411 REFERENCE · Wikipedia
रॉयल लॉज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb| रॉयल लॉज, १८२७
रॉयल लॉज, बर्कशायर, इंग्लैंड में स्थित एक ग्रेड-२ सूचित भवन है। यह विंडसर ग्रेट पार्क में कम्बरलैंड लॉज से आधी मील उत्तर की ओर और विंडसर कासल से 3 मील दक्षिण की ओर स्थित है।Royal Lodge http://list.english-heritage.org.uk/resultsingle.aspx?uid=1323669 English Heritage list English Heritage 6 December 2013 https://web.archive.org/web/20131223015933/http://list.english-heritage.org.uk/resultsingle.aspx?uid=1323669 23 दिसंबर 2013 dead यह १९५२ से २००२ तक रानी एलिज़ाबेथ, राजमाता का विंडसर का निवास था, यहाँ पर उन्होंने अपनी मृत्यु तक निवास किया था। वर्ष २००२ से यह राजकुमार एंड्रू, यॉर्क के ड्यूक का आधिकारिक निवास रहा है।
यह लॉज मूलतः मध्य-सतरहवीं सदी का है। कम-से-कम १६६२ से इस स्थान पर एक भवन होने के प्रमाण हैं। १७५० से यहाँ, रानी ऐनी की शैली का एक मकान हुआ करता था। अपने इतिहास के दौरान इस लॉज को विभिन्न नामों से जाना जाता रहा है: जिनमें लोअर लॉज, ग्रेट लॉज, और डेयरी लॉज जैसे नाम शामिल हैं। कम्बरलैंड लॉज के पुनःनिर्माण के दौरान जॉर्ज पंचम ने इस भवन को एक अस्थायी निवास के रूप में इस्तेमाल किया था। उसके बाद कई मौकों पर इसमें कुछ बदलाव किये गए ताकि शाही परिवार की ज़रूरतों के अनुसार इसे बनायजा सके।
राजा जॉर्ज षष्टम् की १९५२ में मृत्यु के बाद से, राजमाता एलिज़ाबेथ ने २००२ में अपनी मृत्यु तक इसी भवन में अपना जीवन व्यतीत किया। राजमाता की मृत्यु के समय रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय भी इनके साथ मौजूद थीं। २००२ में इस भवन को राजमुकुट द्वारा यॉर्क के ड्यूक, प्रिंस एंड्रू को इस भवन को ७५ साल की लीज पर दिया गया था। तब से आज तक, प्रिंस एंड्रू यहीं रहते हैं।
इन्हें भी देखें
बकिंघम पैलेस
होलीरूड पैलेस
विंडसर कासल
ब्रिटेन के राजकीय निवास
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:ब्रिटेन के महल
श्रेणी:ब्रिटेन के राजकीय निवास