक परिमित मात्रा में निश्चित धन हर माह भुगतान करना होता है।https://www.washingtonpost.com/wp-dyn/content/article/2007/10/05/AR2007100501165.html The Math Behind Your Home Loan गुटेंटैग जैक अक्टूबर 6, 2007 वाशिंगटन पोस्ट 23 जनवरी 2025 https://web.archive.org/web/20121110190731/http://www.washingtonpost.com/wp-dyn/content/article/2007/10/05/AR2007100501165.html नवम्बर 10, 2012 live
यदि उधारी L के लिए मासिक भुगतान P किया जाता है और यह n माह तक किया जाता है तो मासिक ब्याज की दर c का मान:
इसकी अधिक जानकारी के लिए मासिक परिशोधन उधार अथवा परिशोधन भुगतान देखें।
उधारी में हिंसा
उधारी में हिंसा इसके दुरुपयोग के रूप में माना जाता है। कई बार उधार देने वाला ऐसी स्थिति में उधार देता है जिससे उधार लेने वाले को एक ऐसी स्थिति में रख सके जिससे उसका लाभ उठाया जा सके। इसके दो उदाहरण अवर कोटि बंधक उधारhttps://money.cnn.com/2000/04/18/home_auto/q_lend/ Predators try to steal home 18 अप्रैल 2000 सीएनएन मनी https://web.archive.org/web/20180308041705/http://money.cnn.com/2000/04/18/home_auto/q_lend/ 8 मार्च 2018 23 जनवरी 2025 live और पे-डे उधारी हैंhttps://www.npr.org/sections/thetwo-way/2016/06/02/480329986/new-rules-to-ban-payday-lending-debt-traps New Rules To Ban Payday Lending 'Debt Traps' Horsley Scott 2 जून 2016 नेशनल पब्लिक रेड़ियो 23 जनवरी 2025 https://web.archive.org/web/20180308042507/https://www.npr.org/sections/thetwo-way/2016/06/02/480329986/new-rules-to-ban-payday-lending-debt-traps 8 March 2018 Arnold Chris live जिनमें उधार देने वाला सामान्यतः अधिकृत या विनियमित नहीं होता है।
सूदखोरी हिंसा का एक अन्य रूप है जहाँ उधार देने वाल अधिक ब्याज की मांग करता है। ब्याज की दरें भिन्न-भिन्न समय और संस्कृतियों के अनुसार बदलते रहे हैं। बाइबिल के अनुसार शून्य ब्याजExodus 22:25 से आरम्भ होते हुये यह बहुत अधिक ब्याज दरों तक का परिवर्तन दिखाता है। उपभोक्ता संगठनों के अनुसार क्रेडिट कार्ड कंपनियाँ कुछ देशों में अत्यधिक ब्याज दरों पर ऋण देना तथा तुच्छ "अतिरिक्त शुल्क" से धन कमाने का काम करती हैं।3 May 2007 dead http://www.financialexpress.com/latest_full_story.php?content_id=163028 Credit cardholders pay Rs 6,000 cr 'extra' https://web.archive.org/web/20190120183520/https://www.financialexpress.com/ January 20, 2019 The Financial Express (India) Chennai, India Alt URL https://web.archive.org/web/20190120093655/https://cornerstonesupport.com/usury-example/ 2019-01-20
सन्दर्भ
श्रेणी:बैंकिंग शर्तें