411 REFERENCE · Wikipedia
दानियाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दानियाल मुगल सम्राट् अकबर का सबसे छोटा और प्रिय पुत्र।
वह सितंबर १५७२ में अजमेर में उत्पन्न हुआ। १५९९ में वह दक्षिण प्रदेश का सैन्य अधिपति नियुक्त किया गया। १६०० में इसने अहमदनगर को जीत लिया। अकबर ने सन् १६०१ में खानदेश नाम का प्रांत इसे पुरस्कारस्वरूप प्रदान किया। उस प्रांत का नाम सुलतान दानियाल के नाम पर 'दानदेश' पड़ गया। अबुल फ़जल कृत आइने अकबरी में इसका उल्लेख मिलता है। यह कुशल घुड़सवार था और सात हजार की विशाल सैनिक संख्या का अधिपति था। कहते हैं, इसे कविता लिखने में भी रुचि थी। अप्रैल १६०५ में बुरहानपुर में इसकी मृत्यु हो गयी।
श्रेणी:मुग़ल साम्राज्य