411 REFERENCE · Wikipedia
सीताशरण शर्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ. सीतासरन शर्मा मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष (२०१४ से २०१८ तक) रहें एवं वर्तमान में होशंगाबाद - इटारसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं। डॉ शर्मा 2018 विधानसभा निर्वाचन में भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता रहें कांग्रेस प्रत्याशी सरताज सिंह को भारी मतों से हराकर पाँचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए।
2023 में छठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए, लगातार विधायक है, अब तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं।
http://mpvidhansabha.nic.in/sp-seetasaransharma.htm 3 अगस्त 2019 संग्रहीत प्रति https://web.archive.org/web/20190417162501/http://mpvidhansabha.nic.in/sp-seetasaransharma.htm 17 अप्रैल 2019 dead
सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन
वे सन् १९७७ से जनता पार्टी तत्पश्चात् भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। सन् १९९० में नौवीं एवं सन् १९९३ में दसवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए। सन् १९९०-९१ में प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति एवं १९९१-९२, १९९४-८६ तथा १९९६-९८ में क्रमश: विशेषाधिकार, पुस्तकालय एवं सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य रहे। सन् १९९८ में ग्यारहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए। सन् २०१३ में चौथी बार एवं सन् २०१८ में पांचवीं बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के विधायक