Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एडवेंटिज़्म

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एडवेंटिज़्म (Adventism) प्रोटेस्टेंट ईसाई धर्म की एक शाखा है। ये यीशु मसीह के जल्द ही होने वाले द्वितीय आगमन (सेकंड एडवेंट) में विश्वास करते हैं। इसकी शुरुआत 1830 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका में द्वितीय महान जागृति के दौरान हुई थी, जब बैपटिस्ट उपदेशक विलियम मिलर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह विचार रखा कि यीशु का दूसरा आगमन वर्ष 1843 और वर्ष 1844 के बीच किसी समय होगा। उनके अनुयायियों को मिलराइट्स के नाम से जाना जाने लगा। मिलर की भविष्यवाणियां सच न होने के बाद, मिलराइट आंदोलन बंट गया और कई अलग-अलग समूहों ने इसे आगे बढ़ाया। इन समूहों की मान्यताएं एक-दूसरे से अलग थीं। एलेन जी. व्हाइट इस आंदोलन की सबसे जानी-मानी नेता और लेखिका थीं। एक ही मिलराइट मूल से निकले इन समूहों को सामूहिक रूप से एडवेंटिस्ट आंदोलन के नाम से जाना जाने लगा।जेरी बर्गमैन टिमोथी मिलर America's Alternative Religions 1995 सनी प्रेस 9780791423974 33-46 https://books.google.co.in/books?id=og_u0Re1uwUC&pg=PA33&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false 11 सितम्बर 2026 en The Adventist and Jehovah's Witness Branch of Protestantism [प्रोटेस्टेंट धर्म की एडवेंटिस्ट और जेहोवाज़ विटनेस शाखा] अमेरिका के वैकल्पिक धर्म एडवेंटिस्ट चर्चों की कई बातें मुख्यधारा के ईसाई धर्म के समान हैं, लेकिन उनकी धार्मिक मान्यताओं में कुछ अंतर हैं। ये अंतर मरने के बाद की स्थिति, बुरे लोगों को मिलने वाली अंतिम सज़ा, अमरता का स्वरूप जैसे इत्यादि विषयों पर हैं। वर्ष 2010 में एडवेंटिज़्म को मानने वालों की संख्या लगभग 2.2 करोड़ बताई गई थी, जो अलग-अलग स्वतंत्र चर्चों में फैले हुए थे।Global Christianity http://www.pewforum.org/files/2011/12/Christianity-fullreport-web.pdf प्यूफ़ोरम 11 सितम्बर 2026 https://web.archive.org/web/20130805020311/http://www.pewforum.org/files/2011/12/Christianity-fullreport-web.pdf 5 अगस्त 2013 en वैश्विक ईसाई धर्म इस आंदोलन के सबसे बड़े चर्च—सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च—के सदस्यों की संख्या 2025 में 2.3 करोड़ से ज़्यादा थी।स्टैंटन विदरस्पून Adventist Membership Tops 23 Million with Surge in Africa and PNG https://spectrummagazine.org/news/adventist-membership-tops-23-million-surge-in-africa-and-png/ स्पेक्ट्रम मैगज़ीन 11 सितम्बर 2026 en अफ्रीका और PNG में बढ़ोतरी के साथ एडवेंटिस्ट सदस्यों की संख्या 2.3 करोड़ के पार पहुँची। इतिहास एडवेंटिज़्म की शुरुआत अलग-अलग ईसाई समुदायों को जोड़ने वाले एक आंदोलन के तौर पर हुई थी। इसके सबसे मुखर नेता विलियम मिलर थे। संयुक्त राज्य अमेरिका में 50,000 से 100,000 लोगों ने ईसा मसीह की वापसी संबंधी मिलर की भविष्यवाणियों का समर्थन किया था। 22 अक्टूबर, 1844 की "महान निराशा" (Great Disappointment) के बाद, इस आंदोलन में शामिल कई लोगों ने एडवेंटिज़्म को छोड़ दिया। जो लोग एडवेंटिस्ट बने रहे, उनमें से ज़्यादातर लोगों ने 22 अक्टूबर की तारीख के किसी भी बाइबिल संबंधी भविष्यसूचक महत्व पर विश्वास करना छोड़ दिया। इसके बावजूद वे यीशु के दूसरे आगमन (एडवेंट) के जल्द होने की उम्मीद करते रहे।जॉर्ज आर. नाइट A Brief History of Seventh-Day Adventists 1999 रिव्यू एंड हेराल्ड पब्लिशिंग एसोसिएशन 9780828014304 25 https://www.google.co.in/books/edition/A_Brief_History_of_Seventh_Day_Adventist/9qj-gaM5zvkC?hl=en&gbpv=1&dq=A+Brief+History+of+Seventh-day+Adventists.&printsec=frontcover 11 सितम्बर 2026 en सेवंथ-डे एडवेंटिस्ट्स का संक्षिप्त इतिहास इन्हें भी देखें पुनर्बपतिस्मावाद नेस्टोरियनवाद पेंटेकोस्टलवाद मेनोवादी यीशु मसीह की सेवकाई यीशु मसीह का पुनरुत्थान सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Adventism एडवेंटिज़्म एडवेंटिज़्म अंग्रेजी विकिस्रोत पर मिलराइट आंदोलन का इतिहास श्रेणी:ईसाई धर्म श्रेणी:ईसा मसीह