Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तनाह लोत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|तनाह लोत में सूर्यास्त thumb|पुरा बातु बलोंग, एक अन्य मंदिर तनाह लोत, इंडोनेशिया के प्रान्त बाली के सागर तट पर स्थित एक शैलसमूह है। यह इंडोनेशिया के विश्व प्रसिद्ध मंदिर पुरा तनाह लोत घर है, साथ ही यह छायाकारी के शौकीनों और विदेशी पर्यटकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है।South-East Asia on a shoestring. Lonely Planet South-East Asia: On a Shoestring. Lonely Planet Edition 7. Lonely Planet Publications, 1992. ISBN 0-86442-125-7, ISBN 978-0-86442-125-8. 922. pp257 इतिहास तनाह लोत का बाली भाषा में अर्थ समुद्री भूमि (समुद्र में भूमि) होता है।Philip Hirsch, Carol Warren. The politics of environment in Southeast Asia: resources and resistance. Publisher Routledge, 1998 ISBN 978-0-203-03017-2. 325 pages. pp 242-244 यह देनपसार से लगभग 20 km mi की दूरी पर स्थित है और तबानन रीजेंसी का एक हिस्सा है। दक्षिण पश्चिम तट पर स्थित मंदिर एक बडी चट्टान पर बना है, जिसे हजारों वर्षों के दौरान समुद्री पानी के ज्वार से हुये क्षरण के फलस्वरूप यह आकृति प्राप्त हुई है। माना जाता है पुरा तनाह लोत का निर्माण १५वीं शताब्दी में एक पुजारी निरर्थ ने कराया था। दक्षिणी तट के किनारे किनारे चलते हुये वो इस स्थान पर पहुंचे और उन्हें इस स्थान की सुन्दरता ने मोह लिया। कुछ मछुआरों ने उन्हें देखा और उन्हें उपहार प्रदान किये। निरर्थ ने फिर रात इस शिला पर बिताई। बाद में उन्होनें मछुआरों से इस स्थान पर बाली के समुद्री देवता के मंदिर के निर्माण का आग्रह किया।South-East Asia on a shoestring. Lonely Planet South-East Asia: On a Shoestring. Lonely Planet Edition 7. Lonely Planet Publications, 1992. ISBN 0-86442-125-7, ISBN 978-0-86442-125-8. 922. pp257 तनाह लोत मंदिर, शताब्दियों से बाली की पौराणिक संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। यह मंदिर सागर तट पर बने उन सात मंदिरों में से एक है जिन्हें एक श्रृंखला के रूप में बनाया गया है। हर मंदिर से अगला मंदिर दिखता है। सैलानियों के बीच लोकप्रिय इन मंदिरों पर हिन्दु मिथकों का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है। माना जाता है कि बुरी आत्माओं और घुसपैठियों से इस मंदिर की सुरक्षा इसकी शिला के नीचे रहने वाले विषैले सर्प करते हैं। एक कथा के अनुसार निरर्थ के दुपट्टे से बना एक विशाल समुद्री सर्प इस मंदिर की आज भी सुरक्षा करता है। जीर्णोद्धार १९८० में मंदिर की शिला भुरभुरी होकर झडने लगी थी और मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र को खतरनाक घोषित कर दिया गया था।Pringle, p 192-194 तब जापान की सरकार ने इंडोनेशिया की सरकार को इस मंदिर के बचाने के लिए 800 अरब इंडोनेशियाई रुपियाह का ऋण दिया था1980 exchange rate of US $1 to Rp 6000 from Gordon De Brouwer, Masahiro Kawai. Indonesian Rupiah in Exchange rate regimes in East Asia Vol 51. Publisher: Routledge, 2004. ISBN 0-415-32281-2, ISBN 978-0-415-32281-2. 466 pages) इसके फलस्वरूप तनाह लोत की चट्टान के लगभग एक तिहाई हिस्से को कृत्रिम चट्टान से ढककर एक नया रूप दिया गया है जिसका पर्यवेक्षण जापानियों द्वारा स्वयं किया गया है। पर्यटन तनाह लोत के आसपास का क्षेत्र अत्यधिक रूप से व्यवसायिक है और लोगों को इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए भुगतान करना पड़ता हैं। मंदिर तक पहुँचने के लिए, आगंतुकों को बाली लोगों के एक बाजार से होकर गुजरना पडता है जो यादगार वस्तुयें बेचते हैं। चट्टान की चोटी पर, पर्यटकों के लिए रेस्तरां बनाये गये हैं। इन्हें भी देखें इंडोनेशिया इंडोनेशियाई वास्तुकला हिंदू मंदिर वास्तुकला सन्दर्भ Pringle Robert Robert Pringle Bali: Indonesia's Hindu Realm; A short history of Allen & Unwin Short History of Asia Series 2004 1-86508-863-3 बाहरी कड़ियाँ पुरा तनाह लोत Tanah Lot 8.62107 S 115.08716 E title source:dewiki श्रेणी:बाली के समुद्री मंदिर श्रेणी:इंडोनेशिया के हिन्दु मंदिर