411 REFERENCE · Wikipedia
चुकची प्रायद्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|रूस का चुकची प्रायद्वीप अमेरिका के अलास्का राज्य से केवल ५३ मील की समुद्री दूरी पर है
चुकची प्रायद्वीप (रूसी: Чуко́тский полуо́стров, चुकोत्स्कीय पोलूओस्त्रोव) एशिया का सब से पूर्वोत्तर क्षेत्र है। यह साइबेरिया के बिलकुल उत्तर-पूर्वी अंत पर है। इसके उत्तर में चुकची सागर, दक्षिण में बेरिंग सागर और पूर्व में बेरिंग जलडमरू है। प्रशासनिक रूप से यह रूस के चुकोटका स्वशासी राज्य का भाग है। सन् १९९० में इस प्रायद्वीप पर रहने वालों की जनसँख्या १,५५,०० थी।"Chukchi Peninsula" https://web.archive.org/web/20121016203335/http://www.encyclopedia.com/doc/1E1-ChukchiP.html 16 अक्तूबर 2012 . Encyclopedia.com https://web.archive.org/web/20180128123037/http://encyclopedia.com/ 28 जनवरी 2018 यहाँ के मूल निवासी चुकची, ऍसकिमो, चुवानी, कोरयाक, एवेन और युकगीर जातियों के हैं, हालाँकि कुछ रूसी लोग भी यहाँ आकर बस गए हैं।
चुकची प्रायद्वीप के बिलकुल पूर्वी छोर पर देझ़नेव अंतरीप है (ध्यान दीजिये कि 'झ़' का उच्चारण 'झ' से भिन्न है)। यहाँ से संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य के सीवार्ड प्रायद्वीप (Seward Peninsula) का सब से नज़दीकी छोर केवल ५३ मील दूर है। पिछले हिमयुग के दौरान समुद्री सतह आज से कम थी और यहाँ एक ज़मीन का हिस्सा इन दोनों छोरो को जोड़े हुए था। माना जाता है के बहुत से मूल अमेरिकी आदिवासियों के पूर्वज इसी को पार करके एशिया से उत्तर अमेरिका में दाख़िल हुए।
इन्हें भी देखें
साइबेरिया
अलास्का
सन्दर्भ
श्रेणी:साइबेरिया
श्रेणी:रूस के प्रायद्वीप
श्रेणी:रूस
श्रेणी:एशिया के प्रायद्वीप
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना