Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र Lilabari Airport Lakhimpur.jpg 200 लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र टर्मिनल बिल्डिंग बाहरी ओर IXI VELR सार्वजनिक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण उत्तर लखीमपुर, धेमाजी, ईटानगर लखीमपुर जिला 330 101 27 17 44 N 094 05 52 E type:airport inline,title http://lakhimpur.nic.in 04/22 7,500 2,286 कंक्रीट/अस्फाल्ट लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र IXI VELR अरुणाचल प्रदेश के निकटवर्ती असम राज्य के लखीमपुर जिले में स्थित अन्तर्देशीय हवाई-अड्डा है। इस विमानक्षेत्र द्वारा असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों को वायु सेवाएं उपलब्ध होती हैं। अरुणाचल प्रदेश में फिल्हाल कोई विमानक्षेत्र प्रचालन में नहीं है, अतः राज्य केवल असम स्थित विमानक्षेत्रों पर ही निर्भर है। अरुणाचल की राजधानी से निकटतम विमानक्षेत्र (५७ कि॰मी॰) लीलाबाड़ी ही है। यहां से लगभग २८ लाख वर्ग नॉटिकल मील के वायुक्षेत्र का संचालन नियंत्रित होता है।लीलाबाड़ी एयरपोर्ट https://web.archive.org/web/20160305004226/http://www.cic.nic.in/cicwebpages/Assam/lakhimpur/communication/air_service.htm 5 मार्च 2016 - एन.आई.सी असम राज्य के विमानक्षेत्रों में लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र अरुणाचल प्रदेश से निकटतम है। इसके अलावा असम राज्य में अन्य कई अन्तर्देशीय विमानक्षेत्र हैं, जैसे डिब्रुगढ़, जोरहाट, सिल्चर और तेजपुर विमानक्षेत्र। साथ ही एक अन्तर्राष्ट्रीय गुवाहाटी विमानक्षेत्र भी है। लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र की भौगोलिक स्थिति 27 16 00 N 94 06 00 E inline पर है। विमानक्षेत्र में एकमात्र उड़ान पट्टी है जिसकी लंबाई ५४८० फीट और सागर सतह से ऊंचाई ३३३ फीट है। विमानक्षेत्र उत्तर लखीमपुर शहर से मात्र ७ कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। शहर से यहां निजि वाहन द्वारा ५-१० मिनट में पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा सार्वजनिक वाहन में ऑटोरिक्शा भी चलते हैं। अन्य निकटवर्ती विमानक्षेत्रों में डपरिज़ो विमानक्षेत्र (७९ कि॰मी॰), ज़िरो (४० कि.मी), जोरहाट (६३ कि॰मी॰), डिब्रुगढ़ (९४ कि॰मी॰) और मोहनबाड़ी विमानक्षेत्र आते हैं। इन सभी में से मात्र डिब्रुगढ़ और जोरहाट ही प्रचालन में हैं। लीलाबाड़ी में एक ही अन्तर्देशिय टर्मिनल है। इस टर्मिनल में बैगेज ट्रॉली, बैठने का प्रबंध, पेय जल, टैक्सी सेवा, ग्राहक सुविधा/सहायता एवं सूचना केन्द्र, अल्पाहार सुविधा, दूरभाष काउन्टर आदि उपलब्ध हैं।लीलाबाड़ी एयरपोर्ट https://web.archive.org/web/20100823074500/http://ekikrat.in/Lilabari-Airport 23 अगस्त 2010 -एकीक्रत.इन पर इस विमानक्षेत्र की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन लेफ़्टि.जनरल एस.के.सिन्हा, असम के तत्कालीन राज्यपाल और पूर्वोत्तर परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा हुआ था। इस इमारत में ४०० यात्रियों की क्षमता है और इसकी कुल लागत ८.४५ करोड़ रुपये थी।लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र https://web.archive.org/web/20090410141217/http://lakhimpur.nic.in/yellowpages/Lilabariair.htm 10 अप्रैल 2009 के आधिकारिक जालस्थल पर thumb|left|200px|लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र से उत्तरी दिशा में हिमालय का दृश्य यहां सभी वातावरणीय स्थितियों में एयरबस-३२० के अवतरण की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल २२०.६१ एकड़ है जिसमें टर्मिनल बिल्डिंग ६२२५ वर्ग मीटर में बनी है। इस इमारत में २८२३ वर्ग मीटर का प्रस्थान लाउंज एवं ९६६ वर्ग मीटर का आगमन लाउंज है। एप्रन क्षेत्र ३५० X२५० फीट का है। विमान अवतरण हेतु नौवहन सेवाओं में डी.वी.ओ.आर/डी.एम.ई, एन.डी.बी. इत्यादि हैं। यहां २०० कारों की पार्किंग सुविधा भी है। वायुसेवाएं एवं गंतव्य एअर इंडिया क्षेत्रीय IC7765/7766 डिब्रुगढ़, गुवाहाटी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ भाविप्रा जालस्थल पर लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र VELR लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र - विकिमैपिया पर देखें श्रेणी:असम के विमानक्षेत्र श्रेणी:लखीमपुर ज़िला