Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पीओऍडिट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पीओऍडिट (PoEdit, पुराना नाम poEdit) विभिन्न वेबतन्त्रों के स्थानीकरण हेतु एक मुफ्त, मुक्त स्रोत तथा क्रॉस प्लेटफॉर्म अनुवाद सहायक औजार है। विभिन्न वेबतन्त्र स्थानीकरण के लिये भाषा फाइलों का प्रयोग करते हैं जो कि गॅटटैक्स्ट कॅटेलॉग (.po फाइल) के रूप में होती हैं। पीओऍडिट इन भाषा फाइलों के अनुवाद को सरल बनाता है। इसमें दो बक्से बने होते हैं। पहले बक्से में अंग्रेजी भाषा का पाठ दिखाई देता है दूसरे बक्से में स्थानीय भाषा (जैसे हिन्दी) का अनुवादित पाठ डाला जाता है। इस टूल की सहायता से अनुवाद का काम काफी सरल हो जाता है। टूल को स्टार्ट करने के उपरान्त वेबतन्त्र द्वारा उपलब्ध कराई गई डिफॉल्ट भाषा फाइल को पीओऍडिट में खोलें। अनुवाद कार्य पूर्ण होने के बाद उसे वांछित नाम से सेव कर लें। उसके बाद उसे वेबतन्त्र पर निर्देशों के अनुसार अपलोड कर दें। इन्हें भी देखें स्थानीकरण बाहरी कड़ियाँ पीओऍडिट का जालपृष्ठ श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:अंतरजाल श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग