411 REFERENCE · Wikipedia
समन्वित बाल विकास योजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
समन्वित बाल विकास योजना या एकीकृत बाल विकास योजना (संक्षिप्त में आई सी डी एस) 6 वर्ष तक के उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं शैक्षणिक सेवाओं का एकीकृत पैकेज प्रदान करने की योजना है। महिला और बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत 1975 में प्रारंभ की गयी योजना के द्वारा आँगनबाड़ी भवनों, सीडीपीओ कार्यालयों एवं गोदामों के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। हाल में केंद्र सरकार द्वारा योजना को प्रभावपूर्ण ढंग से क्रियान्वित कराने के लिए कुछ नये कदम उठाये गये हैं। इसके अंतर्गत 11-18 वर्ष के किशोर आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए सेवाओं, गैर सरकारी संगठनों की प्रभावशाली भागीदारी और निगरानी को सुदृढ़ बनाया गया है। 2009-10 के केंद्रीय बजट के अनुसार इस योजना के तहत सभी उपलब्ध सेवायें, प्रत्येक 6 वर्ष के नीचे के बच्चों को, गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करायी जाएंगी। 2012-13 के केंद्रीय बजट में इस योजना पर 15850 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करायी गयी है।http://wcd.nic.in/icds.htm Child Development Services (ICDS) Scheme''' 27 जून 2012 https://web.archive.org/web/20110615235940/http://www.wcd.nic.in/icds.htm 15 जून 2011 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
भारत २०११
About ICDS (Integrated Child Development Services Scheme)
The Integrated Child Development Services (ICDS)
Integrated Child Development Services (ICDS)
श्रेणी:भारत में सरकारी योजनाएँ
श्रेणी:महिला और बाल विकास