Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भोजपुरी संगीत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भोजपुरी संगीत हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का एक रूप है। इसके अन्तर्गत भोजपुरी भाषा के पारंपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार के प्रदर्शन शामिल हैं। भोजपुरी संगीत ज्यादातर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश राज्य तथा अन्य देशों जैसे नेपाल, सूरीनाम, गुयाना, नीदरलैंड, मॉरीशस और अन्य कैरेबियाई द्वीपों में रचा जाता है। The Identity Issues and Political Role of Bhojpuri Diaspora in Mauritius Anshu Aditya Diaspora And Nation Building Ruchi Verma Tales, Tunes, and Tassa Drums: Retention and Invention into Indo-Caribbean Music Peter Manuel वर्गीकरण भोजपुरी लोक संगीत को कई आधारों पर वर्गीकृत किया जा सकता है: प्रासंगिक इन गीतों को विभिन्न अवसरों, कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों पर गाया जाता है: बच्चे के जन्म के अवसर पर पर गाए जाने वाले गीत को [[सोहर कहा जाता है। मुंडन : इन्हें मुंडन के दौरान गाया जाता है। विवाह : कई अलग-अलग गीत हैं जो विभिन्न विवाह संस्कारों में गाए जाते हैं। जाति आधारित भोजपुरी क्षेत्र की विभिन्न जातियों के अपने लोक गीत हैं। बिरहा का संबंध अहीर या यादव जाति से है, पचरा के गीत दुसाध, कहरवा से कंहार आदि के हैं। ऋतु आधारित कई गीत एक विशेष मौसम में गाए जाते हैं, जैसे कजरी सावन में फगुआ फाल्गुन में आदि। भोजपुरी शास्त्रीय संगीत भोजपुरी संगीत अपने आप में बहुत समृद्ध है। अर्ध शास्त्रीय संगीत जो की हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का अंग है पूरे भोजपुरी क्षेत्र में गाया जाता है। होरी, कजरी, चैती, ठुमरी जैसे कई प्रकार भोजपुरी संगीत के भाग है। पारंपरिक संगीत भोजपुरी का पारंपरिक संगीत या तो विवाह, बाल जन्म, त्योहार आदि विशेष अवसरों पर गाया जाता है या परम्परागत विक्रम संवत के हर महीने में। बिरहा : बिरहा शब्द संस्कृत के शब्द विरह से लिया गया है जिसका अर्थ है अलग होना । बिरहा एक लंबी कथा है जिसे मधुर अंशों की श्रृंखला के लिए गाया जाता है। Cassette Culture: Popular Music and Technology in North India 1993 https://archive.org/details/cassetteculturep0000manu Manuel Peter कजरी : कजरी को मानसून के मौसम में या सावन के महीने में गाया जाता है। निर्बानी : ये गीत चमार महिलाओं द्वारा विवाह के अवसर पर गाया जाता है। सोहर : यह गीत बाल जन्म के अवसर में गाया जाता है। Varia Folklorica Dundes Alan Walter de Gruyter 2011 3110807726 224 आधुनिक संगीत 'नैन लड़ि जैहें' जैसे बॉलीवुड गीतों से भोजपुरी संगीत का आधुनिकीकरण आरम्भ हुआ। Yesterday’s Melodies Today’s Memories Premchand Manek Motion Press 2018 1644298775 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ बिहार का लोकसंगीत https://web.archive.org/web/20230531162410/https://examvictory.com/bihar-mein-geet-sangeet/ 31 मई 2023 श्रेणी:भारतीय संगीत पद्धतियाँ