Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दाशोग़ुज़ प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|तुर्कमेनिस्तान में दाशोग़ुज़ प्रान्त (हरे रंग में) thumb|230px|उरगेंच में गुत्लुक तेमिर मीनार दाशोग़ुज़ प्रान्त (तुर्कमेनी: Daşoguz welaýaty, अंग्रेज़ी: Daşoguz Province, रूसी: Дашогуз) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है। यह उस देश के उत्तर में स्थित है और इसकी सरहदें उज़बेकिस्तान से लगती हैं। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ७३,४३० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १३,७०,४०० अनुमानित की गई थी। दाशोग़ुज़ प्रान्त की राजधानी का नाम भी दाशोग़ुज़ शहर है, जिसे पहले दाशख़ोवुज़ (Дашховуз, Daşhowuz) बुलाया जाता था। वर्णन दाशोग़ुज़ प्रांत एक 'बंद सीमाई इलाक़ा' है, यानि यहाँ आने-जाने के लिए तुर्कमेनिस्तान की सरकार से विशेष इजाज़त की आवश्यकता पड़ती है। यह प्रांत अधिकतर एक रेगिस्तानी क्षेत्र है जहाँ अरल सागर के अधिकतर सूख जाने से एक पर्यावरणीय विपदा की स्थिति बन गई है। यहाँ ज़मीन के खारे हो जाने से हज़ारों वर्ग किमी की ज़मीनें बंजर पड़ गई हैं। इसी प्रांत में प्राचीन उरगेंच (Ürgenç) पुरातन-स्थल भी है जो १२वीं सदी में ख़्वारेज़्म राज्य की राजधानी हुआ करता था। दाशोग़ुज़ प्रांत के उज़बेकिस्तान के समीप होने के कारण यहाँ एक बड़ा अल्पसंख्यक उज़बेक समुदाय भी रहता है।Turkmenistan: The Bradt Travel Guide, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2006, ISBN 978-1-84162-144-9, ... Dashoguz Region feels remote from Ashgabat, far to the south across the unforgiving Kara Kum Desert. Ethnic Uzbeks are a sizeable minority. In common with adjacent areas of Uzbekistan, the region has felt the environmental consequences of the dessication of the Aral Sea ... इन्हें भी देखें अरल सागर तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:दाशोग़ुज़ प्रान्त श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान श्रेणी:मध्य एशिया