Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पोदोल्स्क

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2017 Podolsk Подольск पोदोल्स्क Holy Trinity Church Podolsk 2.jpg पोदोल्स्क में होली ट्रिनिटी चर्च 55 25 37 32 Coat of Arms of Podolsk (Moscow oblast).png Flag of Podolsk (Moscow oblast).svg Moscow oblast पोदोल्स्की जिला पोदोल्स्क शहरी ऑक्रुग प्रमुख निकोलाई इगोरीविच पेस्तोव 37.92 179974 99 1627 142100 +7 4967 http://admpodolsk.ru/ May 2010 पोदोल्स्क (रूसी: Подольск) एक औद्योगिक शहर है और मास्को ओब्लास्ट, रूस के पोदोल्स्की जिले का प्रशासनिक केंद्र है। यह पाख्रा नदी (मोस्कवा नदी की एक सहायक नदी) के किनारे पर स्थित है। यह मास्को ओब्लास्ट का सबसे बड़ा शहर है जिसकी आबादी 2002 जनगणना के अनुसार 180963 है। इतिहास पोदोल्स्क शहर का विकास पोदोल नामक गांव से हुआ है, जो 18 वीं शताब्दी में मास्को में स्थित दानिलोव मठ से संबद्ध था। पोदोल्स्क को सन् 1791 में कैथरीन द्वितीय द्वारा शहर का दर्जा दिया गया। यह वह समय था जब रूस, देश में प्रमुख जिलों और नए शहरों की स्थापना के साथ राज्यपालों की नियुक्ति भी कर रहा था। रूसी क्रांति से पहले, पोदोल्स्क रूस के सबसे अधिक औद्योगिक शहरों में से एक था। सिंगर नामक सिलाई मशीनों के उत्पादन का कारखाना यहाँ स्थापित किया गया था। प्रसिद्ध उल्यानोव परिवार पोदोल्स्क में निवास करता था। व्लादिमीर लेनिन ने कई बार इस शहर का दौरा किया था और यहाँ तक कि, यहाँ उनकी एक छोटी सी जायदाद और एक मकान भी था। सन् 1900 में उन्होने पोदोल्स्क में, मास्को और अन्य शहरों के सोशल डेमोक्रेट का उभरते हुये समाचारपत्र इस्क्रा का समर्थन प्राप्त करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया था। 1971 में, पोदोल्स्क को श्रम के लाल ध्वज सम्मान से नवाजा गया। सोवियत संघ के समय में, पोदोल्स्क मास्को ओब्लास्ट के औद्योगिक दिग्गजों में से एक था। उस समय यहाँ सत्तर से अधिक सक्रिय कारखानें थे और अधिकतर नागरिक इन कारखानों में काम कर रहे थे। सन् 2000 में पोदोल्स्क के कस्बे माइक्रोयोन से 0.07 मील की दूरी पर एक प्रमुख सैन्य अड्डे की स्थापना की गयी जिसकी कमान फिलहाल इगोर मिनिन के हाथ में है। पोदोल्स्क रूसी रक्षा मंत्रालय के केन्द्रीय अभिलेखागार का स्थल भी है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें