411 REFERENCE · Wikipedia
होम अलोन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
होम अलोन MV5BNzEwM2FkNzItODFkNy00MzljLTk5MWEtMGU1OGUzMWMzZmFkXkEyXkFqcGdeQXVyNjc1NTYwMjc@. V1 -min.jpg पोस्टर क्रिस कोलम्बस जॉन ह्यूज़ जॉन ह्यूज़ मैकली कुल्किनजो पेशीडैनयुल स्टर्नजॉन हर्डकैथरीन ओ'हारा जॉन विलियम्स जूलियो मैकाट राजा गॉसनेल Hughes Entertainment 20th Century Fox (अमेरिका)Twentieth Century Fox India, Inc. (भारच) y 1990 11 16 अमेरिका 1991 10 18 भारत 103 मिनट अमेरिका अंग्रेज़ी $18 मिलियन $476,684,675
होम अलोन (अंग्रेज़ी: Home Alone) क्रिस कोलंबस द्वारा निर्देशित और जॉन ह्यूजेस द्वारा लिखित 1990 की अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। यह होम अलोन फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म है, और इसमें मैकली कुल्किन, जो पेशी, डैनयल स्टर्न, जॉन हर्ड और कैथरीन ओ'हारा ने अभिनय किया है। होम अलोन केविन मैकक्लिस्टर (कल्किन) का अनुसरण करता है क्योंकि वह अपने घर को चोरों हैरी और मार्व (पेस्की और स्टर्न) से बचाता है, जब उसका परिवार गलती से उसे शिकागो में छुट्टी पर पेरिस छोड़ देता है।http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=homealone.htm संग्रहीत प्रति 26 जून 2015 https://www.webcitation.org/6Hyocwl7V?url=http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=homealone.htm 9 जुलाई 2013 live
कहानी
शिकागो उपनगर में रहने वाला मैकएलिस्टर परिवार पेरिस में एक क्रिसमस की छुट्टी के लिए तैयारी करते है। जाने से एक रात पहले पूरा परिवार इकट्ठा होता है, जहाँ उनका 8 वर्षीय बेटा, केविन का उसके बड़े भाई द्वारा उपहास उड़ाया जाता है जिस कारण उसका अपने बड़े भाई से झगड़ा हो जाता है और केविन को उसके परिवार वाले तीसरे मंजिल के कमरे में जाने के लिए कहते हैं। रात को तेज हवाओं के चलने के कारण बिजली लाइनों को नुकसान होता है जिससे अलार्म कि घड़ी रीसेट हो जाती है और सभी लोग देर तक सो जाते है। सभी सुबह देर से जागते है और एयरपोर्ट पर जाने के लिए गड़बड़ी में तैयारी करते है। लेकिन केविन अभी भी सोया हुआ होता है। परिवार बहुत बड़ा होने के कारण उन लोगों को गिनना पड़ता है। लेकिन कुछ गलती के कारण, वह केविन कि जगह गाड़ी में सामान रखने वाले पीछे मुड़े हुए दूसरे बच्चे को गिन लेते है। जिसके बाद लोग केविन को घर में भूल कर चले जाते हैं। केविन जब जागता है तब वह बाहर आकार देखता है तो उसे पता चलता है की वह घर में अकेला है। उसके परिवार वाले जब हवाई जहाज से दूसरे जगह जाते हैं तो उन लोगों को केविन के बारे में पता चलता है। वह वापस आने के लिए पुनः कोशिश करते हैं। लेकिन क्रिसमस की छुट्टी के कारण सभी टिकट 2 दिनों के लिए समाप्त हो गई होती है।
घर में अकेला रहने के कारण वह बहुत सी शरारतें और मस्ती करता है और बहुत खुश होता है। यहाँ तक कि वह घर के जरुरी सामान लाने खुद बाजार जाता है। लेकिन बाद में उसे अपने परिवार के पास न होने के कारण अपनी गलती पर बहुत अफ़सोस होता है। घर में कोई नहीं है, यह खबर चोरों को मिलती हैं वह नहीं जानते की केविन घर पर अकेला है। वह चोरी के लिए घर में आते हैं। लेकिन केविन अपनी बुद्धि और चतुराई से उन दोनों को अच्छे से मज़ा चखाता है। और अंततः पुलिस को बुलाता है। सुबह होने के साथ ही उसके परिवार वाले आ जाते हैं।
पात्र
केविन मकैलिस्टर = मैकली कुल्किन
हैरी = जो पेशी
मार्व = डेनियल स्टर्न
कैट मकैलिस्टर = कैथरीन ओ. हारा
पीटर मकैलिस्टर = जॉन हर्ड
बूढ़ा आदमी मार्ली = रोबर्ट ब्लोस्सों
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=homealone.htm संग्रहीत प्रति 26 जून 2015 https://www.webcitation.org/6Hyocwl7V?url=http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=homealone.htm 9 जुलाई 2013 live
श्रेणी:1990 की फ़िल्में
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में
श्रेणी:20वीं सदी की फॉक्स फ़िल्में