411 REFERENCE · Wikipedia
हाम्मुरबी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हम्मूरब्बी (Hammurabi) P1050771 Louvre code Hammurabi bas relief rwk.JPG 160px Hammurabi (standing), depicted as receiving his royal insignia from Shamash (or possibly Marduk). Hammurabi holds his hands over his mouth as a sign of prayerAncient Iraq by Georges Roux, Chapter 17 The Time of Confusion p. 266 (relief on the upper part of the stele of Hammurabi's code of laws). c. 1810 BC Babylon 1750 BC middle chronology (modern-day Jordan and Syria)(aged c. 60) Babylon Babylonian religion Code of Hammurabi King of Babylon 42 years; c. 1792 – 1750 BC (middle) Sin-Muballit Samsu-iluna Unknown Samsu-iluna
खम्मूरब्बी बाबुल या हम्मूरब्बी (1810 ईसापूर्व - 1750 ईसापूर्व) बेबिलोनिया का एक राजा था। वह प्रथम बेबिलोनिया राजवंश का छठा राजा था। उसने १७९२ ईसापूर्व से १७५० ईसापूर्व तक शासन किया। इसका काल अभी तक पूर्णतया निश्चित नहीं हो पाया है। पहले इसका समय ईसापूर्व २१वीं शती माना जाता था किंतु नवीन शोधों के अनुसार उसका समय ईसापूर्व १९५० और १७०० के बीच किसी समय समझा जाता है।
यह सामी (अमोरी) वंश का छठा शासक था। इसके शासन काल में बाबुल साम्राज्य उत्तर की ओर फारस की खाड़ी तक, पश्चिम की ओर दजला-फरात का काँठा, असुर तथा भूमध्य सागर के सामी तट तक फैला हुआ था। खम्मुरब्बी मुख्यत: सफल शासक और सैनिक था, उसकी ख्याति कानूनों को नियमबद्ध करने के कारण है। उसके बनाए हुए कानून १९०२ में शूषा में एक चट्टान पर अंकित पाए गए हैं। उसके कानून की अनेक धाराओं का संबंध वैयक्तिक संपत्ति, व्यापार, व्यापार-संबंध, परिवार, श्रम, वैयक्तिक आघात से है। उसका सिद्धांत था- 'आँख के बदले आँख'। खम्मुरब्बी के अधिकांश कानून सुमेरी कानूनों पर आधारित हैं और उनमें पारिवारिक अपराधों के लिए कठोर दंड के मूल में सामी प्रभाव झलकता है। उसके कानून में मानव जीवन से अधिक महत्व वैयक्तिक संपत्ति को दिया गया है, जो बाबुल के निस्सीम पूँजीवाद का प्रतीक है।
इन्हेँ भी देखेँ
मेसोपोटामिया
बेबीलोन
हाम्मुरबी विधिसंहिता
सन्दर्भ
श्रेणी:इराक़ का इतिहास