411 REFERENCE · Wikipedia
सतकोसिया बाघ अभयारण्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सतकोसिया बाघ अभयारण्य Satkosia Tiger Reserveସାତକୋଶିଆ ଅଭୟାରଣ୍ୟ IV Tiger translocated from Kanha Tiger reserve to Satakosia.jpg India Odisha सतकोसिया बाघ अभयारण्य ओड़िशा में स्थान 1 नयागढ़ ज़िला, ओड़िशा, भारत 20.540 N 84.832 E title,inline 988.3 km2 mi2 2007 वन विभाग, ओड़िशा सरकार
सतकोसिया बाघ अभयारण्य (Satkosia Tiger Reserve) भारत के ओड़िशा राज्य के नयागढ़ ज़िले में स्थित एक बाघ अभयारण्य है। यह 988.3 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर विस्तारित अभयारण्य पूर्वी घाट के उस भाग में स्थित है जहाँ से महानदी घाटी बनाकर निकलती है।"Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001"The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964"Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991
इतिहास
सन् 1976 में महानदी द्वारा बनाई गई सतकोसिया घाटी के एक 796 वर्ग किमी क्षेत्र पर सतकोसिया घाटी वन्य अभयारण्य के रूप से करी गई। सन् 2007 में इसे साथ में सटे 168.35 वर्ग किमी वाले बाइसिपल्ली वन्य अभयारण्य के साथ मिलाकर सतकोसिया बाघ अभयारण्य की घोषणा करी गई।
प्राणी
यहाँ बाघ के अतिरिक्त, तेन्दुआ, सोनकुत्ता (ढोल), जंगली सूअर, धारीदार लकड़बग्घा, स्लोथ रीछ और चीता बिल्ली मिलती है। एशियाई हाथी के झुंड नदी पार करते हुए देखे जा सकते हैं। शाकाहारियों में चीतल, साम्भर, काकड़ (भौंकते हिरण), लंगूर, भारतीय सेही और पैंगोलिन मिलते हैं। सरिसृप में मगरमच्छ, घड़ियाल और अजगर यहाँ रहते हैं। वृक्षों पर भारतीय विशाल गिलहरी दिखती है। नदी में कई मछलियाँ मिलती हैं, जिनमें से कुछ का आकार 30 किलो तक का है।
इन्हें भी देखें
सतकोसिया घाटी
बाइसिपल्ली वन्य अभयारण्य
नयागढ़ ज़िला
महानदी
सन्दर्भ
श्रेणी:ओड़िशा के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:नयागढ़ ज़िला
श्रेणी:भारत के बाघ अभयारण्य