411 REFERENCE · Wikipedia
होगी प्यार की जीत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
होगी प्यार की जीत होगी प्यार की जीत.jpg होगी प्यार की जीत का पोस्टर अनिल शर्मा पी॰ वासु आनंद-मिलिंद पी॰ वासु अजय देवगन, नेहा, अरशद वारसी, मयूरी कांगो अनवर ख़ान 7 मई, 1999 भारत हिन्दी
होगी प्यार की जीत 1999 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, नेहा और मयूरी कांगो प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आश्चर्यजनक रूप से सफल रही थी।लंबे वक्त से फिल्मों से गायब है 90's की ये एक्ट्रेस, शादी के बाद कर रही जॉब https://www.bhaskar.com/bollywood/news/ENT-BOL-actress-mayoori-kango-doing-job-in-gurgaon-5622288-PHO.html दैनिक भास्कर 2 जनवरी 2019 hi 15 जून 2017 https://web.archive.org/web/20190102143156/https://www.bhaskar.com/bollywood/news/ENT-BOL-actress-mayoori-kango-doing-job-in-gurgaon-5622288-PHO.html 2 जनवरी 2019 live
संक्षेप
सुरजीत (अनिल धवन) को पता चलता है कि उसकी बहन ठाकुर गजेन्द्र सिंह के छोटे भाई मंजीत सिंह के साथ प्यार करती है। सुरजीत अपनी बहन से मंजीत की शादी कराने के लिए गजेन्द्र ठाकुर के घर जाता है। ठाकुर उसे अपमानित करता है; शाकाहारी होते हुए भी उसे माँस खाने को कहता है, शराब पिलाता है और घुटनों पर बैठाकर शादी के लिये भीख मँगवाता है। सुरजीत ऐसा करता है और उससे कहा जाता है कि वह घर जाकर शादी की तैयारी करे। अगले दिन, ठाकुर सुरजीत से मिलने जाता है और उसे और उसकी पत्नी को दिन के उजाले में मार देता है।
सुरजीत की अंतिम इच्छा यह होती है कि उसके दो बेटे राजू और किशन ठाकुर की दो बेटियों मीना और प्रीति से शादी करें और ऐसा करवाने के लिये ठाकुर को उनसे भीख माँगने आना पड़े। सुरजीत की बहन (केतकी दवे) इसके लिये वचन देती है और उसी के अनुसार दोनों बच्चों को पालती है। दुर्भाग्य से, राजू लापता हो जाता है और वो केवल अकेले किशन को ही पालती है। सालों बाद जब राजू घर लौटता है तो वे फिर से मिल जाते हैं और सुरजीत की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए एक साथ हो जाते हैं। मीना और प्रीति की शादी मंत्री खुराना के दो बेटों के साथ होनी तय होती है।
मुख्य कलाकार
अजय देवगन — राजू
नेहा — मेघा सिंह
अरशद वारसी — किशन
मयूरी कांगो — प्रीति सिंह
केतकी दवे — शालिनी
गजेन्द्र चौहान — अर्जुन सिंह
मोहन जोशी — ठाकुर गजेन्द्र सिंह
रज़ा मुराद — मंत्री खुराना
अर्जुन — अर्जुन सिंह
आदि ईरानी — डिगा डिगा
शिवा रिन्दानी — डम डम
राजेश पुरी — पंडित
टीकू तलसानिया — ट्रक चालक
अनिल धवन — सुरजीत
संगीत
गीत गायक समीर आनंद-मिलिंद आ गए दिन सनम इकरार के अभिजीत, जसपिंदर नरुला, सोनू निगम, हेमा सरदेसाई 4:58 दिल दीवाना कहता है उदित नारायण 6:00 करलो करलो मेरा एतबार उदित नारायण 4:35 कौन है वो मेरे ख्वाबों में हेमा सरदेसाई, उदित नारायण 4:38 लाखों आशिक मर जाते हैं अलका याज्ञिक, उदित नारायण, जसपिंदर नरुला, अभिजीत 4:25 मैं हूँ तेरे प्यार में पागल अनुराधा पौडवाल 4:48 तालों में नैनीताल बाकी सब सोनू निगम, अलका याज्ञिक 4:46 तेरे प्यार में मैं मर जावा जसपिंदर नरुला, रूप कुमार राठौड़ 4:16 दिल दीवाना कहता है N/A 5:57 वाद्य रचना
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0281913 होगी प्यार की जीत
श्रेणी:1999 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में