Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान India Sikkim 1 Kanchenjunga NP II उत्तर सिक्किम जिला, सिक्किम चुंगथांग 27 42 0 N 88 08 0 E १७८४ वर्ग किलोमीटर १९७७ NA NA वन एवं पर्यावरण मंत्रालय (भारत) कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान या कंचनजंगा (हाइ ऑलटिट्यूड) राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम, भारत में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान और एक बायोस्फीयर रिज़र्व है।http://www.sikkimonline.info/info/item/37-kanchenjunga-national-park Kanchenjunga National Park 4 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20120702160954/http://www.sikkimonline.info/info/item/37-kanchenjunga-national-park 2 जुलाई 2012 dead इस उद्यान को अपना नाम कंचनजंगा पर्वत से मिलता है जो ८५८६ मीटर (२८,१६९ फ़ीट) ऊँची है और विश्व की तीसरी सबसे ऊँची शिखर है। इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल 1784 वर्ग कि.है जो कि सिक्किम के कुल क्षेत्रफल का २५.१४% है। ज़ेमु हिमनद सहित पार्क में कई हिमनद हैं। कस्तूरी मृग, हिम तेंदुए और हिमालय तहर जैसे वन्यजीव उद्यान में रहते हैं। मनुष्यों द्वारा अभी तक अनन्वेषित यह उद्यान हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, तिब्बती एंटीलोप, जंगली गधा, काकड़, कस्तूरी मृग, फ्लाइंग गिलहरी और लाल पांडा का आवास है जो मैगनोलिया, बुरुंश और देवदार के जंगलों के बीच शरण पाते हैं। इतिहास यह उद्यान २६ अगस्त १९७७ को स्थापित किया गया। मनुष्यों का हस्तक्षेप इस उद्यान के अन्दर लेपचा जनजाति की कुछ बस्तियाँ हैं। भूगोल thumb|upright|कंचनजंगा बायोस्फ़ियर रिज़र्व तथा राष्ट्रीय उद्यान के संरक्षित क्षेत्रों का मानचित्र यह उद्यान भारत के सिक्किम राज्य के उत्तर सिक्किम ज़िले में स्थित है। इसकी समुद्र सतह से ऊँचाई १८२९ मी. से ८५५० मी. तक है और क्षेत्रफल १७८४ वर्ग कि. का है। यह भारत के गिने चुने अधिक ऊँचाई वाले राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह उद्यान तीन प्रमुख वन परिवेशों में बंटा हुआ है: समशीतोष्ण पतझड़ी वन जो कि २७३० मी. की ऊँचाई तक हैं; मिश्रित शंकुधारी वन जो कि ३६५० मी. की ऊँचाई तक हैं; तथा अल्पाइन घास और झाड़ियाँ जो कि ३६५० मी. से अधिक ऊँचाई पर पाई जाती हैं इसकी पश्चिमी परिधि में कंचनजंगा पर्वत है।http://www.indiatoursguide.org/sikkim/wildlife/kanchendzonga-national-park.html Kanchenjunga National Park 4 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20130129015921/http://www.indiatoursguide.org/sikkim/wildlife/kanchendzonga-national-park.html 29 जनवरी 2013 dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 'कंचनजंगा' यूनेस्को की सूची में शामिल होने वाला भारत का ११वां जीवमण्डल अभयारण्य श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:भारत के विश्व धरोहर स्थल