411 REFERENCE · Wikipedia
चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन भारतीय वायुसेना का एक अति महत्वपूर्ण बेस है। पाकिस्तान व चीन दोनों की सीमाओं से लगभग बराबर दूरी में स्थित एयर फोर्स के इस स्टेशन में "12 विंग" और "3 बेस रिपेयर डिपो" हैं। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27800 वायु सेना प्रमुख ने किया चंडीगढ़ एयर फोर्स स्टेशन का दौरा पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 7 मई 2014 9 मई 2014 https://web.archive.org/web/20160305012350/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27800 5 मार्च 2016 live
12 विंग
12 विंग, एएफ वायुसेना में बहुत महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट बेस है। उत्तरी हिमालयी क्षेत्र के लिए तो ये एक जीवन रेखा है। 12 विंग सुरक्षा की दृष्टि से एक बेहद संवेदनशील इलाके में मौसम की चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच कार्य करता है। ऐसे मुश्किल हालातों में ये विंग उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में सभी ऑपरेशन्स का कुशलतापूर्वक संचालन करता है।
3 बीआरडी
3 बीआरडी एएफ अर्थात् 3 बेस रिपेयर डिपो, एयर फोर्स हेलीकॉप्टरों की रिपेयरिंग और इनके रख-रखाव का कार्य करती है जिनमें एमआई-8, एमआई-17, एमआई 17 1वी और एमआई-17 वी5 शामिल हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय एयर फ़ोर्स स्टेशन
श्रेणी:चंडीगढ़