Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बोतल वृक्ष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

yes बोतल वृक्षBottle tree Pachypodium lealii.jpg Plantae Angiosperms Eudicots Asterids Gentianales Apocynaceae Pachypodium P. lealii Pachypodium lealii Welw. thumb|right|बोतल वृक्ष बोतल वृक्ष एक वृक्ष है। इसकी आठ प्रजातियाँ पाई जाती हैं। जिनमें से छः मेडागास्कर, एक अफ्रीका तथा एक आस्ट्रेलिया की मूल प्रजाति है। इस वृक्ष की ऊँचाई ५ से ३० मीटर (१६ से ९८ फीट) तथा तने का व्यास ७ से ११ मीटर (२३ से ३६ फीट) तक होता है। दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में दुनिया का सबसे बड़ा बोतल वृक्ष है जिसके तने की परिधि ५० मीटर (१६० फीट) तथा औसत व्यास १५ मीटर (४९ फीट) है।http://www.bigbaobab.co.za The Big Baobab at Sunland Nursery near Tzaneen, Northern Province, South Africa 2008-10-01 https://web.archive.org/web/20190915100435/http://www.bigbaobab.co.za/ 15 सितंबर 2019 dead बोतल वृक्ष हजारों सालों तक जीवित रहते हैं। इसकी सभी प्रजातियाँ शुष्क प्रदेशों में पाई जाती हैं। ये वृक्ष गर्मी की शुष्क ऋतु के प्रारम्भ में अपने पत्ते गिरा देते हैं। बोतल वृक्ष अपने फूले हुए तने में १,२०,००० लीटर तक जल जमा रखता है।The Baobab tree in Senegal http://www.senegal-online.com/anglais/parcs-faune-flore/baobab.htm 2008-10-01 https://web.archive.org/web/20081004233417/http://www.senegal-online.com/anglais/parcs-faune-flore/baobab.htm 4 अक्तूबर 2008 dead सूखे के समय आस्ट्रेलियाई किसान पेड़ का तना काटकर उसमें जमा पानी अपने पशुओं को पिलाते हैं ताकि वे प्यास से मरें नहीं। इसी से इस बाओबा वृक्ष का नाम बोतल वृक्ष पड़ा है। बोतल वृक्ष मेडागास्कर का राष्ट्रीय वृक्ष है। इसका फल अत्यंत पौष्टिक होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा नारंगी के फल से अधिक होती है तथा कैल्सियम की मात्रा गाय के दूध से भी अधिक होती है। इसके फल का रस मालावी के लोग बड़े चाव से पीते हैं। इसके पत्तों की सब्जी तो पूरे अफ्रीका में खाई जाती है। नाइजीरिया में इसकी पत्तियों को कूका कहते हैं तथा इससे कूका सूप तैयार होती है। Adansonia digitata बोतल वृक्ष चित्रदीर्घा सन्दर्भ श्रेणी:वनस्पति विज्ञान श्रेणी:वृक्ष