411 REFERENCE · Wikipedia
चंपक (बाल पत्रिका)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चंपक बच्चों की हिन्दी पत्रिका चंपक.jpg 200px चंपक के एक संस्करण का मुखपृष्ठ मासिक बाल पत्रिका दिल्ली प्रेस १९६८ भारत नई दिल्ली हिन्दी, अंग्रेज़ी गुजराती, मराठी, कन्नड़, तमिल,तेलुगु, मलयालम १ २
चंपक बच्चों की एक हिन्दी पत्रिका है जो पाक्षिक है।
इतिहास
चंपक का पहला संस्करण १९६८ में प्रकाशित हुआ।
प्रकाशन
यह पत्रिका ८ भाषाओं में प्रकाशित होती है। यह पत्रिका दिल्ली प्रेस द्वारा प्रकाशित होती है। चंपक एक बाल पत्रिका है, जो 7 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए प्रकाशित की जाती है, जिसमें अधिकतर कहानियों के पात्र जानवर ही होते हैं। नई दिल्ली के झंडेवालान इलाके की रानी झांसी रो्ड़ पर स्थित दिल्ली प्रेस की इस पत्रिका में जादुई कहानियों की कोई जगह नहीं है। परी संसार से दूर यह पत्रिका जानवरों के साथ-साथ विज्ञान के विषय से संबंधित कहानियों को भी छापने में भी रुचि रखती है। 'चीकू' नामक इसका स्थाई कार्टून स्तंभ सबका पसंदीदा पात्र है। इसके अलावा इसमें चंपक चेकर्स नामक एक गेम भी प्रकाशित किया जाता है। दिल्ली प्रेस ने जानी मानी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को एक टी-शर्ट भेंट की थी जिस पर चंपक लिखा था। इस टी-शर्ट को उनकी मृत्यु के बाद उनके पति खुद दिल्ली प्रेस को लौटाने आए थे।
इन्हें भी देखें
दिल्ली प्रेस
हिन्दी पत्रिकाएँ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:हिन्दी
श्रेणी:हिन्दी पत्रिकाएँ
श्रेणी:सामाजिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:बाल पत्रिकाएँ
श्रेणी:बाल साहित्य
श्रेणी:हिन्दी साहित्य